Monday, September 21, 2026
HomeNewsसेक्टर-30 के 250 से अधिक लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

सेक्टर-30 के 250 से अधिक लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

चंडीगढ़। समाज सेवा और सामाजिक एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-30 निवासी समाजसेवक योगेंद्र कुमार के प्रयासों से आईटी पार्क, चंडीगढ़ स्थित मॉल में सेक्टर-30 के करीब 250 लोगों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ईश्वर दत्त शर्मा , पंडित श्याम सुंदर, समाजसेवी सुभाष गोयल सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा भी उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा समाज में एकजुटता के साथ सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया।

नरेश अरोड़ा ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए योगेंद्र कुमार तथा सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अंकुश गुप्ता, राकेश चौधरी एवं दीपक शर्मा सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।फिल्म प्रदर्शन के पश्चात सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां फिल्म देखने पहुंचे सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments