Saturday, September 26, 2026
HomeBusinessचारों सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के विलय की मांग, जीआईईएआईए ने चंडीगढ़...

चारों सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के विलय की मांग, जीआईईएआईए ने चंडीगढ़ में शुरू किया संपर्क अभियान

चंडीगढ़। सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों को मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए चारों सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के विलय कर भारतीय जीवन बीमा निगम की तर्ज पर एकल सार्वजनिक क्षेत्र बीमा निगम के गठन की मांग को लेकर जनरल इंश्योरेंस एम्पलाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन (जीआईईएआईए) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपने संपर्क अभियान की शुरुआत की। एसोसिएशन के क्लास 1, 3, 4 एवं पेंशनर्स विंग के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा सार्वजनिक क्षेत्र की सभी बीमा कंपनियों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, लंबित मुद्दों जैसे- नॉन कोर बेनिफिट्स एवं तत्काल भर्ती की मांग दोहराते हुए एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा की। इस अभियान में विजिटिंग टीम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह, प्रदीप शर्मा, परवीन कुमार, उत्तम कुमार, दीपक कुमार, मदन लाल, राजन वर्मा, सर्वजीत सिंह बेदी, मोहित शर्मा, सुरजीत सिंह, एवं योगेश गुप्ता, दलवीर सिंह रावत, राजेश कुमार, रणजीत सिंह, योगेंद्र सहित एसोसिएशन के हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ यूनिट के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस दौरे में शामिल रहे। त्रिलोक सिंह ने बुलाए पत्रकार वार्ता को संबोधि करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां उद्योग जगत के साथ-साथ देश के करोड़ों नागरिकों, किसानों, श्रमिकों, छोटे व्यवसायियों तथा आम जनता को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। अतः इन संस्थाओं को सुदृढ़, सक्षम एवं जनहितकारी बनाए रखना व्यापक जनहित में बहुत आवश्यक है और आज के संदर्भ में आपसी प्रतिस्पर्धा को रोकने एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए इन चारों कंपनियों का विलय किया जाना समय की मांग है। एसोसिएशन भारत सरकार से मांग करता है कि एलआईसी की भांति एक सिंगल मोनोपॉलिस्टिक पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस कॉरपोरेशन का गठन किया जाए। एसोसिएशन ने मैनेजमेंट एवं भारत सरकार से सभी कैडर में पर्याप्त संख्या में भर्ती किए जाने एवं प्रमोशन पॉलिसी में सुधार किए जाने की मांग की तथा आवश्यक पूंजी निवेश की भी मांग रखी। इसके साथ ही एसोसिएशन ने थर्ड पार्टी प्रीमियम में उचित बढ़ोतरी तथा प्राइवेट अस्पतालों के ऊपर एक मजबूत रेगुलेटरी नियंत्रण बनाए रखने की मांग की। एसोसिएशन ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत आने वाले कर्मचारियों को पूरी पेंशन का लाभ दिए जाने तथा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स और केयर टैकर्स को नियमित करने, उनके वेतनमान में बढ़ोतरी करने की भी मांग रखी तथा 2027 में उम्र जाने वाले रिटायरमेंट के लिए बैंकों की तर्ज पर पहले से प्रोविजन बनाने और आवश्यक तैयारी करने पर बल दिया। एसोसिएशन नॉर्दर्न जोन पेंशनर्स साथियों की सभी मांगों का समर्थन करता है तथा पेंशन अपडेशन को शीघ्र लागू करने की भी मांग करता है। एसोसिएशन ने क्लास 1, 3 एवं 4 में प्रमोशन पॉलिसी में सकारात्मक सुधार एवं पारदर्शिता पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments