कार्तिक मास में अन्नदान और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया
पंचकूला । कार्तिक मास की पावन अवधि के उपलक्ष्य में पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 239 वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्नदान, मानवता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। हमारा प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाए और कोई भी व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। भंडारे के सफल आयोजन में ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

