Friday, October 18, 2024
HomeReligionसोनी सब के 'श्रीमद् रामायण' में लव और कुश श्री राम और...

सोनी सब के ‘श्रीमद् रामायण’ में लव और कुश श्री राम और सीता के बीच की दूरी कैसे पाटेंगे?

मुंबई । सोनी सब का ‘श्रीमद रामायण’ श्री राम (सुजय रेऊ) और सीता (प्राची बंसल) की महागाथा है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि सहस्त्र रावण (प्रणीत भट्ट) ने एक राक्षस को आश्रम में अराजकता पैदा करने के लिए भेजा है, जहां सीता निवास कर रही हैं। जिस समय सीता अपने जुड़वां बेटों को जन्म दे रही थीं, राक्षस ने जंगल और आश्रम में तबाही मचा दी, जिससे सभी खतरे में पड़ गए। अराजकता के बीच, सीता ने बहादुरी से लव और कुश को जन्म दिया, जिससे प्रतिकूलताओं के बीच नई शुरुआत हुई। आगामी एपिसोड में दर्शक श्रीमद् रामायण के एक नए अध्याय के गवाह बनेंगे क्योंकि कहानी 12 साल की छलांग लेती है। लव और कुश उस उम्र में पहुंच गए हैं, जहां वे अपने आस-पास के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आश्रम में पले-बढ़े लव और कुश पराक्रमी श्री राम और उनकी वीरता की कहानियां सुनते रहे हैं। एक महत्वपूर्ण क्षण के तौर पर लव और कुश श्री राम के बारे में सवाल लेकर सीता के पास जाते हैं। इससे एक ऐसे रहस्योद्घाटन की शुरुआत होती है जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है। क्या वे अपने वंश की सच्चाई का पता लगा पाएंगे और वे अपने माता-पिता के बीच की दूरियों को पाट सकेंगे?
श्रीमद् रामायण में सीता की भूमिका निभा रहीं प्राची बंसल ने कहा, “सीता की यात्रा को चित्रित करना विशेष रूप से लव और कुश के जन्म के दौरान, मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक अनुभव रहा है। यह दर्शाता है कि कैसे सबसे कठिन समय में भी सीता की ताकत और साहस शानदार थे। सीता श्री राम की पहचान और उनके रिश्ते को छुपाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन नियति की कुछ और ही योजना है। लव और कुश एक बार फिर सबसे पूजनीय जोड़ी को साथ लाने के करीब पहुंच रहे हैं। हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे सोनी सब पर देखें श्रीमद् रामायण ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular