Tuesday, September 29, 2026
HomeBusinessआर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के बीच दूरी कम करने पर निर्माण क्षेत्र के...

आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के बीच दूरी कम करने पर निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञों ने की चर्चा

चंडीगढ़। आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के बीच बेहतर तालमेल और संवाद से निर्माण परियोजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी विषय पर निर्माण और डिजाइन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने चर्चा की। यह चर्चा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा क्लब एनपीसी ट्राइसिटी के सहयोग से आयोजित इंस एंड आउट के 12वें संस्करण के समापन सत्र के दौरान हुई। “आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के बीच दूरी कम करना” विषय पर आयोजित इस विशेष सत्र में आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, बिल्डर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, कंसल्टेंट्स, मैन्युफैक्चरर्स, सप्लायर्स और युवा प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। सत्र में आपसी सहयोग, ज्ञान साझा करने और निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया गया। कैप्टन इन चीफ इंजीनियर रविजीत सिंह और वाइस कैप्टन इन चीफ डॉ. प्रभजोत कौर के नेतृत्व में क्लब एनपीसी ट्राइसिटी निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड क्रिएट के साझा मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में वरिंदर दत्ता ने “ग्रोथ, सक्सेस एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस पर इनसाइट्स एंड पर्सपेक्टिव्स” विषय पर मुख्य संबोधन दिया। “आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के बीच दूरी कम करना” विषय पर पैनल चर्चा का संचालन आर्किटेक्ट सरब मारवाह ने किया। इसमें आर्किटेक्ट जसलीन कौर, आर्किटेक्ट अमन सोहल, आर्किटेक्ट जगजोत सिंह, आर्किटेक्ट मनी खन्ना, अनुज अग्रवाल और इंजीनियर राजन रखड़ा ने हिस्सा लिया। पैनलिस्ट्स ने कहा कि बेहतर डिजाइन, निर्माण कार्य और परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और अन्य प्रोफेशनल्स के बीच प्रभावी संवाद और समन्वय जरूरी है। इंजीनियर रविजीत सिंह ने कहा कि बेहतर और अधिक प्रभावी परियोजनाओं के लिए आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, कंसल्टेंट्स और मैन्युफैक्चरर्स के बीच सहयोग जरूरी है। वहीं, डॉ. प्रभजोत कौर ने ज्ञान साझा करने और युवा प्रोफेशनल्स के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर योगेश जगतरामका, प्रेसिडेंट, क्लब एनपीसी (इंडिया) ने भी संबोधित किया, जबकि पंकज आहूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments