‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक में सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, अथिया शेट्टी, अर्जुन कपूर और अन्य मशहूर हस्तियों की पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड बनकर उभरा


चंडीगढ़। ट्राईसिटी के लिए एक अहम उपलब्धि के तौर पर, चंडीगढ़ स्थित लग्जरी ज्वेलरी हाउस ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ ने मॉडर्न फाइन ज्वेलरी के लिए पहली पसंद के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया है। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी के जश्न के लिए भारत की कई नामचीन हस्तियों ने इस ब्रांड की ज्वेलरी को चुना।

‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की फाउंडर अनमोल ने कहा, “भारतीय शादी जीवन के सबसे खास जश्न में से एक होती है, जहां ज्वेलरी का हर पीस परिवार की विरासत का हिस्सा बन जाता है। अंशुला कपूर की शादी के जश्न के लिए इतनी मशहूर हस्तियों का ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ को चुनना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। यह हमारी कारीगरी पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है और हमें जीवन के सबसे खास पलों के लिए ज्वेलरी तैयार करने की प्रेरणा देता है। जश्न के दौरान ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की ज्वेलरी पहनने वाली हस्तियों में सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, अथिया शेट्टी और अर्जुन कपूर शामिल थे। हर लुक में ब्रांड की पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल नजर आया। उनकी ज्वेलरी पसंद ने फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े नामों के बीच ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की बढ़ती मौजूदगी को भी रेखांकित किया। अनमोल ने कहा, “सेलिब्रिटी लुक्स को हर हस्ती के स्टाइलिस्ट के साथ मिलकर तैयार किया गया। ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ ने उनकी स्टाइलिंग टीमों के साथ विशेष रूप से काम किया, ताकि ऐसी ज्वेलरी चुनी जा सके जो हर आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खाए और पहनने वाले की व्यक्तिगत पहचान को भी उभारे। साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में से एक मानी जाने वाली अंशुला कपूर की शादी में भारत की फिल्म और फैशन इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस आयोजन ने लग्जरी फैशन और ज्वेलरी ब्रांड्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया। गौरतलब है कि बेहतरीन कारीगरी, शानदार रत्नों और विशेष रूप से तैयार किए गए डिजाइनों के लिए मशहूर ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ ने ऐसी ज्वेलरी बनाने में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखा जा सके। यह ब्रांड भारत की समृद्ध कारीगरी की विरासत का सम्मान करते हुए मॉडर्न लग्जरी ग्राहकों की पसंद को भी ध्यान में रखता है। हर पीस को बेहद बारीकी और सावधानी से हाथों से तैयार किया जाता है, जिससे यह शादियों, त्योहारों और रेड कार्पेट इवेंट्स के लिए उपयुक्त बनता है। अनमोल ने कहा, “जैसे-जैसे देश का लग्जरी ज्वेलरी बाजार आगे बढ़ रहा है, ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ ऐसे सदाबहार पीस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल हों। इससे देश के सबसे पसंदीदा फाइन ज्वेलरी हाउस में से एक के रूप में हमारी पहचान और मजबूत होती है।
‘ ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की सोनम की ज्वेलरी की खासियतें : यह एक खास और कीमती (हेरिटेज) पीस है, जिसके बीच में एक शानदार तंजनाइट लगा है। इसके चारों ओर चमकीले बर्मी रूबी और चमकदार बसरा मोती जड़े हैं। यह विरासत, दुर्लभ ज्वेल्स और बेहतरीन कारीगरी का शानदार संगम है।
‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की फाउंडर अनमोल – परिचय : अनमोल ‘ए ज्वेल्स बॉय अनमोल’ की सोच को आगे बढ़ाने वाली शख्सियत हैं। वह शानदार फाइन ज्वेलरी तैयार करने के लिए विरासत, कला और इनोवेशन का बेहतरीन मेल करती हैं। उनकी हर रचना उत्कृष्ट कारीगरी, दुर्लभ ज्वेल्स और सदाबहार खूबसूरती के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। उनके द्वारा तैयार किए गए हर पीस को इस तरह बनाया जाता है कि उसे पीढ़ियों तक संजोकर रखा जा सके।

