अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने एलांटे मॉल में शॉपर्स स्टॉप का त्योहारी कलेक्शन पेश किया, फैशन में दिखा दिवाली का रंग
चंडीगढ़ । त्योहारों का मौसम करीब आते ही भारत के प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप ने 11 अक्टूबर को एलांटे मॉल में अपना त्योहारी कलेक्शन पेश करके चंडीगढ़ में दिवाली की रौनक बिखेरी। जश्न में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना ने कलेक्शन से पर्दा उठाया और उसकी त्योहारी फैशन स्टोरीज को जीवंत कर दिया। यह कलेक्शन चार अलग फैशन स्टोरीज के जरिए दिवाली पर पहनावे के अलग-अलग मूड को सामने लाता है: दिवाली होमकमिंग लुक, दिवाली गेम नाइट एडिट, फेस्टिव पूजा लुक और फेस्टिव सेलिब्रेशन एडिट। भारतीय त्योहारों की समृद्धि को दर्शाने वाले पारंपरिक परिधानों से लेकर आज के जश्न के लिए तैयार मॉडर्न आउटफिट्स तक, यह कलेक्शन दिखाता है कि दिवाली पर उपभोक्ताओं के कपड़े पहनने का अंदाज किस तरह बदल रहा है, जहां वे परंपरा को अपनाते हुए अपना निजी स्टाइल भी जाहिर करते हैं। इस त्योहारी पेशकश के केंद्र में क्यूरेशन के जरिए प्रीमियम अनुभव देने का शॉपर्स स्टॉप का तरीका है। इसके तहत सही ब्रांड्स, फैशन और लाइफस्टाइल कैटेगरी को एक ही छत के नीचे लाया गया है, और ग्राहकों को खरीदारी का और भी खास और पर्सनलाइज्ड अनुभव दिया जा रहा है। सदाबहार भारतीय परिधानों से लेकर आधुनिक त्योहारी स्टाइल तक, ग्राहक यहां प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के फैशन में से अपनी पसंद चुन सकते हैं। शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट और सीएमओ श्री जितेन महेंद्र ने कहा, “दिवाली जश्न, साथ और नई शुरुआत का प्रतीक है, और तोहफे देना इस भावना को जताने के सबसे सार्थक तरीकों में से एक है। ‘गिफ्ट्स ऑफ लव’ के जरिए हम हर जश्न के लिए त्योहारी स्टाइल के साथ-साथ फैशन, ब्यूटी, परफ्यूम, घड़ियों और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स को एक साथ लाना चाहते थे। हमारे क्यूरेशन से ग्राहकों के लिए परिवार और दोस्तों के लिए सोच-समझकर तोहफे चुनना भी आसान हो जाता है। चंडीगढ़ में हिमांशी खुराना के हाथों कलेक्शन का लॉन्च उत्सव में एक शानदार ऊर्जा ले आया। शॉपर्स स्टॉप में हमारी कोशिश है कि दिवाली की खरीदारी ज्यादा खास, पर्सनलाइज्ड और यादगार बने। एलांटे मॉल में हुए इस लॉन्च के साथ चंडीगढ़ में शॉपर्स स्टॉप के दिवाली उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें फैशन, त्योहार और मौसम का उत्साह एक साथ देखने को मिला। 500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स के साथ-साथ पर्सनल शॉपर और फर्स्ट सिटिजन क्लब जैसी पर्सनलाइज्ड सेवाओं के जरिए शॉपर्स स्टॉप लगातार ऐसे क्यूरेटेड अनुभव तैयार कर रहा है, जो ग्राहकों को हर मौके के लिए कुछ खास खोजने में मदद करते हैं।

