मोनिका भंडुला ने वार्ड 17 (सेक्टर 22 एवं सेक्टर 23) के समस्त निवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं
चंडीगढ़ । दीपावली का पावन पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस शुभ अवसर पर मोनिका भंडुला ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और खुशियाँ बाँटने का भी पर्व है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वार्ड 17 के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनाएँ। बुजुर्गों का सम्मान करें, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मोनिका भंडुला ने कहा, “आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझने का प्रयास करती रहूँगी। आइए, हम सब मिलकर अपने वार्ड 17 को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और खुशहाल बनाने का संकल्प लें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शुभकामनाओं सहित,
मोनिका भंडुला
वार्ड नंबर 17 (सेक्टर 22 एवं सेक्टर 23)
नगर निगम, चंडीगढ़

