Wednesday, July 22, 2026
HomeBusinessजीसीएल ब्रोकिंग ने लुधियाना में नई शाखा का शुभारंभ किया, उत्तर भारत...

जीसीएल ब्रोकिंग ने लुधियाना में नई शाखा का शुभारंभ किया, उत्तर भारत में विस्तार को मिली नई गति


लुधियाना । भारत की अग्रणी फुल-सेवा स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी GCL Broking ने आज लुधियाना में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रवि सिंघल सहित वरिष्ठ अधिकारियों, व्यावसायिक सहयोगियों, निवेशकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। जीसीएल ब्रोकिंग पिछले 20 से अधिक वर्षों से पूंजी बाजार, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड, आईपीओ, बॉन्ड, बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के माध्यम से हजारों निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी आधुनिक तकनीक और अनुभवी रिसर्च टीम के सहयोग से निवेशकों को बेहतर निवेश समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रवि सिंघल ने कहा, “लुधियाना जैसे प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक शहर में हमारी नई शाखा का उद्घाटन हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य केवल ट्रेडिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि निवेशकों को सही मार्गदर्शन, रिसर्च आधारित सलाह और दीर्घकालिक वित्तीय समृद्धि के लिए विश्वसनीय सहयोग प्रदान करना है। नई शाखा के माध्यम से स्थानीय निवेशकों, ट्रेडर्स, व्यवसायियों एवं युवाओं को इक्विटी, कमोडिटी, डेरिवेटिव्स, म्यूचुअल फंड, आईपीओ, बीमा, बॉन्ड तथा अन्य वित्तीय उत्पादों के साथ-साथ निवेश संबंधी विशेषज्ञ सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने हाल के समय में देश के विभिन्न शहरों में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत की है। लुधियाना शाखा के शुभारंभ के साथ जीसीएल ब्रोकिंग का उद्देश्य पंजाब के निवेशकों तक विश्वसनीय, पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है। GCL Broking आने वाले समय में भी देशभर में अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार जारी रखते हुए अधिक से अधिक निवेशकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments