पंचकूला । लड्डू गोपाल की छठी के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 231 वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि इस दिन धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम और श्रद्धा से भोग अर्पित करने तथा प्रसाद को दूसरों के साथ बांटने का विशेष महत्व माना गया है। रूंगटा ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना और समाज के साथ प्रसाद साझा करना सेवा भाव को मजबूत करता है तथा आपसी सहयोग और सद्भावना का संदेश देता है। भंडारे के दौरान अमिताभ रूंगटा स्वयं उपस्थित रहे। ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लेते हुए भोजन वितरण और जलपान व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

