स्टेट ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष केवाल सिंह ढिल्लों का जताया आभार
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब की नई प्रदेश टीम में सुखविंदर सिंह परमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पार्टी का स्टेट ऑफिस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। भाजपा की ओर से हाल ही में नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई थी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुखविंदर सिंह परमार ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। परमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर तक और प्रभावी बनाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के कामकाज को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाए और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। भाजपा की नई प्रदेश टीम में 12 उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और 12 सचिवों सहित संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने इन नियुक्तियों को पंजाब में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। फोटो कैप्शन: भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों से आशीर्वाद लेते नवनियुक्त स्टेट ऑफिस सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह परमार।

