‘संग-संग चलें, आगे बढ़ें’ योजना के तहत कारपेंटर्स को मिलेंगे चार विशेष लाभ
जीरकपुर । देश की अग्रणी इंडस्ट्रियल एवं होम इंटीरियर सॉल्यूशंस कंपनी ऐक्शन टेसा ने होटल मंडरिण, जीरकपुर में भव्य कारपेंटर मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी से आए कई दर्जन कारपेंटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कंपनी की ओर से अपने नवीन उत्पादों, गुणवत्ता मानकों और तकनीकी नवाचारों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के सीनियर डीजीएम संजय गुप्ता और जीएम पुनीत सिंगला जी ने ऐक्शन टेसा की विशेष पहल ‘संग-संग चलें, आगे बढ़ें’ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कारपेंटर्स और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चार विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिनमें बेटी की शादी के लिए सहायता: बेटी के विवाह हेतु ₹50,000 की आर्थिक सहायता,बच्चों की उच्च शिक्षा: बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹11,000 की छात्रवृत्ति सहायता, निःशुल्क प्रशिक्षण: तीन महीने का ₹50,000 मूल्य का निःशुल्क कोर्स, दुर्घटना बीमा: ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर।
उन्होंने बताया कि ऐक्शन टेसा भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण समाधान विकसित कर रही है। कंपनी अपने प्रोफेशनल पार्टनर्स के विकास और कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “कारपेंटर हमारे ब्रांड के असली स्तंभ हैं। उनके सुझाव और सहयोग हमें लगातार बेहतर एवं नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करने की प्रेरणा देते हैं। कंपनी उनके योगदान को सम्मान देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं, कंपनी के सीनियर एएसएम अरुण रैना ने सभी कारपेंटर्स से ऐक्शन टेसा की एप्पलीकेशन टेसा कनेक्ट से जुड़ने की अपील की और इनकी विशिष्ट खूबियों पर प्रकाश डाला। टेसा की फ्लोरिंग टीम से ब्रांच मैनेजर सुनील शर्मा ने एक्शन टेसा की नई फ्लोरिंग रेंज के बारे में विस्तार में बताया। कार्यक्रम में सभी कारपेंटर्स की टेसा कनेक्ट पे रेजिस्ट्रेशन करवाई और अंत में सभी प्रतिभागी कारपेंटर्स को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। कंपनी ने भविष्य में भी ग्राहकों और अपने प्रोफेशनल पार्टनर्स के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर ऐक्शन टेसा की ओर से परमिंदर, धीरज, पारस कम्बोज, शुभम जैस्वाल, हरविंदर, लखन और हरप्रीत सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सरहिंद से कंपनी के डीलर अमरिंदर सिंह, गुरु किरपा प्लाईवुड के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

