Monday, June 8, 2026
HomeReligionमात-पिता गौधाम महातीर्थ में नन्दनी ऑडिटोरियम का हुआ भव्य शुभारम्भ

मात-पिता गौधाम महातीर्थ में नन्दनी ऑडिटोरियम का हुआ भव्य शुभारम्भ

सेवा सम्मान समारोह में समाजसेवियों का हुआ सम्मान

मोहाली । मात-पिता गौधाम महातीर्थ, गाँव खल्लौर बनूड़–अम्बाला रोड, मोहाली में आयोजित 174वें मासिक भंडारे के अवसर पर नव-निर्मित अत्याधुनिक वातानुकूलित “नन्दनी ऑडिटोरियम” का भव्य शुभारम्भ अंतरराष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य राजेश्वरानन्द महाराज के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौभक्त एवं समाजसेवी उपस्थित हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। हवन-यज्ञ, सत्संग एवं भजन-कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर रहे तथा साक्षात कामधेनु स्वरूपा नन्दनी गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनिर्मित नन्दनी ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है। पूर्णतः वातानुकूलित यह विशाल सभागार अब वर्षभर आयोजित होने वाले सत्संग, आध्यात्मिक प्रवचनों, धार्मिक कार्यक्रमों, सेवा सम्मान समारोहों एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए श्रद्धालुओं को अत्यंत आरामदायक वातावरण प्रदान करेगा। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में भी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के लंबे समय तक सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवा सम्मान समारोह रहा, जिसमें समाज में माता-पिता की सेवा, गौसेवा, निर्धन कन्याओं के विवाह, मानव सेवा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक समाजसेवियों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में मानव सेवा, शिक्षा एवं कृष्ण भक्ति की प्रेरणास्रोत, कृष्णा सखी काजल मंगलमुखी , गौमाता के अनन्य भक्त एवं पर्यावरण प्रेमी केके अग्रवाल , वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं संस्कृति संरक्षक सरदार करमजीत सिंह चिल्ला व धर्मनिरपेक्षता और मानव सेवा के प्रेरणास्रोत कुणाल जिंदल शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता,सुरनेश सिंगला,अमरजीत बंसल,प्रधान सुभाष सिंगला,उप प्रधान कपिल वर्मा,प्रेस सेक्रेटरी सूरत वालिया,भंडारा इंचार्ज जीवन कुमार बब्बू एडिशनल सेक्टरी,सह खजांची पंकज जयसवाल, आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, बाबा बारन वाले खालसा जी, बाबा गुरप्रीत सिंह जी, श्री सतपाल सिंह पूनिया जी, डॉ. दिलावर सिंह जी, श्री संजय शर्मा जी, श्री प्रीतम सिंह जी, श्री यशपाल सिंह जी, श्री सोहरण सिंह जी, श्री जोगिंदर सिंह जी, श्री अमर सिंह जी, श्री फरियाद खेड़ा जी, श्री दिलबर सिंह जी, खालसा विशाल उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments