Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 11

सीएससीएल-50 – चैंपियंस स्कूल 50-बॉल्स क्रिकेट लीग सफलतापूर्वक संपन्न

0

गर्ल्स में द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल रहा प्रथम, बॉयज में इंडस पब्लिक स्कूल रहा प्रथम

मोहाली । चैंपियन क्रिकेट अकादमी, खरड़ (मोहाली) में देश की पहली राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय सीएससीएल -50 – चैंपियंस स्कूल 50-बॉल्स क्रिकेट लीग का शानदार और रोमांचक समापन हुआ। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट ने स्कूल क्रिकेट को एक नया मंच और नई पहचान दी। बॉयज वर्ग का फाइनल मुकाबला इंडस पब्लिक स्कूल और जीजस सेवियर्स स्कूल के बीच खेला गया। इंडस पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जीजस सेवियर्स स्कूल की टीम महज 23 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में इंडस पब्लिक स्कूल ने बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से शानदार जीत लिया और खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स वर्ग के लीग मुकाबलों में द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल (टीकेबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक्सपिस-123 को 10 विकेट से पराजित किया, जिसमें रिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक अन्य मैच में टीकेबी ने देव समाज स्कूल को 9 विकेट से हराया, जहाँ फिर से रिया ने शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। वहीं देव समाज-21 की गर्ल्स टीम ने गवर्नमेंट स्कूल, पंचकूला को 9 विकेट से हराया। इस मैच में अरुजय को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। एक अन्य मुकाबले में गवर्नमेंट स्कूल, पंचकूला ने एक्सपिस-123 को 10 विकेट से हराया, जिसमें पायल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में गर्ल्स में द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बॉयज में इंडस पब्लिक स्कूल ने बाज़ी मारी और चैंपियन बना। इंडस पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बॉयज में देव समाज स्कूल के सक्षम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि गर्ल्स में देव समाज की अरुज्या ने यह सम्मान हासिल किया। गर्ल्स में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल की रिया को; सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देव समाज की अरुज्या सिन्हा को; सर्वश्रेष्ठ फील्डर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंचकूला की पायल को दिया गया। बॉयज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज इंडस पब्लिक स्कूल के नमन तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ इसी स्कूल के काव्य सर्वश्रेष्ठ फील्डर सेहज को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा, मोहाली के व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी , मैडल, देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ सीएससीएल-50 के संस्थापक ईशान जैन; सीएससीएल-50 के वरिष्ठ अधिकारी कमल त्यागी; आयोजन समिति के सदस्य गुरिंदर सिंह अटवाल; सुशील कुमार, योगेश चौधरी, शुभम शर्मा, कुणाल जैन, भाजपा, पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरिंदर सिंह राणा व अन्य उपस्थित थे।
50-बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस क्रिकेट लीग को भारत के प्रतिष्ठित स्कूलों की 24 लड़कों की टीमें और 8 लड़कियों की टीमें भाग लिया।
सीएससीएल-50 के संस्थापक ईशान जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीएससीएल-50 आने वाले समय में देशभर की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत लॉन्च पैड साबित होगी। आयोजन समिति के सदस्य गुरिंदर सिंह अटवाल ने कहा कि मोहाली में इस स्तर का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है और इससे पंजाब में खेल प्रतिभाओं को एक नई दिशा और मंच मिलेगा।

14वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का जलवा, अर्शदीप सिंह ने जीता गोल्ड

0

चंडीगढ़ । मलेशिया में 22 से 23 नवंबर 2025 तक हुई 14वीं केके गोजू-काई सेलांगोर ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस दी। बुडो काई डो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को रिप्रेजेंट करते हुए, एथलीटों ने टीम कोच विनोद कुमार और सपोर्टिंग कोच रविंदर पाल शर्मा, मोहन लाल और मनीष शर्मा की गाइडेंस में ज़बरदस्त स्किल और पक्का इरादा दिखाया। अर्शदीप सिंह और सिमरनजीत कौर ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, जो पूरे दल के लिए गर्व का पल था। सिल्वर मेडल कैटेगरी में, सुश्री माला, अंशप्रीत सिंह मुल्तानी और रजत ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस बीच, इश्मीतप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया, जिससे भारत की गिनती में और इज़्ज़त जुड़ गई। टीम के भारत लौटने पर, फेडरेशन के प्रेसिडेंट शरणजीत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, और सभी नेशनल प्लेयर्स को उनके डेडिकेशन और अचीवमेंट्स के लिए सम्मानित भी किया। फेडरेशन ने टीम के मेंबर्स हरप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, प्रीति, मोहित, सोनीज, अरमानदीप सिंह, केशव राणा, नवजोत सिंह, मोहित, लवजोत सिंह, वंशदीप सिंह, नवदीप सिंह, जसविंदर सिंह, राजेश कुमार और गगनदीप सिंह सिद्धू को उनके कमिटमेंट और शानदार पार्टिसिपेशन के लिए सम्मानित किया। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर यह शानदार परफॉर्मेंस इंडियन मार्शल आर्ट्स की बढ़ती ताकत और इसके युवा एथलीट्स के लगातार जोश को दिखाता है।

टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ रही NRI और नए खरीदारों की दिलचस्पी

0

नई दिल्ली । देश के टियर-2 और टियर-3 शहर रियल एस्टेट निवेश का नया केंद्र बनकर उभर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अफोर्डेबिलिटी, तेज़ी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने इन शहरों को NRI और पहली बार निवेश करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बना दिया है। मोहाली, लखनऊ, देहरादून और इंदौर जैसे शहर इस बदलाव के प्रमुख उदाहरण बनकर सामने आए हैं। ओमैक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि लखनऊ, चंडीगढ़ और प्रयागराज जैसे शहर रियल एस्टेट के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा, मेट्रो शहरों में प्रवेश लागत इतनी बढ़ चुकी है कि आम खरीदार वहां पहुंच ही नहीं पा रहा। वहीं ये शहर किफ़ायती कीमतों पर बेहतर जीवनशैली और विकास के बड़े अवसर दे रहे हैं। न्यू चंडीगढ़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां 200 फीट चौड़ी कनेक्टिविटी रोड, मास्टर प्लान्ड सेक्टर, शिक्षा व स्वास्थ्य हब और 30% ग्रीन कवर इसे उत्तर भारत का उभरता गंतव्य बना रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2022–23 में डेवलपर्स की 44% जमीन खरीद टियर-2 और टियर-3 लोकेशंस में हुई है। इन शहरों में प्रॉपर्टी की औसत सालाना कीमत वृद्धि 10–15% तक दर्ज की जा रही है, जबकि किराया प्रतिफल 4–7% रहता है,जो मेट्रो शहरों से अधिक है। सूरत के एक निवेशक के 75 लाख रुपए कीमत वाले फ्लैट का मूल्य चार साल में बढ़कर 1.2 करोड़ रुपए पहुंच जाना इस ट्रेंड की पुष्टि करता है। वन ग्रुप के डायरेक्टर उदित जैन ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के उभार की कहानी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बड़े पैमाने का ज़िक्र किए बिना पूरी नहीं होती। नए एक्सप्रेसवे, जैसे आने वाला चंडीगढ़- अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर जो चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकूला, मोहाली और खरड़ में ट्रैफिक दबाव को कम करेगा, इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट और ज़िरकपुर जैसे इलाकों में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने आवासीय और व्यावसायिक रियल एस्टेट विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाया है। ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन आदिश ओसवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटीज़ मिशन और अमृत जैसी सरकारी योजनाओं ने भी इस रफ्तार को नई दिशा दी है। ये योजनाएँ मिलकर 100 शहरों को अधिक योजनाबद्ध, आधुनिक और तकनीकी सुविधाओं से लैस शहरी केंद्रों के रूप में विकसित कर रही हैं। इस बड़े बदलाव ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है कि टियर-2 और टियर-3 शहर सिर्फ किफ़ायती विकल्प नहीं, बल्कि लंबे समय के लिए टिकाऊ और सुरक्षित निवेश गंतव्य हैं। रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीयूष कंसल ने कहा कि आर्थिक पहलुओं से आगे बढ़कर लोगों की जीवनशैली पसंद भी बदल रही है। कई युवा प्रोफेशनल जो पहले मेट्रो शहरों में बसने का सपना देखते थे, अब छोटे शहरों की संतुलित और खुली जीवनशैली को प्राथमिकता दे रहे हैं। महामारी ने इस बदलाव को और तेज़ किया, जिससे वर्क-फ्रॉम-एनीव्हेयर मॉडल मजबूत हुआ और परिवारों व प्रोफेशनल्स को अपने शहरों में लौटकर भी करियर जारी रखने का मौका मिला। साफ हवा, कम ट्रैफिक और कम खर्च,इन शहरों का आकर्षण खुद ही सबकुछ बता देता है। होमलैंड के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि एनआरआई निवेशकों के लिए जीवनशैली से जुड़ा यह पहलू भावनात्मक महत्व भी रखता है। अपने ही शहर में एक बड़ा और आधुनिक घर होना न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद है बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी संतुष्टि देता है। कम संपत्ति कीमतों की वजह से एनआरआई बड़े घरों में या एक से अधिक प्रॉपर्टी में निवेश कर पा रहे हैं, जिससे उनका निवेश सिर्फ एक महंगे मेट्रो शहर में सीमित रहने के बजाय कई उभरते बाजारों में फैल रहा है। इसके अलावा, संपत्ति खरीद के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों में ढील और रेरा द्वारा पारदर्शिता पर दिए जा रहे ज़ोर ने कानूनी भरोसा बढ़ाया है। इन सबके साथ अनुकूल एक्सचेंज रेट ने पिछले दो वर्षों में एनआरआई निवेशकों की खरीद क्षमता को काफी बढ़ा दिया है।

मोहाली के सीपी67 मॉल में देश का पहला और सबसे बड़ा आरसी जंगल एडवेंचर शुरू

0

परिवारों और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

मोहाली। सीपी67 मॉल ने देश का पहला और सबसे बड़ा आरसी जंगल एडवेंचर लॉन्च किया। अनुभव आधारित मनोरंजन की इस अनोखी शुरुआत को मीडिया, इंफ्लुएंसर और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने एक्सक्लूसिव प्रीव्यू में देखा। कार्यक्रम के दौरान एडवेंचर सेटअप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मॉल प्रबंधन ने बताया कि इस एडवेंचर में खास जंगल थीम वाले ट्रैक, ऊबड़-खाबड़ टेरेन और रोमांचकारी एड्रेनलिन-पंपिंग ट्रेल्स तैयार की गई हैं, जिनसे आरसी रेसिंग को बिल्कुल नए रूप में पेश किया गया है। बड़े पैमाने पर तैयार किए गए इस सेटअप को भविष्य में मोहाली के प्रमुख मनोरंजन आकर्षणों में गिना जाएगा। होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि हमारा उद्देश्य मोहाली के लोगों को ऐसा अनुभव देना था, जो आज की नई पीढ़ी और परिवारों की उम्मीदों पर खरा उतरे। लोग अब सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि ज्यादा अर्थपूर्ण और यादगार अनुभव चाहते हैं।

आरसी जंगल एडवेंचर उसी सोच की शुरुआत है। सीपी67 को हम एक ऐसा डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं जो समय के साथ नए आकर्षण जोड़ता रहे और कम्युनिटी की जरूरतों के मुताबिक आगे बढ़े। लॉन्च के दौरान मेहमानों ने ट्रैक्स पर आरसी कारें चलाकर अनुभव को परखा और सेटअप की भव्यता का नजदीक से जायजा लिया। इस शुरुआत के साथ सीपी67 मॉल ने एक बार फिर मोहाली में मनोरंजन और लाइफस्टाइल का स्तर ऊंचा करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

प्रार्थना सभा में गणमान्यों ने नलिन आचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित की

0

चण्डीगढ़ । चण्डीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य की प्रार्थना सभा के अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी शख्सियतों ने एक स्वर में कहा कि नलिन आचार्य मृदुभाषी, हंसमुख, बहुत ही हरमन प्यारे तथा सबके दुःख-सुख में शामिल होने वाले इंसान थे। समाज सेवा और पत्रकार भाईचारे के कल्याण के लिए नलिन आचार्य के सराहनीय योगदान के लिए सभी वक्ताओं ने बखूबी सराहा व उन्हें मिलनसार व सबके काम आने वाले व्यक्ति के तौर पर याद किया। इस अवसर पर मंच संचालन करते हुए चण्डीगढ़ साहित्य अकादमी के वाईस चेयरमैन डॉ अनीस गर्ग ने बताया कि नलिन आचार्य सीपीसी के दो बार प्रधान बने तथा क्लब के अलग-अलग पदों पर लगभग तीन दशक तक उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने अपने पिता संतोष कुमार (बंधू जी) के साथ 1975 में शिमला से पत्रकारिता शुरू की और लगातार 50 साल तक समर्पित भाव से जुट रहे।

वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह सिद्धू ने नलिन आचार्य के पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्ष के योगदान को रेखांकित किया एवं कोरोना कल ने उनके द्वारा शुरू किए गए ट्रेंड सेटर ब्रेकिंग न्यूज़ क्रिएटिव्स का विशेष तौर पर उल्लेख किया। श्री हनुमत तीर्थ, सेक्टर 25, पंचकूला के संचालक श्याम भैय्या जी एवं देवालय पूजक परिषद के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद शास्त्री ने नलिन आचार्य की आत्मिक शांति हेतु भजन गायन किया। नलिन आचार्य को श्रद्धांजलि देने वाले गणमान्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी, स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, पूर्व मेयर सुभाष चावला, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, पीजीआई के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर यशपाल शर्मा, लोक संपर्क विभाग, पंजाब के डायरेक्टर विमल सेतिया, चण्डीगढ़ के लोक संपर्क विभाग के निदेशक राजीव तिवारी, सीनियर आईएएस अधिकारी वीके सिंह, रोहतक यूनिवर्सिटी के उपकुलपति अमित आर्य, सीपीसी के प्रधान सौरभ दुग्गल, श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव यशपाल तिवारी, चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, हिमाचल सभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पृथीसिंह प्रजापति, श्री साईं धाम, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष रमेश कालिया, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के अध्यक्ष अनूप सरीन, श्री शिव साईं मंदिर सेवा समिति, खरड़ के सभी पदाधिकारी, सेवा भारती, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष राजेंदर जैन एवं विश्व धर्म चेतना मंच, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज एवं अशोक नादिर तथा आचार्यकुल संस्था के अध्यक्ष केके शारदा के साथ-साथ इन सभी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा सीपीसी के कई पूर्व प्रधान, विभिन्न समाचारपत्रों के संपादक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रो प्रेम सिंह धूमल, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आदि द्वारा प्रेषित शोक सन्देश भी पढ़े गए। प्रार्थना सभा में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा दिल्ली से कई-राजनीतिक शख्सियतों ने भी शिरकत की।

टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2025 का छठा संस्करण

0

ट्राइसिटी की सबसे बड़ी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग

चंडीगढ़। टाई (द इंडस एंटरप्रेन्योर्स) चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग (टीसीसीएल) 2025 के छठे संस्करण की घोषणा की है। यह लीग चैप्टर की हेल्थ एंड वेलबीइंग कमेटी की एक प्रमुख पहल है। इस टूर्नामेंट को स्मार्टडेटा एंटरप्राइज़ेज़ का सहयोग और टेक प्रस्तिश के सहयोग से संचालित है। इस लीग का उद्देश्य क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों और कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के बीच फिटनेस, लीडरशिप, टीम भावना और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। टाई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा ने बताया कि 2025 के छठे संस्करण में ट्राइसिटी की 16 प्रमुख संस्थाएं भाग ले रही हैं, जिनका प्रतिनिधित्व सीईओ, फाउंडर्स, सीनियर लीडर्स और कॉम्पिटिटिव कॉरपोरेट क्रिकेट टीमें कर रही हैं। इससे टीसीसीएल उत्तर भारत के सबसे प्रभावशाली कॉरपोरेट स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित हो रही है। इस वर्ष भाग लेने वाली कंपनियों में 42 वर्क्स, एकिन्स, ऐपस्मार्ट्ज़, बीसॉल्वर, ब्लूबैश, कन्वर्ज़न पर्क, साइब्रेन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, डिजिमंत्रा, इनोवेटिव इंसेंटिव्स, मास्टरट्रस्ट, सिग्निटी, सिग्नीसेंट, स्मार्टडेटा एंटरप्राइज़ेज़, सॉफ्ट्रिक्स, टैलेंटेल्जिया और टेक प्रस्तिश शामिल हैं। यह टूर्नामेंट लॉन्चिंग पैड क्रिकेट ग्राउंड, मोहाली में सात दिनों तक खेला जाएगा। यह दो चरणों में आयोजित होगा: 27–30 नवंबर 2025 और 5–7 दिसंबर 2025। वर्ष 2016 में शुरू हुई यह लीग अब सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं रही, बल्कि एक ऐसा मंच बन गई है जहाँ बिज़नेस नेटवर्किंग और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह उद्यमियों को एक अनौपचारिक, प्रतिस्पर्धी और सहयोगात्मक वातावरण में एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है, जिससे विश्वास, सौहार्द और नेतृत्व संबंध मजबूत होते हैं। यह विशाल आयोजन रोजाना 500 से अधिक दर्शकों, 500 से अधिक मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था, लाइव कमेंट्री व इंटरव्यू, मैदान पर पुरस्कारों का वितरण तथा मंत्रियों और वीआईपी की उपस्थिति के साथ एक रोमांचक क्रिकेट अनुभव देने का वादा करता है। क्रिकहीरोज़ ऐप और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से लाखों ऑनलाइन दर्शक भी इस टूर्नामेंट से जुड़ेंगे, जिससे टीसीसीएल का डिजिटल दायरा और दर्शक सहभागिता लगातार बढ़ रही है। टीआईई चंडीगढ़ के प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा ने कहा कि पिछले छह वर्षों में टीआईई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग एक प्रमुख आयोजन के रूप में विकसित हो चुकी है, जो खेल, उद्यमिता, समुदाय और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ती है। इसे हेल्थ एंड वेलबीइंग पहल के तहत शुरू किया गया था, जो उद्यमियों को औपचारिक कार्यस्थल से अलग एक मंच पर जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जहाँ टीमवर्क, रणनीति और धैर्य का उत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2024 में 18 टीमों ने 38 मैच खेले, जिनको स्मार्टडेटा एंटरप्राइजेज सहित कई भागीदारों का सहयोग मिला, जो लगातार तीन वर्षों से टाइटल स्पॉन्सर रहा और 2024 का चैंपियन भी रहा। 2025 में छठे संस्करण में प्रवेश करने के साथ ही यह लीग एकता और सहयोग का प्रतीक बन चुकी है। टेक प्रस्तिश एक बार फिर “पावर्ड बाय” स्पॉन्सर के रूप में लौट रहा है, जबकि अन्य गर्वित प्रायोजक और सहयोगी मजबूत समर्थन दे रहे हैं।

दिल्ली ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025 सम्मान से गए नवाज़े

0

चंडीगढ़ । शहर के सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा को निवेशक जागरूकता और वित्तीय शिक्षा में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी)द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 के दौरान सेबी द्वारा “भारत का शेयर बाज़ार” पैवेलियन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें सेबी, मुंबई के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमित प्रधान द्वारा प्रदान किया गया। सेबी और एम्फी ने सुरिंदर वर्मा के वर्षों से निवेशक जागरूकता, वित्तीय साक्षरता और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान पूरे भारत में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ता है। यह उपलब्धि न केवल पूरे देश के निवेशकों के लिए प्रेरणादायक है बल्कि चंडीगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है कि उसके प्रतिनिधि को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला। कार्यक्रम में विभिन्न नियामक संस्थाओं के प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ और निवेशक-शिक्षा से जुड़े सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने वर्मा के प्रयासों को सराहा, जिनमें निवेश सुरक्षा को मजबूत करना, वित्तीय साक्षरता को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाना और कई राज्यों में जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। सम्मान प्राप्त करते हुए वर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा है और वे भविष्य में भी निवेशक शिक्षा के विस्तार और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अपना काम और मजबूती से जारी रखेंगे।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 ने संविधान दिवस समारोह मनाया

0

चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर-50, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रम के रूप में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम NSS यूनिट्स और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. निशा अग्रवाल के नेतृत्व में “प्रस्तावना पढ़ना” या “प्रीएम्बल का पाठ” के साथ हुई। इस अवसर पर कॉलेज के NSS गर्ल्स PO आंचल मलिक, और ELC की नोडल ऑफिसर डॉ. रेनुका मेहरा, साथ ही शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर जोर देते हुए उसकी देश की एकता, लोकतंत्र और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे प्रधानमंत्री, मंत्री और सभी संवैधानिक कर्मी संविधान की भावना को देश-निर्माण के लिए जीते हैं। इस वर्ष के आयोजन में एक इंटर-क्लास क्विज़ भी आयोजित किया गया, जो हाइब्रिड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) प्रारूप में हुआ। लगभग 40 छात्र ऑफलाइन उपस्थित थे जबकि 280 छात्र ऑनलाइन भागीदार बने — इस प्रकार संविधान-ज्ञान का विस्तार बड़े पैमाने पर हुआ। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा “भारतीय आधुनिक राजनीति – लोकतंत्र की धड़कन बनाओ” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता और जिंगल लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ एक-एक प्रविष्टि को मेडल और ₹200 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन गर्व से राष्ट्र-गान के साथ किया गया, जिससे सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना और भी प्रगाढ़ हुई। यह आयोजन न केवल संविधान की याद को ताज़ा करने का अवसर था, बल्कि विद्यार्थियों में अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।

सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

चंडीगढ़। सेंट्रल लाइब्रेरी सेक्टर 17 चंडीगढ़ में कैंसर अवेयरनेस पर बनी फिल्म “झांजर विद ऑस्टिओ-सारकोमा” के शो का 29 नवंबर शनिवार को आयोजन किया जा रहा है। फिल्म राजिंदरा हॉस्पिटल पटियाला के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और प्रमुख डाक्टर मंजीत सिंह बल ने हड्डी कैंसर के रोगी से हुए तर्जुबे पर आधारित, ग्लोबल आर्ट क्रिएशन्स के बैनर तले बनाई है। फिल्म 11बजे शुरू होगी। इस में एंट्री मुफ्त है। इस दौरान डाक्टर बल कैंसर के लक्ष्णों,जांच,अर्लीडाइग्नोसिस और इलाज के बारे मे बात चीत करेंगे। सबको मालूम होना चाहिए कि नवंबर का महीना, कैंसर अवेयरनेस का महीना है।

संविधान सभा के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन

0

चंडीगढ़ । जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के जागरूकता के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन ट्राइसिटी की शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान संविधान निर्मात्री सभा के सभी आदरणीय सदस्यों के सम्मान एवं भारतमाता के महान सपूतों भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ,भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ,भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित होगा। संविधान दिवस के पावन अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने फाउंडेशन कार्यालय में भारतमाता के सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए और पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की पूरी जानकारी दिए। शाही ने बताया कि पर्यावरण प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संविधान में उल्लिखित अनुच्छेद के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा और भारतमाता के महान सपूतों के जीवन की प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से देशभक्ति का भाव भरने का प्रयास किया जाएगा।
फाउंडेशन के शिक्षण कार्य सह प्रमुख प्रताप सिंह कौशल ने बताया कि पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियो को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग तथा सचेत करना है और “हमारा पर्यावरण हमारा भगवान “ के संदेश को जन जन तक पहुँचाना है। फाउंडेशन के पर्यावरण कार्य सह प्रमुख दीपक शर्मा ने देश के अधिकतर शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण और ख़राब वायु गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से अपने दिनचर्या को पर्यावरणपरक बनाते हुए प्रदूषण को कम करने का आग्रह किया तथा फाउंडेशन के महामंत्र “ हमारा काम धरतीमाता के नाम” के संकल्प को दोहराया।