Wednesday, April 22, 2026
HomeNewsCrimeट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप

ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप

3000 की मांग ठुकराने पर काटा 14 हजार का चालान, बाइक भी जब्त करने का आरोप

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जीरकपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि हम हल्लोमाजरा चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उससे अवैध पैसे की मांग की और मना करने पर भारी चालान कर दिया।शिकायत के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे हरमनप्रीत अपनी मोटरसाइकिल पर हल्लोमाजरा चौक से गुजर रहा था। उस समय उसके पास वाहन के भौतिक दस्तावेज नहीं थे, लेकिन उसने पुलिस कर्मी को बताया कि सभी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं और वह तुरंत दिखा सकता है।आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने पहले 3000 और बाद में 2000 रिश्वत देने का दबाव बनाया। जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि फोन पर बात कर रहे उसके परिचित से भी बदसलूकी की गई।14 हजार का चालान, बाइक जब्तयुवक का आरोप है कि रिश्वत न देने पर पुलिस कर्मी ने उसके खिलाफ करीब 14 हजार का चालान काट दिया और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। उसने कहा कि चालान में लगाए गए आरोप वास्तविकता से मेल नहीं खाते और यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है।उच्च अधिकारियों से की शिकायतपीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ) चंडीगढ़ को भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चालान रद्द करने और जब्त वाहन को रिहा करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments