Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 9

JSW MG Motor India Launches the All-New Hector – A Striking Fusion of Elevated Design, Advanced Technology & Refined Comfort; Priced Starting at INR 11.99 L (For Limited Units Only)

0

First-in-segment: All-new i-SWIPE Touch Gesture Control with Smart Boost technology

Chandigarh, December 15, 2025: JSW MG Motor India today announced the launch of the All-New MG Hector, marking a significant step forward in bold design, unrivalled comfort, pioneering technology and dynamic driving experience in the SUV segment. The All-New Hector features a striking exterior with a new front and rear bumper design, an all-new grille design, new alloy wheels, and offers two new colours – Celadon Blue and Pearl White. The interiors sport Dual Tone Ice Grey Theme in the 5-seater trim and Dual Tone Urban Tan for the 6 and 7-seater trims, creating a more premium and inviting cabin ambiance. The All-New MG Hector range comes at a starting price of INR 11.99 lakh (Ex-Showroom) for limited units only.


The All-New MG Hector features the new Aura Hex Grille, a bold hexagonal structure that symbolises strength and precision. Adding to its confident road presence are the newly designed Aura Sculpt Bumpers at the front and rear, shaped to deliver a muscular, assertive stance from every angle. The SUV also sports the dynamic Aura Bolt Alloy Wheels, strong and expressive alloys designed to convey power even at standstill. Two contemporary new exterior colours, Celadon Blue and Pearl White, further elevate its modern design appeal, making The All-New Hector more stylish and attention-grabbing than ever.
The plush interiors of the All-New MG Hector will now offer two new colour themes- Dual Tone Urban Tan for the 6 and 7-seater variants, inspired by modern urban aesthetics to create a warm, upscale, and inviting ambiance, and Dual Tone Ice Grey for the 5-seater variant, featuring a sleek black-and-grey palette that delivers a refined and tech-forward environment. The theme and interiors are further elevated with Hydra Gloss Finish Accents, with hydrophobic black-blue inserts that add depth, elegance, and long-lasting durability. Complementing this elevated design are fabric inserts on the seats and Leather Pack: dashboard, doors and console, Front Ventilated Seats, Telescopic & Tilt, Adjustable Steering and 6-Way Power Adjustable Driver Seat, enhancing comfort while maintaining a perfect balance of craftsmanship and everyday practicality. The All-New Hector’s infotainment experience with its largest-in-segment (14-inch) HD portrait touch screen receives a significant performance boost through Smart Boost technology, offering enhanced processing for a smoother, faster, and seamless interface. The system’s responsiveness ensures an effortless and premium digital experience. Adding to this is the all-new and first-in-segment i-SWIPE Touch Gesture Control, enabling intuitive multi-touch operations such as two- and three-finger swipes for AC, music, and navigation. The innovative Digital Bluetooth® Key and Key Sharing capability along with Predictive Maintenance Alerts, a first in the segment, Remote AC Control, offers enhanced convenience. This smartphone-like interaction elevates convenience and driving pleasure. The Full Digital Cluster with a 17.78 cm Embedded LCD Screen provides a modern and intuitive driver interface.
Speaking on the launch, Anurag Mehrotra, Managing Director, JSW MG Motor India, said, “The Hector was our maiden nameplate and quickly became synonymous with the MG brand, emerging as one of India’s most loved SUVs with 1,50,000 customers since its debut. With the All-New MG Hector, we take this legacy a notch higher by enhancing its design, comfort, and technology, offering an unmatched value proposition. We believe truly advanced mobility should not be an exclusive luxury reserved for the few. With this superior package, The All-New MG Hector will further democratize technology while setting a new benchmark for what a premium SUV can deliver.”
The All-New Hector also elevates safety and convenience for its users with the 360° HD Camera with Wheel View, offering complete surround visibility along with tyre-level perspective to simplify tight parking and manoeuvring. This also boosts practicality and visibility while ensuring complete surroundings awareness right down to the tyre level. The All-New Hector also comes loaded with standard safety features such as ABS, EBD, ESP, TCS, Hill Hold Control and Brake Assist. With these enhanced features and 1.5L Turbocharged Petrol engine (CVT & MT) offering 143 PS Power and 250 NM Torque, make The All-New Hector more stylish, intelligent, powerful and future-ready than ever.
Launched in 2019 as India’s First Internet Car, the MG Hector continues to raise the bar with a compelling combination of tech, safety, and style. It boasts best-in-class features such as a dual-pane panoramic sunroof, an immersive 35.56 cm (14-inch) HD infotainment system, 8-colour Ambient Mood Lighting and MG’s advanced i-SMART connected technology with 70+ features, and an advanced ADAS suite, offering a truly intelligent and distinctive driving experience. For added convenience, The All-New Hector also features Push Button Engine Start/Stop with a Smart Key and Anti Theft Immobilisation. It also offers automatic powered tailgate, air purifier with PM 2.5 filter, rain sensing wipers, Remote Control for Audio, AC & Mood Light in i-Smart App and front parking sensors. Available across multiple trims and seating configurations, The All-New Hector delivers enhanced comfort, smarter convenience, and elevated safety – making it a compelling choice for today’s SUV buyers.
The All-New Hector can also be purchased at 100% On Road Price funding with a tenure up to 84 months / 7years. Additionally, customers can also avail 100% funding support on the accessories of the new SUV.

The All-New Hector comes with the unique car ownership program “MG SHIELD,” offering after-sales service options. Customers will also benefit from the standard 3+3+3 package, including a three-year warranty with unlimited kilometers, three years of Roadside Assistance, and three labour-free periodic services. The owners of The All-New Hector can also customize their coverage by extending the warranty or roadside assistance or opting for the Protect plans, the company’s pre-paid maintenance packages for added peace of mind and a stress-free ownership experience.
Below is the Price List of Petrol variant and the Diesel variant of The All-New Hector will be introduced next year (2026).

‘पेपर ट्रेल्स लिटरेरी फेस्ट’ में जुटे प्रसिद्ध बाल साहित्य लेखक, चित्रकार और कहानीवाचक

0

फर्स्टस्टेप्स स्कूल द्वारा 17 दिसंबर तक स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है लिटरेरी फेस्ट

चंडीगढ़ । फर्स्टस्टेप्स स्कूल, सेक्टर-26 के परिसर में आयोजित ‘पेपर ट्रेल्स लिटरेरी फेस्ट–2025’ में देश के जाने-माने बाल साहित्य लेखक और प्रसिद्ध कहानीवाचक भाग ले रहे हैं। यह लिटरेरी फेस्ट 17 दिसंबर तक चलेगा। लिट फेस्ट के दौरान बाल साहित्य से जुड़े लेखकों और कथावाचकों ने मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर प्रसिद्ध बाल साहित्य लेखिका आशा नेहेमायाह, समीक्षकों द्वारा सराही गई बाल पुस्तकों की लेखिका मेघा गुप्ता, बच्चों की किताबें और पत्रिकाएं तैयार करने वाली विद्या मणि, तथा बहुमुखी लेखक एवं कहानीवाचक श्याम माधवन सारदा उर्फ ग्रेस्ट्रोक मौजूद रहे। दीप्ता विवेकानंद जो एक जानी मानी कहानीवाचक हैं भी मौजूद रहीं । इनके साथ फर्स्टस्टेप्स स्कूल की चेयरपर्सन जपजी चीमा भी उपस्थित रहीं और उन्होंने फेस्ट को लेकर स्कूल का दृष्टिकोण साझा किया। जपजी चीमा ने कहा कि इस लिटरेरी फेस्ट का उद्देश्य पुस्तकों, लेखकों और युवा पाठकों को एक मंच पर लाना है, ताकि पढ़ने की प्रक्रिया को एक साझा अनुभव बनाया जा सके। इस दौरान कहानी सुनाने के सत्र, पुस्तक कवर के लिए चित्रण गतिविधियां, पुस्तक पाठ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रमुख बाल साहित्य लेखक और कथावाचक संचालित कर रहे हैं। स्कूल की प्रिंसिपल जसबीर कौर ने कहा कि हमारा स्कूल एक इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) स्कूल है। हमारा फोकस रटने की बजाय गहरी समझ और वास्तविक जीवन में ज्ञान के उपयोग पर है। यह लिट फेस्ट बच्चों को पढ़ने और लिखने के महत्व से परिचित कराने की दिशा में एक प्रयास है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जल्द ही पंचकूला में भी हम एक आईबी स्कूल शुरू करने जा रहे हैं।

‘द राजाज़ मस्टैश’, ‘ग्रैनीज़ साड़ी’, ‘मिसेज वूलीज़ फ़नी स्वेटर्स’, ‘थीव्स एंड आहा! एडवेंचर्स’ सहित कई चर्चित बाल पुस्तकों की लेखिका आशा नेहेमायाह ने बच्चों पर केंद्रित लिट फेस्ट्स के महत्व पर अपने विचार साझा किए। पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित स्वतंत्र भारत पर आधारित अपनी ऐतिहासिक श्रृंखला के लिए जानी जाने वाली मेघा गुप्ता ने ‘पेपर ट्रेल्स’ का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की। संपादक और बाल लेखिका विद्या मणि ‘मेल्टिंग पॉट’ नामक कंटेंट और डिज़ाइन स्टूडियो चलाती हैं। उन्होंने चैटरबॉक्स, क्वेस्ट, जूनियर क्वेस्ट, हूट और टूट जैसी बाल पत्रिकाओं का संपादन किया है। उन्होंने बच्चों से बातचीत के अनुभव साझा करते हुए मजबूत आधार के लिए साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। चित्रकार, कार्टूनिस्ट, आर्ट डायरेक्टर और लेखक श्याम माधवन सारदा उर्फ ग्रेस्ट्रोक की पुस्तक ‘वेलर्स थ्री’, जो प्रथम बुक्स द्वारा प्रकाशित है, केंद्रीय विद्यालयों में सीबीएसई द्वारा अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम के लिए अनुशंसित है। उन्होंने कहा कि ऐसे लिट फेस्ट बच्चों में पढ़ने और लिखने की आदत को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। 15 दिसंबर को विद्या मणि और ग्रेस्ट्रोक ने मैगज़ीन इलस्ट्रेशन पर कार्यशाला आयोजित की। 16 दिसंबर को पेशेवर कथावाचक और शिक्षाविद दीप्ता विवेकानंद तथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक कपिल पांडे द्वारा कहानी सत्र आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को ग्रेस्ट्रोक द्वारा कहानी सुनाने की कार्यशाला होगी और इसी दिन पंजाबी दिवस भी मनाया जाएगा। आशा नेहेमायाह और मेघा गुप्ता ने भी फेस्ट के दौरान लिटरेरी सत्र आयोजित किए। बहुमुखी प्रतिभा की धनी कथावाचक शिराज़ सैनी ने भी इस लिट फेस्ट में भाग लिया।

उत्तर भारत का सबसे स्टार्टअप-अनुकूल राज्य बनेगा पंजाब’: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

0

टाई चंडीगढ़ ने स्टार्टअप एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया

चंडीगढ़ । टाई चंडीगढ़ ने स्टार्टअप एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया, जो फाउंडर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और इन्नोवेटर्स के साथ एक ज्ञानवर्धक शाम रही।
इस कॉन्क्लेव को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सहयोग प्राप्त था और इसे स्टार्टअप पंजाब का समर्थन मिला। इस अवसर पर टाई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा ने चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बताना महत्वपूर्ण है कि टाईयू और टाई वुमन चंडीगढ़ की 24 स्टार्टअप टीमों को दी जा रही पुरस्कार राशि अमेरिका में रहने वाले रणबीर सिंह द्वारा अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दी जा रही है। टाई चंडीगढ़ और पूरा टाई इकोसिस्टम इस उदार सहयोग के लिए दिल से आभारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्बा स्मेरिग्लियो, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, चंडीगढ़ उपस्थित रहीं। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में टाई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे टाई नेतृत्व के प्रयासों को स्वीकार करते हैं और उद्यमिता, नवाचार तथा वैश्विक बाज़ार से जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए टाई की सराहना करते हैं। स्टार्टअप रोजगार सृजन, नवाचार, उत्पादकता और आर्थिक परिवर्तन के प्रमुख प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्टार्टअप्स के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम उद्योगों को प्रोत्साहित करने और निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। हमारा लक्ष्य उत्तर भारत का सबसे स्टार्टअप-अनुकूल राज्य बनना है। स्टार्टअप्स के लिए तेज़ निर्णय प्रक्रिया, पारदर्शी नीतियाँ और मजबूत इकोसिस्टम समर्थन सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में युवा और कुशल प्रतिभा भरी पड़ी है। एक मजबूत एमएसएमई और विनिर्माण आधार मौजूद है। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में नेतृत्व है और इन दोनों क्षेत्रों में स्टार्टअप्स अद्भुत कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ एक सशक्त एनआरआई और प्रवासी नेटवर्क भी है, जो स्टार्टअप्स की मदद कर सकता है। हाल ही में हम जापान और कोरिया गए थे। उन्होंने कहा कि वे टाई सदस्यों से अपील करते हैं कि वे दक्षिण कोरिया की ‘सिलिकॉन वैली’—मुख्य रूप से पंग्यो टेक्नो वैली (पीटीवी)—का दौरा करें, जो सियोल के पास एक प्रमुख टेक हब है और जहाँ कई दिग्गज कंपनियाँ मौजूद हैं। पंजाब सरकार मोहाली में भी इसी तरह का इकोसिस्टम विकसित करने की योजना बना रही है और हम टाई के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि राज्य में अधिक स्टार्टअप्स विकसित हों, अधिक रोजगार सृजित हों और वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

जीएमबीसीए मेगा पंजाब ट्रायल्स में 4,000 खिलाड़ियों का चयन

0

जीएमबीसीए द्वारा पंजाब के युवाओं में नशाखोरी, विदेश जाने के बढ़ते रुझान को रोकने और आय संबंधी समस्याओं को दूर करने की पहल

चंडीगढ़ । जीएम बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन (जीएमबीसीए) ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र में मेगा टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट ट्रायल्स की घोषणा की। इसका उद्वेश्य सीजन-1 प्लेयर्स पूल के लिए 4,000 प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियों का चयन करना है। इस अवसर पर जीएमबीसीए के संस्थापक बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि यह एक मान्यता प्राप्त और औपचारिक रूप से संगठित जन-स्तरीय टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट पहल है, जिसका उद्देश्य समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालना है।

उन्होंने कहा कि यह मंच पंजाब के युवाओं को नशाखोरी, विदेश जाने के बढ़ते रुझान को रोकने और स्थायी आय के अभाव जैसी गंभीर समस्याओं से दूर रखने में मदद करेगा तथा उन्हें एक पेशेवर खेल करियर का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल्स 15 से 45 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियों के लिए जनवरी 2026 से पंजाब के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 900 रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 40,000 से 60,000 रुपये तक की आय के अवसर मिल सकते हैं, जबकि लीग मैचों, टूर्नामेंट और एंडोर्समेंट के माध्यम से सालाना 40 से 60 लाख रुपये तक कमाने की संभावना भी होगी। इससे टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट को एक स्थायी और सम्मानजनक आजीविका के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। जीएमबीसीए ने पंजाब के सभी 23 जिलों में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों, क्रिकेट अकादमियों और कोचों से जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) के रूप में जुड़ने की भी अपील की है। प्रेस वार्ता में यूपी राज्य कोऑर्डिनेटर राकेश रस्तोगी और दिल्ली राज्य कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह सोखी ने अपने-अपने राज्यों में युवाओं की भारी भागीदारी और उत्साहजनक प्रतिक्रिया के अनुभव साझा किए। इस मौके पर समन्वय समिति के अन्य सदस्य मुकेश चौहान, सुखविंदर सिंह (सुखी), गुरप्रीत कौर और राहुल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही www.gmbca.org पर जारी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए दो पेशेवर प्लेटफॉर्म होंगे। प्लेटफॉर्म 1 गली मोहल्ला क्रिकेट लीग (जीएमसीएल)-सीजन 1 (2025-26) होगा, जिसमें चयनित बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीएमबीसीए की विशेषज्ञ समिति द्वारा राज्य-स्तर पर टीमें गठित की जाएंगी, जो जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इस लीग में राष्ट्रीय विजेता टीम को 11 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्लेटफॉर्म 2 में जीएमबीसीए ट्रायल्स के बाद श्रेणी-वार प्लेयर्स पूल तैयार करेगा और पेशेवर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। चयनित खिलाड़ियों की प्रोफाइल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों, फ्रेंचाइज़ी मालिकों और क्रिकेट बोर्ड्स के साथ साझा की जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से खिलाड़ी देश-विदेश में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मैच फीस, एंडोर्समेंट और पेशेवर अनुबंधों के जरिए आय अर्जित कर सकेंगे और टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट में एक स्थायी करियर बना सकेंगे।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

हर भारतीय को अन्न दान करने का संकल्प लेना चाहिए : समाजसेवी अमिताभ रूंगटा

पंचकूला । यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति थोड़ी-सी भी सहायता, जैसे एक मुट्ठी अन्न का दान, करने का संकल्प ले ले, तो सामूहिक प्रयास से कोई भी गरीब या जरूरतमंद भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं होगा। यह विचार आपसी सहयोग, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। यह बात पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 में आयोजित 193वें अन्न भंडारे के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि हम केवल संकल्प तक सीमित न रहें, बल्कि उसे ईमानदारी से निभाएं और नियमित रूप से अन्नदान जैसे मानवीय कार्यों में सहभागिता करें, ताकि भूख जैसी समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस भंडारे के सफल आयोजन में ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा भावना के साथ पूरे मन से लोगों को भोजन परोसा।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने उन्नत डिज़ाइन के साथ लॉन्च की ऑल-न्यू हेक्टर

0

सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट बूस्ट तकनीक के साथ ऑल-न्यू आई स्वाइप टच जेस्चर कंट्रोल

बोल्ड औरा स्कल्प्ट बंपर्स देते हैं ज्यादा असरदार और आत्मविश्वास भरा लुक

चंडीगढ़ । जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के लॉन्च की घोषणा की। यह एसयूवी सेगमेंट में बोल्ड डिज़ाइन, बेजोड़ आराम, अग्रणी तकनीक और डायनामिक ड्राइविंग अनुभव के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। ऑल-न्यू हेक्टर में नया फ्रंट और रियर बंपर डिज़ाइन है। साथ ही बिल्कुल नया ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए रंग—सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट—शामिल हैं। इसके इंटीरियर्स में 5-सीटर वेरिएंट के लिए ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम और 6 व 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई है। यह केबिन को और अधिक प्रीमियम व आकर्षक बनाती है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर रेंज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (केवल सीमित इकाइयों के लिए) है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर में नया औरा हेक्स ग्रिल दिया गया है, जो मजबूती और सटीकता का प्रतीक है। इसके साथ फ्रंट और रियर में नए औरा स्कल्प्ट बंपर्स हैं, जो हर एंगल से एक मस्क्युलर और आत्मविश्वासी स्टांस देते हैं। औरा बोल्ट अलॉय व्हील्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे खड़े-खड़े भी ताकत और स्टाइल का एहसास कराएं। नए एक्सटीरियर रंग—सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट—इसके आधुनिक और प्रीमियम लुक को और निखारते हैं। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के शानदार इंटीरियर्स में अब दो नए कलर थीम्स मिलते हैं । ड्यूल टोन अर्बन टैन (6 और 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए), जो आधुनिक शहरी सौंदर्य से प्रेरित है और गर्मजोशी भरा है। यह लग्ज़री का अहसास देता है। ड्यूल टोन आइस ग्रे 5-सीटर वेरिएंट के लिए है। इसमें ब्लैक-ग्रे पैलेट के साथ एक रिफाइंड और टेक-फॉरवर्ड माहौल मिलता है। इंटीरियर्स को हाइड्रा ग्लोस फिनिश एक्सेंट्स के साथ और बेहतर बनाया गया है। इनमें हाइड्रोफोबिक ब्लैक-ब्लू इंसर्ट्स हैं जो गहराई, एलिगेंस और लंबे समय तक टिकाऊपन देते हैं। इसके साथ फैब्रिक सीट इंसर्ट्स, लेदर पैक (डैशबोर्ड, डोर्स और कंसोल), फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टिल्ट व टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है, जो आराम और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन बनाती है। ऑल-न्यू हेक्टर का इन्फोटेनमेंट अनुभव भी शानदार है। सेगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट टचस्क्रीन के साथ अब स्मार्ट बूस्ट तकनीक से और तेज़ व स्मूथ हो गया है। इससे सिस्टम का रिस्पॉन्स बेहतर होता है और प्रीमियम डिजिटल अनुभव मिलता है। इसके साथ सेगमेंट में पहली बार आई स्वाइप टच जेस्चर कंट्रोल दिया गया है, जिससे दो और तीन उंगलियों के स्वाइप से एसी, म्यूज़िक और नेविगेशन जैसे फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। डिजिटल ब्लूटूथ की और की शेयरिंग, प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट्स (सेगमेंट में पहली बार), रिमोट एसी कंट्रोल जैसी सुविधाएं स्मार्टफोन जैसा सहज अनुभव देती हैं। 17.78 सेमी की फुल डिजिटल क्लस्टर एलसीडी स्क्रीन ड्राइवर को एक आधुनिक और सहज इंटरफेस प्रदान करती है। लॉन्च के अवसर पर अनुराग मेहरोत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि हेक्टर हमारा पहला नेमप्लेट था और जल्द ही यह एमजी ब्रांड का पर्याय बन गया। आज तक 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों ने इसे पसंद किया है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के साथ हम इसके डिज़ाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी को और ऊंचे स्तर पर ले जा रहे हैं। हमारा मानना है कि उन्नत मोबिलिटी कुछ लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऑल-न्यू हेक्टर टेक्नोलॉजी को और अधिक लोकप्रिय बनाते हुए प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगा।

क्लियरमेडी बाहरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक कैथ लैब का किया अनावरण

मोहाली/खरड़ । क्लियरमेडी बाहरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरड़ – कुराली रोड (मोहाली), ने एक अत्याधुनिक कार्डियक कैथेटराइजेशन लेबोरेटरी, कैथ लैब का अनावरण किया है। यह सुविधा इस क्षेत्र में एडवांस्ड, सटीकता-आधारित कार्डियक केयर और इमरजेंसी हार्ट प्रोसीजर प्रदान करेगी। कैथ लैब के उद्घाटन के मौके पर क्लियरमेडी के प्रमुख लीडरशिप द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें शामिल थे – कमांडर नवनीत बाली, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ– क्लियरमेडी हेल्थकेयर, डॉ. रोहित मोदी, डायरेक्टर – कार्डियक साइंसेज, क्लियरमेडी बाहरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ. केके तलवार, हॉस्पिटल के डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, डॉ. मनदीप सिंह, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और विवान सिंह गिल – फैसिलिटी डायरेक्टर। मीडिया को संबोधित करते हुए, कमांडर नवनीत बाली, ईडी और सीईओ ने कहा कि क्लियरमेडी में हमारा मकसद है ‘हर कोई, हर जगह, समान रूप से’ और इसी के अनुरूप, हम ‘इलाज पहले’ पर ध्यान देते हैं और पेमेंट की बात तभी आती है जब सही इलाज हो जाता है। जब कोई मरीज इमरजेंसी में आता है या वैसे भी, हम कभी भी इलाज से पहले पैसे नहीं मांगते, हमारा ध्यान मरीज़ के तत्काल इलाज पर होता है और बाकी सभी चीज़ें इसके बाद आती हैं। इसलिए हम दूसरे कॉर्पोरेट अस्पतालों से अलग हैं। कैथ लैब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हृदय रोग अभी भी प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, और अत्याधुनिक कैथ लैब जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, क्लियरमेडी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय पर हस्तक्षेप के साथ पंजाब में वैश्विक कार्डियक समाधान लाने के लिए समर्पित है। कैथ लैब अगली पीढ़ी की इमेजिंग और डिजिटल कार्डियक मैपिंग सिस्टम से लैस है जिसे वैश्विक उपचार मानकों के अनुरूप सटीक निदान और तेज़ी से रिकवरी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। डॉ. केके तलवार, डायरेक्टर – कार्डियोलॉजी, ने कहा कि इस कैथ लैब में इंटीग्रेट की गई टेक्नोलॉजी हमें ज़्यादा सुरक्षा और सटीकता के साथ जटिल कार्डियक प्रोसीजर करने की सुविधा देती है। हमारा लक्ष्य कार्डियक एक्सीलेंस देना है जो देश और दुनिया के प्रमुख हार्ट सेंटर्स के बराबर हो।” खास बात यह है कि डॉ. तलवार पद्म भूषण पुरस्कार विजेता हैं और एम्स नई दिल्ली और पीजीआईएमआर चंडीगढ़ में कार्डियोलॉजी के पूर्व हेड भी रह चुके हैं।

यह बताना ज़रूरी है कि यह एडवांस्ड कैथ लैब रियल-टाइम डायग्नोसिस और कार्डियक इंटरवेंशन को संभव बनाती है, जिसमें – कोरोनरी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी (स्टेंट प्लेसमेंट), हार्ट अटैक के लिए प्राइमरी एंजियोप्लास्टी (24×7 उपलब्ध), पेसमेकर, आईसीडी (इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर-डिफिब्रिलेटर) और सीआरटी (कार्डियक सिंक्रोनाइजेशन थेरेपी) डिवाइस इम्प्लांटेशन, वाल्वुलोप्लास्टी और पेरिफेरल वैस्कुलर प्रोसीजर, जटिल रिदम डिसऑर्डर मैनेजमेंट, और कार्डियक मॉनिटरिंग और प्रेसिजन-गाइडेड डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। अस्पताल अब टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञता और 24×7 इमरजेंसी कार्डियक सपोर्ट से लैस है। इमरजेंसी केयर की तैयारी पर ज़ोर देते हुए, डॉ. रोहित मोदी, डायरेक्टर – कार्डियक साइंसेज, ने कहा कि “हमारा 24×7 मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि हार्ट अटैक के मामलों का तुरंत प्राइमरी एंजियोप्लास्टी से इलाज किया जाए, जिससे लंबे समय तक नुकसान और जटिलताओं का खतरा काफी कम हो जाता है। 24 घंटे विशेषज्ञ की उपलब्धता, इमरजेंसी रिस्पांस प्रोटोकॉल और तेज़ी से स्थिति को स्थिर करने की क्षमताओं के साथ, यह सुविधा गोल्डन आवर के भीतर सभी प्रकार की हार्ट इमरजेंसी का इलाज करने के लिए तैयार है। डॉ. मनदीप सिंह, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि इस कैथ लैब के साथ, हमारा लक्ष्य है कि मरीज़ों को मेट्रो शहरों में यात्रा किए बिना, यहीं पर विश्व स्तरीय कार्डियक इंटरवेंशन उपलब्ध कराएं। एंजियोप्लास्टी से लेकर जटिल कार्डियक प्रोसीजर तक, हमारा ध्यान हमारे दरवाज़े पर आने वाले हर मरीज़ के लिए दयालु, समय पर और सबूत-आधारित देखभाल पर रहता है। यह सुविधा कार्डियक केयर तक क्षेत्रीय पहुंच में क्रांति लाने वाली है, क्योंकि अब तक खरड़, रोपड़, बस्सी, कुराली और आस-पास के इलाकों के मरीज़ों को ज़रूरी कार्डियक इंटरवेंशन के लिए चंडीगढ़ या अन्य मेट्रो अस्पतालों में लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। यह पहल क्लियरमेडी के व्यापक विज़न के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय केंद्रों में टर्शियरी-लेवल की विशेषज्ञताओं का विस्तार करना है, ताकि टियर-आधारित सीमाओं के बजाय सभी को समान स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

अन्न से ही समस्त सृष्टि संचालित होती है: रुंगटा

पंचकूला । संसार में सबसे बड़ा दान अन्न माना गया है। अन्न से ही यह समस्त सृष्टि संचालित होती है और अन्न के द्वारा ही इसका पालन-पोषण संभव हो पाता है। अन्न मनुष्य के शरीर और आत्मा दोनों की संतुष्टि का साधन है, यह बात पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर और समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 192वां अन्न भंडारा आयोजन के दौरान कही। इस अन्न भंडारे में सैकड़ों राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
रुंगटा ने आगे कहा कि फाउंडेशन द्वारा निरंतर सेवा की भावना से किए जा रहे भंडारों का उद्देश्य यही है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए।
भंडारे के सफल आयोजन में ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे मन से सेवा की भावना के साथ लोगों को भोजन परोसा।

स्नेह-साझा उत्सव – शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का सम्मान

0

चंडीगढ़। चंडीगढ़ तमिल संगम ने अपने वार्षिक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम “स्नेह-साझा उत्सव” का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम उन अनदेखे नायकों को समर्पित रहा, जो प्रतिदिन अपनी सेवा और समर्पण से सिटी ब्यूटीफुल को स्वच्छ, सुंदर और गरिमामय बनाए रखते हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ के 250 से अधिक हाउसकीपिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन भरथी भवन में दोपहर 12:30 बजे किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार, आईएएस, आयुक्त, नगर निगम चंडीगढ़ ने शिरकत की। उनकी उपस्थिति ने इस प्रेरणादायी पहल को और अधिक प्रभावशाली बनाया।समारोह में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें शामिल हैं—श्री जी. माधवन, आईएएस (से.नि.) श्रीमती राजी प्रमोद श्रीवास्तव, आईएएस, विशेष मुख्य सचिव, स्वतंत्रता सेनानी विभाग, पंजाब सरकारश्री जे. एम. बलामुरुगन, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग, पंजाब सरकारश्री सी. जी. राजिनी कंठन, आईएएस, आयुक्त एवं सचिव, वित्त विभाग, हरियाणा सरकारश्री पी. अभिनंधन, डीएएनआईपीएस, डीएसपी, यू.टी. चंडीगढ़ साथ ही श्री एस.पी. राजसेकरण, श्री शिवा सुब्रमणियन, श्री गुणसेकरन तथा तमिल संगम के अन्य पदाधिकारीचंडीगढ़ तमिल संगम के बारे में तमिल संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित चंडीगढ़ तमिल संगम कई दशकों से सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।संगम द्वारा आयोजित प्रमुख गतिविधियाँ—तमिल साहित्यिक समारोह, शास्त्रीय संगीत एवं भरतनाट्यम कार्यक्रमपोंगल, नवरात्रि व तिरुवल्लुवर दिवस उत्सवछात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम जरूरतमंद परिवारों, श्रमिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए वार्षिक कल्याण योजनाएँ“स्नेह-साझा उत्सव” संगम की सबसे संवेदनशील और मानवीय पहलों में से एक है, जो सेवा (सेवई) की भावना और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम का उद्देश्य और संदेशकार्यक्रम की मुख्य थीम एक सशक्त संदेश लिए थी—“जो शहर को स्वच्छ रखते हैं, वे हमारी सर्वोच्च सम्मान और गर्मजोशी के हकदार हैं।”सभी उपस्थित हाउसकीपिंग कर्मचारियों को कंबल और सम्मान उपहार प्रदान किए गए, ताकि उनके निरंतर परिश्रम और स्वच्छता के प्रति समर्पण को सराहा जा सके।अंत में, चंडीगढ़ तमिल संगम ने ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे शहर में सांस्कृतिक सद्भाव, सम्मान और एकता को और मजबूती मिले।

GLADA ने दिया लुधियाना के सबसे बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट को LOI, वर्धमान अम्रांते शुरू करेगा 1,350 करोड़ का डेवलपमेंट

0

लुधियाना । GLADA ने शहर के सबसे बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी कर दिया है। साउथ सिटी स्थित ओसवाल ग्रुप की रियल एस्टेट इकाई वर्धमान अम्रांते को CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज़), लेआउट अप्रूवल और LOI समेत सभी अहम मंजूरियां मिल गई हैं। इससे पंजाब सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की नीति को बड़ा बल मिला है।ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन आदिश ओसवाल ने कहा हम पंजाब सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में सक्रिय सहयोग दिया। सरकार की मदद से हम पंजाब में 1,350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर पा रहे हैं। सभी विभागों द्वारा CLU, लेआउट और LOI की मंजूरी मिलना हमारे लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रोजेक्ट स्थिरता, गुणवत्ता और आधुनिक शहरी विकास का नया मानक तय करेगा।प्रोजेक्ट कैनाल रोड, साउथ सिटी पर विकसित किया जा रहा है। वर्धमान अम्रांते यहां एक आधुनिक मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट तैयार कर रहा है, जिसमें प्रीमियम कमर्शियल और रिटेल स्पेस, मल्टीप्लेक्स, फूड एवं बेवरेज ज़ोन, उन्नत एंटरटेनमेंट सेंटर और एक 5-स्टार होटल शामिल होगा। प्रोजेक्ट की लोकेशन प्रीमियम रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और शिक्षा केंद्रों के पास होने से इसे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पूरा भवन IGBC गोल्ड रेटेड होगा, जो ग्रीन डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है।प्रोजेक्ट के तहत पंजाब का पहला वेस्टिन होटल्स & रिसोर्ट्स भी लुधियाना में खोला जाएगा। 200 कमरों वाला यह होटल वेस्टिन ब्रांड के तहत संचालित होगा और प्रोजेक्ट की शान बनेगा। होटल बिजनेस और लेज़र यात्रियों, दोनों को वेलनेस आधारित लक्ज़री अनुभव देगा।