Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 17

सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी: गर्ल्स अंडर-12 वर्ग में लर्निंग पाथ्स स्कूल ने दून इंटरनेशनल को हराकर फाइनल में बनाई जगह

0

ट्रॉफी के छठे दिन एक सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले

चंडीगढ़ । सोमवार को सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी के छठे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए और एक सेमिफाइनल भी खेला गया। अंडर-12 गर्ल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली ने दून इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जज़्बे के साथ शानदार प्रदर्शन किया। लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली ने दून इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली को 12-10 से हराया। विजेता टीम की अम्ब्रीन ने 6 अंक जुटाए, जबकि दून की जपलीन ने 4 अंक अर्जित किए।इसके अलावा, अंडर-12, 14 और 17 वर्गों में टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिनभर चले मैचों में दर्शकों को कई रोमांचक पल देखने को मिले, जिनमें गर्ल्स टीमों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा।क्वार्टर फाइनल्स के रिजल्ट इस प्रकार रहे :गर्ल्स अंडर-12 वर्ग के एक मैच में सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ ने सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ को 7-4 से पराजित किया। विजेता टीम की राधिका ने 4 अंक जुटाए, जबकि सेक्रेड हार्ट की ग्रीषा ने भी 4 अंक अर्जित किए।बॉयज़ अंडर-14 वर्ग में वाई.पी.एस. स्कूल, मोहाली ने लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली को 52-32 से मात दी। विजेता टीम के सिमरतजोत ने 19 अंक जुटाए, जबकि लर्निंग पाथ्स के जसकीरत ने 4 अंक बनाए।गर्ल्स अंडर-14 वर्ग के पहले मुकाबले में विवेक हाई स्कूल, मोहाली ने दिल्ली पब्लिक स्कूल(डी.पी.एस.), चंडीगढ़ को 20-5 से हराया। विजेता टीम की गुर्रेहमत ने 15 अंक जुटाए, जबकि डी.पी.एस. की अनुप्रिया ने 4 अंक अर्जित किए।गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को 24-12 से हराया। विजेता टीम की हरनीत ने 10 अंक जुटाए, जबकि विवेक हाई स्कूल की नवना ने 7 अंक अर्जित किए।अंडर 10 वर्ग के मुकाबलों का रिजल्ट इस प्रकार रहा :गर्ल्स अंडर-10 वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ ने सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ को 7-2 से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम की रेणुका ने सभी 7 अंक जुटाए, जबकि सौपिंस की रियांशी ने 2 अंक अर्जित किया।इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को 8-2 से हराया। विजेता टीम की रहमत ने 7 अंक जुटाए, जबकि विवेक हाई स्कूल, मोहाली की शहाना ने 1 अंक हासिल किया।बॉयज़ अंडर-10 वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। विजेता टीम के केलविष ने 2 अंक जुटाए, जबकि विवेक हाई स्कूल की ओर से हयांश ने 1 अंक अर्जित किया।

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

पंचकूला। हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित होता है। मान्यता है कि सोमवार को किए गए शुभ कर्म, उपासना और सेवा कार्य विशेष फलदायी होते हैं। इसी आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में 189वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने इस अवसर पर कहा कि सोमवार जैसा शुभ दिन जब भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है, तब इस दिन अन्नदान का आयोजन करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। अन्न भंडारे के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों की सेवा होती है, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और एकता की भावना भी सशक्त होती है। भंडारे के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों और स्थानीय निवासियों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, सुरेश जांगरा और निधि संधु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया और श्रद्धा-भाव से भोजन वितरण किया। अमिताभ रूंगटा ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में मानवीय मूल्यों, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है।

जेन डायमंड ने चंडीगढ़ के एलांते मॉल में एक नए स्टोर के शुभारंभ के साथ भारत में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत

0

चंडीगढ़ । दुनिया भर में 450 से अधिक स्टोर्स में मौजूदगी वाला विश्व स्तर पर प्रशंसित उत्कृष्ट आभूषण ब्रांड, ज़ेन डायमंड, चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में अपने नवीनतम बुटीक के उद्घाटन के साथ भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखे हुए है। मुंबई में बांद्रा और बोरीवली में स्टोर्स के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाने और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के साथ अपनी उपस्थिति को और मज़बूत करने के बाद, ज़ेन डायमंड अब उत्कृष्ट शिल्प कौशल और आधुनिक डिज़ाइन की अपनी पहचान उत्तर भारत में लेकर आ रहा है। यह लॉन्च ब्रांड द्वारा हाल ही में वैश्विक आइकन जेनिफर लोपेज को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित करने के बाद हुआ है, जो ज़ेन डायमंड के लिए ग्लैमर, नवाचार और कालातीत परिष्कार के एक नए युग की शुरुआत करता है। नेक्सस एलांते मॉल में 1000 वर्ग फुट का यह स्टोर ज़ेन डायमंड की विशिष्ट डिज़ाइन भाषा को दर्शाता है – एक परिष्कृत ग्रे पैलेट जो प्रत्येक रचना की चमक को निखारता है, जिसे फ्लूटेड पैनल और सुरुचिपूर्ण प्लास्टर टेक्सचर जैसे प्रीमियम फ़िनिश द्वारा और भी निखारा जाता है। असाधारण गुणवत्ता वाले प्राकृतिक हीरे के आभूषणों को गढ़ने में अपनी महारत के लिए प्रसिद्ध, ज़ेन डायमंड कालातीत कलात्मकता को समकालीन सौंदर्यबोध के साथ सहजता से जोड़ता है। शिल्प कौशल और नवाचार में निहित विरासत के साथ, यह ब्रांड उन समझदार ग्राहकों को आकर्षित करता है जो विशिष्टता, परिष्कार और आधुनिक डिज़ाइन को महत्व देते हैं। सामर्थ्य और विश्वास के सिद्धांतों पर आधारित, ज़ेन डायमंड आज के उपभोक्ताओं से जुड़ता रहता है—जो स्टाइल से समझौता किए बिना स्थायी मूल्य चाहते हैं। उत्तम आभूषणों के साथ, ज़ेन डायमंड लक्ज़री एक्सेसरीज़ का एक चुनिंदा संग्रह भी प्रदान करता है, जिसमें परफ्यूम, टाई, घड़ियाँ, पेन और सोने के सिक्के शामिल हैं, जो इसे उत्तम उपहार देने और व्यक्तिगत आनंद के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है।

नए चंडीगढ़ स्टोर के बारे में बात करते हुए, ज़ेन डायमंड के प्रबंध निदेशक, नील सोनावाला ने कहा,”भारत हमारे लिए एक प्रमुख विकास बाजार बना हुआ है। मुंबई और बेंगलुरु में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हमें चंडीगढ़ में ज़ेन डायमंड लाकर बेहद खुशी हो रही है, जो अपनी भव्यता, संस्कृति और शिल्प कौशल के लिए जाना जाने वाला शहर है। नेक्सस एलांते मॉल में हमारा नया स्टोर ग्राहकों को एक ऐसा गहन आभूषण अनुभव प्रदान करता है जो समकालीन डिज़ाइन और कालातीत कलात्मकता का संगम है। इस घोषणा में आगे कहते हुए, नेक्सस एलांते मॉल के सेंटर डायरेक्टर, अमित शिव जोशी ने कहा, “हमें नेक्सस एलांते मॉल में ज़ेन डायमंड का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। ब्रांड की उत्कृष्टता की विरासत और बेहतरीन आभूषणों की इसकी उत्कृष्ट रेंज, ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण को पूरी तरह से साकार करती है। हम इस सहयोग के लिए उत्सुक हैं और हमें विश्वास है कि ज़ेन डायमंड को हमारे समझदार ग्राहक खूब पसंद करेंगे। अपने चंडीगढ़ स्टोर के उद्घाटन के साथ, ज़ेन डायमंड वैश्विक डिज़ाइन ट्रेंड्स और स्थायी परिष्कार का एक सहज मिश्रण पेश करके भारत में बेहतरीन आभूषणों को नए सिरे से परिभाषित करने के अपने दृष्टिकोण को और पुष्ट करता है। यह ब्रांड भारत में प्राकृतिक हीरा प्रमाणन प्रदान करने वाले गिने-चुने ब्रांडों में से एक है, जिससे इसके आभूषणों की प्रामाणिकता और उत्कृष्ट गुणवत्ता में उपभोक्ताओं का विश्वास और मज़बूत होता है।

सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी में वाईपीएस और लर्निंग पाथ्स स्कूल की टीमों ने दिखाया दम

0

चंडीगढ़ । सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोश,फुर्ती और बेहतरीन टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। मोहाली के विवेक हाई स्कूल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मैचों में रोमांच अपने चरम पर रहा। लर्निंग पाथ्स स्कूल,मोहाली और वाईपीएस,मोहाली की टीमों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया,वहीं सेंट कबीर,सौपिंस और जीएनपीएस जैसी टीमों ने भी दमदार खेल से मुकाबलों को यादगार बना दिया।
चौथे दिन के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:
गर्ल्स अंडर-10 वर्ग:
लर्निंग पाथ्स स्कूल (एलपीएस),मोहाली ने सेक्रेड हार्ट, चंडीगढ़ को 15-1 से हराया। विजेता टीम की चाहत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 अंक जुटाए, जबकि रेणुका ने सेक्रेड हार्ट के लिए 1 अंक अर्जित किया।
बॉयज़ अंडर-10 वर्ग:
सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ को 10-3 से पराजित किया। सौपिंस के जीवंत ने 4 अंक और शौर्य ने विवेक हाई के लिए ने 3 अंक जुटाए।
गर्ल्स अंडर-12 वर्ग:
लर्निंग पाथ्स स्कूल (एलपीएस),मोहाली ने मानव रचना स्कूल,मोहाली को 12-6 से मात दी। एलपीएस की अम्ब्रीन ने 8 अंक बनाए,जबकि मानव रचना की ओर से अदीवा ने 4 अंक जुटाए।
बॉयज़ अंडर-12 वर्ग:
विवेक हाई स्कूल, मोहाली ने डीपीएस, चंडीगढ़ को 25-8 के बड़े अंतर से हराया। विवेक हाई के वेदांत ने 14 अंक अर्जित किए और डीपीएस के अर्जन ने 4 अंक जोड़े।
बॉयज़ अंडर-14 वर्ग:
वाईपीएस, मोहाली ने सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ को 30-27 से रोमांचक मुकाबले में हराया। दिग्विजय ने विजेता टीम के लिए 14 अंक और कण्व ने सौपिंस स्कूल के लिए 12 अंक बनाए। इसी वर्ग में सेंट कबीर स्कूल, चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को 26-16 से मात दी। वर्धन ने सेंट कबीर के लिए 13 अंक और मौलिक ने विवेक हाई के लिए 8 अंक अर्जित किए। एक अन्य मुकाबले में केवी हाई ग्राउंड स्कूल, चंडीगढ़ ने मानव रचना स्कूल, मोहाली को 48-47 से नजदीकी अंतर से पराजित किया। अंश ने केवी की तरफ से 16 अंक जुटाए, जबकि मानव रचना के देव ने 21 अंक बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
गर्ल्स अंडर-17 वर्ग:
जीएनपीएस, चंडीगढ़ ने सेंट जोसेफ, चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 44-4 से हराया।जीएनपीएस की सिमरन ने 11अंक और सेंट जोसेफ की मानस्वी ने 1 अंक अर्जित किया।
बॉयज़ अंडर-17 वर्ग:
वाईपीएस, मोहाली ने सेंट कबीर स्कूल, चंडीगढ़ को 34-20 से हराया। वाईपीएस के सिमरनजोत ने 18 अंक जुटाए, जबकि सेंट कबीर के महिंदर ने 8 अंक अर्जित किए।

प्राकृतिक और वैज्ञानिक संतुलन से ही टिकेगी गेहूं की उत्पादकता – विशेषज्ञों ने दी सलाह

0

हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में दो दिवसीय ‘व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन’ राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज़

चंडीगढ़ । गेहूं उत्पादकता और गुणवत्ता  के बदलते परिदृश्य पर केंद्रित “व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ शुक्रवार को होटल हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में हुआ। यह आयोजन व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी (डब्ल्यूपीपीएस) और रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब (आरएफएमएपी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में देशभर से नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं, फ्लोर मिलर्स, प्रोसेसर्स और किसानों समेत गेहूं उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारक हिस्सा ले रहे हैं।सेमिनार से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को डब्ल्यूपीपीएस के चेयरमैन अजय गोयल और आरएफएमएपी  के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह गिल ने संबोधित किया। दोनों ने बदलते जलवायु परिस्थितियों और उपभोक्ता धारणा के बीच गेहूं की लम्बी अवधि तक  स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।अजय गोयल ने कहा कि गेहूं हमारी सभ्यता का हिस्सा हजारों सालों से रहा है और करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन है। दुर्भाग्य से आजकल सोशल मीडिया पर गेहूं को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है, जिसे तथ्यों और वैज्ञानिक जानकारी से दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार का विषय “व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन” जलवायु, गुणवत्ता और उपभोग,  इन तीन अहम पहलुओं पर केंद्रित है।गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और पौष्टिक गेहूं उत्पाद पहुंचे, इसके लिए गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गेहूं की गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। शेल्फ लाइफ और फूड सेफ्टी को लेकर स्पष्ट मानक और निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक नवाचार की अहम भूमिका है। सत्तर के दशक की हरित क्रांति ने भारत की कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लाया, लेकिन अब जरूरत है कि हम वैज्ञानिक इंजीनियरिंग के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर जाएं। जैविक गेहूं महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल प्राकृतिक उत्पादन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं। भले ही गेहूं में जेनेटिक मॉडिफिकेशन की अनुमति नहीं है, पर अन्य  साइंटिफिक इनोवेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि उत्पादकता और लचीलापन बढ़ सके।”उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरी तरह प्रकृति पर निर्भरता बढ़ गई, तो खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।  उन्होंने कहा कि अगर हम केवल प्रकृति पर निर्भर हो गए तो उत्पादन घट सकता है और कीमतें आम उपभोक्ता की पहुंच से बाहर चली जाएंगी। इसलिए, सस्टेनेबिलिटी, प्रोडक्टिविटी और अफोर्डेबिलिटी इन तीनों के बीच संतुलन जरूरी है।धर्मेंद्र सिंह गिल, चेयरमैन, रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब, ने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से जुड़ी स्थितियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हालांकि ब्यास नदी के आसपास के कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन इससे भूमि में उपजाऊ गाद (सिल्ट) जम गई है जो भविष्य में उत्पादन के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।उन्होंने कहा  कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू में नुकसान जरूर हुआ, लेकिन मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ गई है, जिससे आगामी फसल में उत्पादकता बेहतर होने की उम्मीद है।दो दिन तक चलेगी विशेषज्ञों की गहन चर्चाइस दो दिवसीय सेमिनार में कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और पोषण क्षेत्र के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें  गेहूं की जलवायु सहनशीलता, फोर्टिफिकेशन और गुणवत्ता मानक, उपभोक्ता जागरूकता और मिलिंग टेक्नोलॉजी में प्रगति शामिल हैं ।

हंसाली साहिब ट्रस्ट की ओर से नशामुक्त पंजाब और कैंसर जागरूकता को समर्पित लिए हंसाली खेलों का आयोजन

0

9 नवंबर को इस वर्ष मैराथन दौड़ महान शताब्दी धावक फौजा सिंह की याद को समर्पित

मोहाली / श्री फतेहगढ़ साहिब । हंसाली साहिब ट्रस्ट ने गुरुद्वारा हंसाली साहिब, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस को पूज्य संत बाबा परमजीत सिंह हंसाली साहिब वालों ने 9 नवंबर को आयोजित होने वाले हंसाली खेल 2025 के संबंध में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये खेल पूरी तरह से चिप-टाइम्ड, अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन होगी, जो नशामुक्त पंजाब और कैंसर जागरूकता के महान उद्देश्यों को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मैराथन का आयोजन महान शताब्दी धावक स्व. फौजा सिंह जी की स्मृति में किया जा रहा है, जिन्होंने पिछली हंसाली खेलों को अपनी प्रेरक उपस्थिति से सुशोभित किया था और आज भी दुनिया भर के धावकों के लिए सहनशक्ति और प्रेरणा का स्रोत बने हुए है।संत बाबा परमजीत सिंह जी हंसाली साहिब वालों ने ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली साहिब वालों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में कहा कि शारीरिक तंदुरुस्ती और आध्यात्मिक शुद्धता एक-दूसरे से जुड़े हुए है। हंसाली गेम्स रन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह पंजाब के युवाओं को नशामुक्त और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि स्व. फौजा सिंह जी की स्मृति में, हम इस दौड़ के प्रत्येक चरण को ‘सेवा’ और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करते है।इंडिया रन फ़ेस्टिवल का प्रतिनिधित्व करते हुए दीप शेरगिल ने कहा कि इस वर्ष के आयोजन में 4,000 से ज़्यादा धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इंडिया रन फ़ेस्टिवल आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक बेहतरी को जोड़ने वाली पहलों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम हंसाली खेल दौड़ 2025 के लिए समुदाय के उत्साह से अभिभूत हैं और देश भर के धावकों और समर्थकों का हार्दिक स्वागत करते है। हमें यह अवसर प्रदान करने के लिए हम संत बाबा परमजीत सिंह जी और हंसाली साहिब ट्रस्ट का धन्यवाद करते है। उन्होंने आगे बताया कि बिब एक्सपो 8 नवंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद 9 नवंबर को मुख्य दौड़ होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और दौड़ के दिन सुबह 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करने की अपील की।दीप शेरगिल ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने में जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी हमारे सबसे मज़बूत हथियार है। हंसाली गेम्स दौड़ जैसे आयोजन सरकार, समाज और आध्यात्मिक संस्थाओं को एक साझा उद्देश्य के लिए एक साथ लाते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देना है।इस आयोजन को पैरागॉन स्कूल सेक्टर 69 मोहाली, ब्रांड बल्क्स, द वेलमोंट, मॉडर्न वैली स्क्वायर, हीलिंग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बॉन, ऑटोएपसी नेटवर्क, प्रो केयर, इम्पैक्ट वाइब्स, क्रू फिटक्लब, नन्हे मानके, ट्राइसाइफर, ओआईसी ग्लोबल, सिडबोटिक्स, फ्लेक्सवेदा स्पोर्ट्स रिकवरी ऑयल, वरका, सांझे लफज, हेलिक्सलैब्ज, ईजीनोम.एआई, नरगिस दत्त फाउंडेशन, वेव न्यूट्रिशन, गैंट पंजाब, मोमो क्लब, लिंकन कॉलेजेस, रूनिजेम, ट्रायम्फ दादा, जीतो, आईआरएफ, सव्रीत स्टाइलिंग स्पेसेस, बी कॉज, द ट्रम्पर्स, सच की आवाज, लीप, लीजेंड राइडर्स ऑफ इंडिया, चेन्नई मराठा द्वारा स्पॉन्सर किया जा रहा है। हंसाली साहिब के पूज्य संतों के दिव्य मार्गदर्शन में, हंसाली साहिब ट्रस्ट स्वास्थ्य, सद्भाव और सामाजिक बेहतरी को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है और मीडिया और जनता की सक्रिय भागीदारी की आशा करता है।

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनीं ओमैक्स की ब्रांड एंबेसडर, कंपनी ने खेल और खिलाड़ियों को समर्थन देने का लिया संकल्प

0

नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स लिमिटेड ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के साथ पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब रविवार को अपने नाम किया था। कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी केवल एक प्रचार अभियान नहीं, बल्कि नेतृत्व, दृढ़ता और प्रतिभा को सही मंच देने की साझा सोच पर आधारित है।ओमैक्स ने कहा कि यह कदम खेल उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की उसकी प्रतिबद्धता को और मज़बूती देगा। कंपनी का हालिया प्रोजेक्ट द औमैक्स स्टेट खेल, संस्कृति और मनोरंजन को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। ओमैक्स का कहना है कि वह इस सोच को आगे बढ़ाते हुए ऐसे प्रोजेक्ट्स और कार्यक्रम लाएगा जो खेल प्रतिभा को करियर में बदलने में मदद करेंगे।*इस अवसर पर हरमनप्रीत कौर ने कहा* “मैं पंजाब से हूं और वहां के लोगों और उनकी मेहनती भावना से गहरा जुड़ाव रखती हूं। ओमैक्स की पंजाब में मौजूदगी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दृष्टि युवाओं के लिए उम्मीद जगाती है। द औमैक्स स्टेट जैसे प्रोजेक्ट दिखाते हैं कि सोच-समझकर किया गया विकास खेलों को बढ़ावा दे सकता है और प्रतिभाओं को अवसर दे सकता है। मुझे गर्व है कि मैं ओमैक्स परिवार का हिस्सा बनी हूं, जो युवाओं को सशक्त बनाने और समुदायों को मजबूत करने में विश्वास रखता है।”*ओमैक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोहित गोयल ने कहा* “हम हरमनप्रीत कौर का ओमैक्स परिवार में स्वागत करते हैं। उनका नेतृत्व और समर्पण ओमैक्स की ‘सार्थक विकास’ की सोच से मेल खाता है। यह साझेदारी खेलों की पहुंच बढ़ाने, महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। हमारी दृष्टि का एक प्रमुख परिणाम दिल्ली में 140 साल बाद बनने वाला नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम होगा, जो शहर और भारतीय खेल दोनों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।”इस साझेदारी के तहत ओमैक्स और हरमनप्रीत कौर मिलकर खिलाड़ी विकास कार्यक्रम, ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल जागरूकता अभियान और महिला सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन करेंगे। कंपनी का लक्ष्य है कि खेलों को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाया जाए, ताकि युवा — खासकर लड़कियां — आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें।

हिमाचल के कॉलेजों में क्रैक एकेडमी की करियर काउंसलिंग वर्कशॉप्स, 2000 से ज्यादा छात्रों को मिला मार्गदर्शन

0

चंडीगढ़। देश की अग्रणी एडटेक कंपनी क्रैक एकेडमी ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप्स का आयोजन किया, जिसमें 2000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इन वर्कशॉप्स का मकसद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और नए करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना था।वर्कशॉप्स का आयोजन एसवीएस पीजी कॉलेज भटोली, अटल बिहारी बाजपेयी गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज ऊना, गवर्नमेंट कॉलेज दौलतपुर चौक, महाराणा प्रताप गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज धलियारा कांगड़ा में किया गया। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग और राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। साथ ही टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर के अवसरों पर भी चर्चा की गई।क्रैक एकेडमी के सीईओ और संस्थापक नीरज कंसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र का सपना जानकारी या मार्गदर्शन की कमी के कारण अधूरा न रह जाए। हिमाचल के युवाओं में अपार क्षमता है, बस उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है। वर्कशॉप्स के दौरान छात्रों ने सवाल-जवाब सत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्रैक एकेडमी की टीम ने उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर मार्गदर्शन दिया और सरकारी व निजी क्षेत्र में बदलते रोजगार के अवसरों को समझाया।

राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, भारत के उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

0

चंडीगढ़। पंजाब से नव-निर्वाचित राज्यसभा सदस्य और उद्योगपति राजिंदर गुप्ता ने नई दिल्ली में संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें शपथ भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता पिछले महीने बिना किसी विरोध के राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। भारत के औद्योगिक क्षेत्र की एक अग्रणी हस्ती के रूप में गुप्ता ने ट्राइडेंट को कपड़ा, कागज , ऊर्जा और रसायन के क्षेत्र में एक वैश्विक समूह के रूप में विकसित किया है। उद्योगपति होने के साथ-साथ राजिंदर गुप्ता एक प्रमुख परोपकारी भी हैं। वे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी पहलों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं, विशेषकर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए। शपथ ग्रहण समारोह के साथ गुप्ता की संसदीय यात्रा की शुरुआत हुई है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे उद्योग, नवाचार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण और पंजाब के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए करेंगे।

गुरु पर्व के अवसर पर हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला में कैंप में 150 से अधिक मरीजों का चेकअप किया गया

0

अंबाला । गुरु नानक देव के पावन गुरु पर्व के शुभ अवसर पर पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की इकाई हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला द्वारा एक निशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप में 150 से अधिक मरीजों का चेकअप किया गया।कैंप के दौरान हृदय रोग, न्यूरो साइंस, कैंसर केयर, हड्डी एवं जोड़ रोग, गैस्ट्रो केयर, किडनी रोग, जनरल सर्जरी, रीढ़ एवं ब्रेन सर्जरी, जनरल मेडिसिन तथा यूरोलॉजी जैसे विभागों के अनुभवी डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। कैंप में आए मरीजों के लिए कई प्रकार की जांचें एवं परामर्श सेवाएँ पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गईं।

इसमें रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, डाइट एवं फिजियोथैरेपी काउंसलिंग जैसी जांचें शामिल थीं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य जांचों पर भी विशेष रियायतें प्रदान कीं, जिससे लोग आसानी से गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ उठा सकें। हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला – हर मरीज़ के लिए एक भरोसेमंद नाम हीलिंग टच हॉस्पिटल अंबाला क्षेत्र का एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहाँ सभी प्रमुख विभागों के अनुभवी डॉक्टर एक ही छत के नीचे सेवाएँ प्रदान करते हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू , ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस यूनिट, रेडियोलॉजी और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध हैं। यह अस्पताल सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआई, बीएसएनएल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सरकार, उत्तर रेलवे, आयुष्मान भारत तथा सभी प्रमुख टीपीए पैनलों से मान्यता प्राप्त है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है।