Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 24

ओमैक्स साउथ सिटी में हुआ ‘बैंगर एरीना, हैलोवीन एडिशन’, 12 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

लुधियाना । ओमैक्स साउथ सिटी, कैनाल रोड पर ओमैक्स ग्रुप ने ‘बैंगर एरीना – हैलोवीन एडिशन’ का आयोजन किया। इस आयोजन में करीब 12,000 से अधिक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। म्यूज़िक, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट के शानदार मेल ने इसे शहर की सबसे यादगार रातों में से एक बना दिया। यह आयोजन शहर के सबसे बड़े और यादगार इवेंट्स में से एक साबित हुआ। कार्यक्रम में तलविंदर फ़ीट एनडीएस ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इनके साथ ट्रिकसिंह, बागी मुंडा, जसकरण, डॉक्स, खैबर 13, तूर, प्रत्याक्ष, मैडएक्स, प्रियांक, आर्यन बी2बी आयुष जैसे कलाकारों ने मंच पर धमाल मचाया।

हैलोवीन थीम पर आधारित इस म्यूज़िक फेस्ट में 50 से अधिक पॉप-अप्स, गेमिंग ज़ोन, कॉमेडी एक्ट्स और लाइफस्टाइल शोकेस भी लगाए गए थे। लोगों ने इन सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और देर रात तक मस्ती का माहौल बना रहा। ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जतिन गोयल ने कहा, “लुधियाना के लोगों का जोश और उत्साह देखकर हम बेहद खुश हैं। ‘बैंगर एरीना – हैलोवीन एडिशन’ का शानदार रिस्पॉन्स हमारी सोच को मज़बूत करता है कि ओमैक्स सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अनुभवों का केंद्र बने। हमारा उद्देश्य हमेशा ऐसे आयोजन करना है जो लोगों को एकजुट करें और हमारी परियोजनाओं को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाएं।

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने बच्चों में दृष्टिदोष की बढ़ती समस्या को देखते हुए चंडीगढ़ में विशेष मायोपिया क्लिनिक का शुभारंभ किया

चंडीगढ़। भारत में आँखों की देखभाल केंद्रों के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने छोटे बच्चों और युवाओं में नजदीक की नजर कमजोर होने की बढ़ती समस्या को दूर करने के लिए चंडीगढ़ में एक विशेष मायोपिया क्लिनिक की शुरुआत की है। चंडीगढ़ ऑप्थेलमिक सोसायटी की ओर से इस उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों ने भाग लिया। इसके बाद बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक वर्कशॉप भी आयोजित किया गया, जिसमें मायोपिया के शुरुआती लक्षणों, लाइफस्टाइल से जुड़े जोखिम और इससे बचाव के तरीकों पर बात की गई। इस क्लीनिक में बचपन के मायोपिया को ठीक करने के लिए इसके हर पहलू को ध्यान में रखा जाता है, जिसमें शुरुआती पहचान, परामर्श देना, जानकारी देना और समय-समय पर फॉलोअप देखभाल शामिल है। डायग्नोस्टिक की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली इस क्लीनिक में बेहद अनुभवी पीडियाट्रिक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट और ऑप्टोमेट्रिस्ट की एक टीम मौजूद है, जहाँ हर बच्चे की ज़रूरत के हिसाब से इलाज की योजना तैयार की जाती है। इस क्लीनिक में ऐसी समस्या को दूर करने और आगे होने वाली परेशानियों के निदान के लिए आई ड्रॉप्स तथा विशेष चश्मों से लेकर सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस एवं ऑर्थोकेरेटोलॉजी (ऑर्थो-के) लेंस जैसे हर तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की एक इकाई, मिर्चियाज़ लेज़र आई सेंटर के क्लिनिकल सर्विसेज़ प्रमुख, डॉ. राजीव मिर्चिया ने कहा, “चंडीगढ़ में हमारे मायोपिया क्लिनिक की शुरुआत, पंजाब और उत्तर भारत में मायोपिया के बढ़ते बोझ को कम करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। बच्चों में मायोपिया की समस्या चिंताजनक रफ़्तार से बढ़ रही है, इसलिए हमारा उद्देश्य ऐसी पूरी देखभाल प्रदान करना है, जो आँखों की रोशनी ठीक करने के साथ-साथ इस स्थिति के बढ़ने की गति को भी धीमा करे। हम इस केंद्र के ज़रिए परिवारों को सही जानकारी, वक़्त पर उपचार और इलाज के नए विकल्पों की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम बनाना चाहते हैं। इस मौके पर सीनियर पीडियाट्रिक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट, डॉ. अनिन सेठी ने कहा, “दुनिया भर में मायोपिया, यानी नजदीक की नजर कमजोर होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर और ताइवान जैसे देशों में तो यह पहले से ही महामारी के स्तर पर पहुँच चुका है, जिससे पीड़ित लोगों में से 95% किशोर और युवा हैं। साल 2050 तक, पूरी दुनिया के करीब आधे लोगों को मायोपिया की समस्या हो सकती है। भारत में, साल 1999 में 5 से 15 साल की उम्र के शहरी बच्चों में इसके मामले 4.44% थे, जो साल 2019 में बढ़कर 21.15% हो गया है और साल 2050 तक इसके 48% तक पहुँचने का अनुमान है। पंजाब में, साल 2007 में हुए एक अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि, शहरी क्षेत्रों में लगभग 10% स्कूली बच्चे मायोपिया से पीड़ित थे। पढ़ाई के बढ़ते दबाव, बाहरी गतिविधियों में कमी और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की वजह से उत्तर भारत में इस बीमारी के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं।”

शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट का 185वां अन्न भंडारा सम्पन्न

0

पंचकूला । शरद पूर्णिमा की पुण्य बेला की पूर्व संध्या पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 185वां अन्न भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में बड़े श्रद्धा और सेवा भाव से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों राहगीरों एवं जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया। ट्रस्ट के संस्थापक और जाने माने समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने बताया कि शरद पूर्णिमा इस वर्ष 6 अक्टूबर को है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह दिन प्रमुख त्योहारों की एक श्रृंखला का चरम बिंदु है, जो विशेष रूप से माँ लक्ष्मी के आगमन और उनके आशीर्वाद से जुड़ा होता है। रुंगटा ने बताया कि शरद पूर्णिमा, जो मां लक्ष्मी का विशेष दिन माना जाता है, पर अन्न सेवा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है, और अन्न सेवा माँ लक्ष्मी को अर्पित सबसे पावन कार्य है। इस दिन किसी राहगीर को अन्न खिलाना, न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि यह माँ लक्ष्मी को अर्पित सबसे पावन भेंट भी है। ऐसा करने से मन में शांति और आत्मा में संतोष का अनुभव होता है। शरद पूर्णिमा जैसे पुण्य अवसर पर अन्न भंडारे का आयोजन करना न केवल सामाजिक सेवा है, बल्कि यह आत्मिक उन्नति का मार्ग भी है। यह कार्य माँ लक्ष्मी की प्रसन्नता और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी शहरवासियों से ऐसे आयोजनों में सहभागी बनने और अधिक से अधिक सेवा-भाव अपनाने की अपील की।

कराओके फ्यूज़न क्लब ने वॉइसेज़ ऑफ़ होप – सुर-धारा का किया आयोजन

चंडीगढ़ । कराओके फ्यूज़न क्लब चंडीगढ़ ने रंधावा ऑडिटोरियम, पंजाब कला भवन में एक यादगार संगीतमय संध्या “वॉइसेज़ ऑफ़ होप – सुर-धारा” का आयोजन किया। यह आयोजन हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाद पंजाब के पुनर्निर्माण हेतु निधि संग्रह को समर्पित था। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक युवराज हंस, पद्मश्री हंस राज हंस के सुपुत्र, एवं प्रो. बृजेश आहूजा, प्रसिद्ध गायक और संगीत निर्देशक ने ,कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे,जे.आर. कुंदल, IAS(सेवानिवृत्त),राजेश खरे, अतिरिक्त महानिदेशक, सी. पी.डबलू.डी.जनरल विजय कुमार कोरपाल (सेवानिवृत्त), अशोक गुप्ता, सी.एम.डी, डिप्लास्ट ग्रुप, एस.एस. भुमरा, पूर्व मुख्यअभियंता,बी. बी. एम. बी.,निहाल सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता, हरियाणा, आर.डी. कैली, ग़ज़ल गायक, निरंजन सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता, पस्पाक्ल, किशोर कुमार क्विज़ मास्टर, एम.एल. आहूजा पूर्व लेखा अधिकारी, वित्त विभाग हरियाणा, कार्यक्रम में कलाकारों ने दिल छू लेने वाले अंदाज़ में अमर गीत प्रस्तुत किए: शशि कांत, ये जीवन है, भुमरा सुखविंदर, जग वाला मेला यारो, गगनदीप सिंह, रहा गर्दिशों में, पुकारता चला हूँ मैं, विपुल प्रकाश,सारा ज़माना हसीनों का दीवाना, डॉ. राजू धीर,मैं निगाहें तेरे चेहरे से, (अतिरिक्त सोलो),एस. पल आहूजा – किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, रिकी सालारिया – ये माना मेरी जान मोहब्बत सज़ा है कवीश कुमार- जीवन से भरी तेरी आँखे,किशोर कुमार- ज़िन्दगी का सफर,अर्शू सिंह राणा – पुराना क्लासिक गीत,राजेश कंवर – तुम भी चलो हम भी चलें, विक्की संधू – आज पुरानी राहों से मंजीत सिंह बंसल और अंजु पुरी, मैं तेरे प्यार में (युगल), सुरिंदर कौर, ऐ फूलों की रानी, प्रोमिला सिंह, सईयां दिल में आना रे, जे.आर. कुंदल, आईएएस (सेवानिवृत्त), वफ़ा जिनसे की बेवफा हो गए, पूनम शर्मा व डॉ. इंदर कंग, हमसफर मेरे हमसफर (युगल) इंजी. राजेश खरे, क्या खबर क्या पता, एम.पी. सिंह और अनुरीत, फूल तुम्हें भेजा है ख़त में (युगल), कंवरपाल सिंह और कंचन भल्ला, मेरे हमसफर मेरे हमसफर (युगल) एमपी. सिंह और पूनम, जाने कैसे कब कहां इकरार हो गया (युगल),डॉ. इंदर कंग, दिल चोरी साडा हो गया, अतुल मिश्रा, गिटार वोकल्स के साथ ऊर्जावान प्रस्तुति (उद्घाटन एवं समापन) चंदेल, बाँसुरी एवं सैक्सोफोन वादन, कौशिक, माउथ ऑर्गन पर मधुर धुनें प्रीतम चंदेल – वाद्य संगीत प्रस्तुति, सम्मायरा – नृत्य प्रस्तुत, इस अवसर पर कराओके फ्यूज़न क्लब के संस्थापक डॉ. इंदर कंग ने कहा:यह आयोजन सिर्फ़ संगीत का नहीं, बल्कि आशा, उपचार और मानवता का प्रतीक है। देश और विदेश से आए उदार दाताओं का योगदान पंजाब के पुनर्निर्माण और बाढ़ पीड़ितों की गरिमा बहाल करने में लगाया जाएगा। कराओके फ्यूज़न क्लब ने सभी कलाकारों, अतिथियों और दानदाताओं का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया जिनके सहयोग से “रीबिल्ड पंजाब” की राह और भी सशक्त हुई।

वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल

चंडीगढ़। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक मज़बूत मंच देने के उद्देश्य से वुमानी (Womanii.com) ने अपने पहले ऑफलाइन इवेंट “प्री-करवा चौथ बैश 2025” का शानदार आयोजन किया। यह आयोजन महिलाओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। करीब 100 से अधिक महिलाएँ, जिनकी उम्र 25 से लेकर 80 वर्ष तक थी, इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने फैशन शो, तंबोला, डांस और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। मंच पर महिलाओं की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यादगार शाम का जजमेंट संभाला सीडी स्कूल की प्रिंसिपल निशु, सेक्टर-5 बीजेपी की प्रेसिडेंट रीचा, ओम स्वीट्स की ओनर सविता ने । कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया हीर एक्सप्रेस फिल्म की हीरोइन दिविता जुनेजा ने मंच पर आकर न सिर्फ महिलाओं के साथ ‘हीर राजन’ गाने पर जमकर डांस किया, बल्कि महिलाओं से मज़ेदार सवाल भी पूछे और उन्हें अपने फिल्मी सफर से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट्स में आना मेरे लिए बेहद खास है। वुमानी जिस तरह महिलाओं को जोड़कर उन्हें खुशी और आत्मविश्वास दे रही है, यह काबिल-ए-तारीफ़ है। मैं आगे भी वुमानी के हर प्रयास का हिस्सा बनना चाहूँगी। इवेंट को लेकर वुमानी की फाउंडर्स लवलीन और कंचन बेहद उत्साहित रहीं।

उन्होंने कहा कि वुमानी का उद्देश्य सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाना नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए ऐसे मौके तैयार करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, खुलकर मस्ती कर सकें और एक-दूसरे से जुड़कर यादगार लम्हे बना सकें। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि महिलाएँ मनोरंजन और सशक्तिकरण – दोनों का अनुभव कर सकें। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहार से पहले इस तरह की मस्ती और जश्न ने हमारे अनुभव को और भी खास बना दिया है।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 ने ओरिएंटेशन समारोह का किया आयोजन

0

चंडीगढ़ । गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर-50, चंडीगढ़ की इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से चार अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कॉलेज के लेक्चर हॉल में ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन बड़े गर्व और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नेमी चंद, स्टेट लायजन ऑफिसर, एनएसएस यूटी सेल, चंडीगढ़ ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. (डॉ.) निशा अग्रवाल और डीन डॉ. संगम कपूर द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत ELC न्यूज़लेटर (2024–25) के विमोचन से हुई, जिसमें वर्ष भर की जागरूकता गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 18 प्रशंसा प्रमाण पत्र उन स्नातक छात्रों को प्रदान किए गए जिन्होंने क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को चेस्ट पिन-अप बैज प्रदान किए गए, जिनमें श्रेया (गर्ल्स) और वर्दान (बॉय्स) को अध्यक्ष, हिमाक्षी (गर्ल्स) और मयंक (बॉय्स) को उपाध्यक्ष तथा पलक सिंगला (गर्ल्स) और ऋषव (बॉय्स) को कक्षा एंबेसडर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त 16 छात्रों को कॉलेज प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. नेमी चंद ने क्लब की सराहना करते हुए छात्रों को विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने क्लब की गतिविधियों की सराहना की, विशेष रूप से इंट्रा-क्लास, इंटर-क्लास और इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं के आयोजन को। मार्च 2025 में राष्ट्रपति भवन की यात्रा और 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस में भागीदारी को विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर प्रो. पुनम अग्रवाल (संयोजक), डॉ. रेनुका मेहरा (नोडल अधिकारी), गगनप्रीत सिंह (सदस्य) सहित 50 से अधिक छात्र उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जुलाई 2022 से क्लब में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन श्रेया और मयंक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

खालसा कॉलेज मोहाली में फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

0

कसक बनी मिस फ्रेशर, अनमोल को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

मोहाली । युवा उत्साह, सांस्कृतिक रंग और नए सपनों का संगम उस समय देखने को मिला जब खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन हुआ। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। फ्रेशर्स पार्टी में सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और बॉलीवुड प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत बना दिया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर, मिस्टर हैंडसम और मिस चार्मिंग की प्रतियोगिता थी | प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में रैम्प वॉक किया और अपने सपनों व शौक को साझा करते हुए निर्णायकों के प्रश्नों का सहज उत्तर दिया। प्रतियोगिता के परिणामों ने उत्साह को चरम पर पहुँचा दिया। बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कसक को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया, जबकि एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के अनमोल सिंह ढिल्लों मिस्टर फ्रेशर बने। इसी तरह एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की नीलम ने मिस चार्मिंग का खिताब जीता और बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर के हरबीर सिंह मिस्टर हैंडसम चुने गए। ताजपोशी के दौरान प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि फ्रेशर्स पार्टी केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि हमारे नए विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

ट्राइडेंट ग्रुप ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वैल्यूज़ डे

0

विभिन्न श्रेणियों में 200 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

पंजाब / चंडीगढ़ । वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में अग्रणी नाम, ट्राइडेंट ग्रुप ने वैल्यूज़ डे को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। यह विशेष अवसर संगठन की अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक रहा। यह दिन भावनात्मक महत्व भी रखता है क्योंकि इसे चेयरमैन एमेरिटस, पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के पूजनीय पिता नोहर चंद गुप्ता की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। 
भव्य समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जो ज्ञान, एकता और साझा विकास की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता का प्रेरणादायक वीडियो संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने ट्राइडेंट के मूल मूल्यों—ईमानदारी और सत्यनिष्ठा, टीमवर्क, ग्राहक संतुष्टि, तथा निरंतर विकास और प्रगति—के पीछे की महत्वाकांक्षा और दृष्टि को रेखांकित किया। उनके शब्दों ने उस मजबूत नींव को और सशक्त किया जिस पर संगठन अपनी विरासत का निर्माण कर रहा है। कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने ट्राइडेंट परिवार की रचनात्मकता और जुनून को प्रदर्शित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा रिवॉर्ड एंड रिकग्निशन कार्यक्रम, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक कर्मचारियों को कंपनी के मूल्यों के सच्चे ध्वजवाहक के रूप में सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, उत्कृष्टता और ट्राइडेंट के मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान को सराहा गया, जो संगठन के लिए एक गर्व का क्षण बना। वैल्यूज़ डे केवल एक उत्सव नहीं बल्कि ट्राइडेंट ग्रुप की उस अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त स्मरण है, जो वैल्यूज़ -आधारित कार्य संस्कृति का पोषण करती है—ऐसी संस्कृति जो उत्कृष्टता, सहयोग और नवाचार को प्रेरित करती है।

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में भव्य नगर कीर्तन आयोजित

0

फूलों की वर्षा और विंटेज कार शो बना नगर कीर्तन का आकर्षण

चंडीगढ़ । श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन आज गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर 8-सी, चंडीगढ़ से सजाया गया। यह नगर कीर्तन विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा संगत के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी (चंडीगढ़), राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने विशेष रूप से भाग लिया और संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. सुखजिंदर सिंह बहिल ने बताया कि गुरु साहिब की कृपा और संगत के सहयोग से यह नगर कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सजी हुई पालकी की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे।

स्त्री सत्संग समूहों, रागी जत्थों और स्कूलों के बच्चों ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया, वहीं गतका पार्टियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण विंटेज कार प्रदर्शन और फूलों की वर्षा करने वाली मशीन रही। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पातशाही दसवीं से आरंभ होकर सेक्टर 9, 10, 11, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर 15, 16, 23 होते हुए सेक्टर 22 के गुरुद्वारे साहिब में संपन्न हुआ। रास्ते में संगतों ने नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया और विभिन्न स्थानों पर फलों, ड्राई फ्रूट्स, ब्रेड पकौड़े आदि के लंगर की व्यवस्था की गई। पूरे नगर कीर्तन के दौरान शहर का वातावरण पूर्णतः श्रद्धा और भक्ति से भरा रहा।

8000 से ज़्यादा लोग शामिल हुए ‘डांडिया मस्ती 2025’ में

0

ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी ने लुधियाना की सबसे बड़ी डांडिया नाइट आयोजित की

लुधियाना । ओमैक्स ने पखोवाल रोड स्थित ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी में ‘डांडिया मस्ती 2025’ का आयोजन किया। इस शानदार कार्यक्रम में 8000 से ज़्यादा निवासियों और मेहमानों ने संगीत, नृत्य और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस शाम की सबसे बड़ी खासियत थी गुजरात से आए मशहूर डांडिया ग्रुप का ज़बरदस्त प्रदर्शन। इसके साथ बॉलीवुड डांस ट्रुप और लाइव बैंड ने भी माहौल को और रंगीन बना दिया।

बच्चों के लिए खास एक्टिविटीज़, मेहंदी और टैटू स्टॉल ने सभी उम्र के लोगों को खूब आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने इसे लुधियाना का अब तक का सबसे बड़ा और बेहतरीन डांडिया उत्सव बताया। ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा कि डांडिया मस्ती जैसे आयोजन सिर्फ़ त्योहार नहीं, बल्कि हमारी टाउनशिप की पहचान हैं। इतने लोगों को साथ में जश्न मनाते देखना हमें गर्व देता है और यही हमारे समुदाय को और मजबूत बनाता है। ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी लगातार ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिनसे पड़ोसियों के बीच जुड़ाव और उत्साह बढ़ता है। 75 एकड़ में फैला ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी आज लुधियाना की जीवनशैली को नई पहचान दे रहा है।

यहाँ 1500 से अधिक परिवार रहते हैं और उन्हें क्लब हाउस, शॉपिंग एवेन्यू, पार्क, स्पोर्ट्स कोर्ट और मनोरंजन जैसी आधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं। ‘द पैलेस’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स के साथ ओमैक्स लुधियाना में आधुनिक और समृद्ध जीवनशैली को लगातार आगे बढ़ा रहा है।