Wednesday, September 16, 2026
HomeHealth & Fitnessस्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत लोगों को स्टील की बोतलें भी दीं

चंडीगढ़। आरोग्य भारती चंडीगढ़ महानगर एवं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-56 सी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन आरोग्य भारती चंडीगढ़ महानगर के अध्यक्ष पीजीआई के डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। आयोजकों ने स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। ‘प्लास्टिक हटाओ अभियान’ के तहत लोगों को प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल से बचने के लिए मिल्टन की बोतलें वितरित की गईं। शिविर के बाद डॉ. संतोष कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. जसविंदर, डॉ. भारत बजाज, जगदीश और अमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments