Wednesday, November 4, 2026
HomeEducationयुवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

युवा पीढ़ी को परीक्षा के माध्यम से बताया सिख गुरुओं का इतिहास

सरस्वती विद्या मंदिर में सिख मिशनरी कॉलेज ने किया आयोजन

डेराबस्सी। सिख गुरुओं तथा सिख धर्म की ऐतिहासिक व पुरातन परंपराओं से वर्तमान पीढ़ी को अवगत करवाने के उद्देश्य से सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के तत्वाधान में मुबारिकपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में वार्षिक धार्मिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के 50 से अधिक विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक मास्टर हरबंसल लाल शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य निरमैल सिंह जौलाकलां ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सिख गुरुओं की शिक्षाओं से अवगत करवाना समय की मांग है।

सिख मिशनरी कॉलेज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। स्कूल प्रिंसिपल अंजु शर्मा ने बताया कि पिछले आठ वर्ष से मुबारिकपुर में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा हैं। सिख मिशनरी कॉलेज के पर्यवेक्षक गगनदीप सिंह तथा सुपरडैंट तलविंदर सिंह की निगरानी में जहां परीक्षा का आयोजन किया गया वहीं पूर्व में हुई परीक्षा के प्रमाण पत्र भी विद्यार्थियों को दिए गए। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका बलजीत कौर, नीरज पाल, प्रियंका, संतोष कुमारी, पूजा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments