Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 25

8000 से ज़्यादा लोग शामिल हुए ‘डांडिया मस्ती 2025’ में

0

ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी ने लुधियाना की सबसे बड़ी डांडिया नाइट आयोजित की

लुधियाना । ओमैक्स ने पखोवाल रोड स्थित ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी में ‘डांडिया मस्ती 2025’ का आयोजन किया। इस शानदार कार्यक्रम में 8000 से ज़्यादा निवासियों और मेहमानों ने संगीत, नृत्य और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस शाम की सबसे बड़ी खासियत थी गुजरात से आए मशहूर डांडिया ग्रुप का ज़बरदस्त प्रदर्शन। इसके साथ बॉलीवुड डांस ट्रुप और लाइव बैंड ने भी माहौल को और रंगीन बना दिया।

बच्चों के लिए खास एक्टिविटीज़, मेहंदी और टैटू स्टॉल ने सभी उम्र के लोगों को खूब आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने इसे लुधियाना का अब तक का सबसे बड़ा और बेहतरीन डांडिया उत्सव बताया। ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा कि डांडिया मस्ती जैसे आयोजन सिर्फ़ त्योहार नहीं, बल्कि हमारी टाउनशिप की पहचान हैं। इतने लोगों को साथ में जश्न मनाते देखना हमें गर्व देता है और यही हमारे समुदाय को और मजबूत बनाता है। ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी लगातार ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिनसे पड़ोसियों के बीच जुड़ाव और उत्साह बढ़ता है। 75 एकड़ में फैला ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी आज लुधियाना की जीवनशैली को नई पहचान दे रहा है।

यहाँ 1500 से अधिक परिवार रहते हैं और उन्हें क्लब हाउस, शॉपिंग एवेन्यू, पार्क, स्पोर्ट्स कोर्ट और मनोरंजन जैसी आधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं। ‘द पैलेस’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स के साथ ओमैक्स लुधियाना में आधुनिक और समृद्ध जीवनशैली को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

कथा के माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया : इंद्रेश महाराज

0

सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज

चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। प्रसिद वक्ता संदीप चुग कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। डॉ. अनमोल रतन सिद्धू, वरिष्ठ अधिवक्ता भी कथा सर्वण के लिए पहुंचे I
कथा का पांचवा दिन आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। इंद्रेश महाराज ने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए। चंडीगढ़ में वृंदावन प्रकाश उत्सव के पांचवे दिन कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज ने पंढरपुर में विराजमान विठ्ठल भगवान के दर्शनों की महिमा का गुणगान किया उन्होंने ने बताया कि, पूरे भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां प्रत्येक दर्शनार्थी को विठ्ठल भगवान के चरण स्पर्श करने का मौका मिलता है, हर दर्शनार्थी गर्भगृह जा कर ठाकुर के चरणों से लिपटकर प्रणाम कर सकता है, उन्हें कहा कि सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है, सुख की एक घड़ी होती है लेकिन आनंद की कोई घड़ी नहीं होती आनंद एक घड़ी के बाद और आनंदित करता है और ये आनंद ठाकुर के सामने नृत्य से मिलता है, संसार में नाचने से अच्छा है कि ठाकुर के सामने नाच लें, कथावाचक बताते है कि या तो श्री कृष्ण किसी के ऊपर अपना रंग छिड़कते नहीं है और अगर किसी पर अपना रंग छिड़क दिया तो अन्य रंग चढ़ता नहीं है, महाराज ने कथा में कुछ सांसारिक गूढ़ संदेश भी दिए उन्होंने कहा कि आचार्यों की वाणी है ठाकुर के प्रति अपनी सेवा को जितना गुप्त रखोगे उतने ही आनंदित अनुभव होंगे उन्होंने कहा कि प्रेम का एक स्वभाव है कि प्रचार करने से घटा है, उन्होंने कहा कि आज कल ट्रेंड है अपनी हर निजी वस्तु का सोशल मीडिया पर खुलासा करना, अपनी निजी जीवन को जितना गुप्त व निजी ही रखेंगे तो अलग अनुभव होगा, पहले व्यक्ति अपने लिए जीता था, आज लोग प्रचार के लिए जीते है, कहा जा रहे है, क्या खा रहे है क्या कर रहे है अपने व्यक्तिगत अनुभव को निजी रखिए तो जीवन जीने का एक अलग ही रस आएगा, ऐसी चीजों का प्रचार करो जिसे किसी का जीवन सुधर रहा हो भक्ति का प्रचार करो जिसे जीवन में सकारात्मक सुधार आता है और मन को सुकून मिलता है, उन्होंने बताया कि यशोदा मैया ने लला के जन्म के 6 दिन तक किसी को लला मुख नहीं दिखाया था ताकि किसी की नजर न लगे, महाराज ने कथा माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया, उन्होंने कहा कि अगर कोई वृंदावन से अपने घर में रज ला रहे है तो ये ही भाव से लाना चाहिए कि ये लाल जू लाडलीजू की चरण रज है, ओर रज को घर के मंदिर में लाल लाडली के साथ विराजमान करवाना चाहिए आज लोगों को रज के महत्व के बारे में जरूर ज्ञान होना चाहिए क्योंकि की वृंदावन की रज भी ठाकुर को अति प्रिय है, उसी रज में राधे कृष्णा ने अनेकों लीलाएं की है । कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक है उन्होने कहा कि कार्यक्रम में जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की सभी अपने परिवार के साथ समय निकल कर कथा सुन ने जरूर पहुंचे I कल कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया, ओर दधी लीला मटकी फोड़ उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया I मुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I

हरियाणा बना बच्चों का दाखिला रोकने वाला पहला प्रदेश – MIS पोर्टल बंद करना शिक्षा पर ताला : कुल भूषण शर्मा

0

चंडीगढ़ । फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा MIS पोर्टल बंद करना अवैधानिक है, जिससे 2,800 से अधिक विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से बच्चों का स्कूल में प्रवेश ही रुक गया है और हरियाणा देश का पहला प्रदेश बन गया है जो खुद बच्चों की पढ़ाई पर ताला लगा रहा है। यह न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सीधा आघात है बल्कि राज्य की सकारात्मक छवि को धूमिल भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए बच्चों के पोर्टल पर सीट दिखाने का काम शुरू किया, लेकिन न तो स्कूल संचालकों को इसकी कोई ट्रेनिंग दी गई और न ही दस्तावेजों में सुधार का विकल्प उपलब्ध कराया गया। इसके विपरीत, विभाग विद्यालयों पर यह आरोप लगा रहा है कि उनके दस्तावेज अपूर्ण या गलत हैं। शर्मा ने इसे शिक्षा विभाग की अक्षमता बताया और कहा कि जब मान्यता पत्र जारी करना स्वयं सरकार का कार्य है, तो मान्यता प्राप्त स्कूलों से बार-बार दस्तावेज मांगना और उनके नाम पर भारी-भरकम जुर्माने (₹30,000 से ₹70,000 तक) थोपना सर्वथा अन्यायपूर्ण है तथा यह जजिया कर के समान है और शिक्षा के मंदिरों पर इस प्रकार का जुर्माना इतिहास में कभी भी नहीं लगा होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार बच्चों को स्कूलों में लाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाती है और प्रवेश उत्सव मनाती है, वहीं दूसरी ओर MIS पोर्टल बंद कर बच्चों के प्रवेश पर ताले जड़ दिए गए हैं। यह स्थिति न केवल शिक्षा के अधिकार की भावना के खिलाफ है बल्कि बच्चों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित भी कर रही है। शर्मा ने दोहराया कि प्राइवेट स्कूल गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के खिलाफ कभी नहीं रहे। यदि सरकार पारदर्शी नीति और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करे तो सभी विद्यालय निर्धारित 25 प्रतिशत बच्चों सिर्फ एक कक्षा में ही नहीं बल्कि हर कक्षा में शिक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि स्कूल संचालक इसके लिए शपथ पत्र देने को तैयार हैं, किंतु सरकार भी शपथ पत्र दे कि वह 6 महीने के भीतर सभी बकाया भुगतान करेगी। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मांग की है कि विभाग द्वारा थोपे गए अव्यवहारिक आदेशों और जुर्मानों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा प्राइवेट स्कूलों के साथ विश्वास और सहयोग का माहौल बनाते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

एसोचैम ने जीएसटी 2.0 सुधारों पर एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन

0

मोहाली । एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने मोहाली स्थित अपने नॉर्थ रीजनल ऑफिस में जीएसटी 2.0 सुधारों पर एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स ने जीएसटी के भविष्य और भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर एक सार्थक संवाद के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया। इस सत्र में मोहम्मद मंसूर एल., आईएएस, सचिव, एक्साइज एंड टैक्सेशन, चंडीगढ़ यूटी प्रशासन, ने सरकारी प्रवक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, मंसूर ने कहा कि नए जीएसटी सुधार प्रशासन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, विशेष रूप से कर स्लैब की बहुलता और ब्रांडेड तथा गैर-ब्रांडेड उत्पादों के बीच पहले के भेदभाव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान करते हैं। इन जटिलताओं के साथ-साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चुनौतियों ने कंप्लायंस के दबाव और व्यापक प्रभाव पैदा किए हैं, जिनका विशेष रूप से एमएसएमई पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि “तर्कसंगत स्ट्रक्चर से घरेलू इंडस्ट्री सुरक्षित रहती है, उत्पादन लागत कम होती है और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलता है। उन्होंने बताया कि फार्मास्यूटिकल्स जैसे सेक्टर, जहां कई आवश्यक वस्तुओं पर शून्य दर से कर लगता है, अब अधिक स्पष्टता और एकरूपता का आनंद लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये सुधार धोखाधड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आधिकारिक वेबसाइटों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और गाइडेंस सामग्री उपलब्ध कराकर कंप्लायंस को मजबूत करने में भी मदद करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने आश्वासन दिया कि रेशनलाइजेशन से निर्यात को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके विपरीत, लागत दबाव कम करके और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर, जीएसटी 2.0 भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा क्षमता को बढ़ाएगा और निर्यातकों को आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान करेगा। इससे भारत और आम लोगों का आर्थिक विकास तेज होगा। संजय टंडन, कन्वीनर जीएसटी सेल, चंडीगढ़, इंचार्ज, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी,और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में देश को ज़मीनी स्तर से मज़बूत बनाने के सरकार के निरंतर प्रयासों पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वित्तीय इनक्लूजन और डिजिटल सशक्तिकरण से लेकर स्वच्छता, जल और कनेक्टिविटी तक, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पहल समावेशी विकास की एक मज़बूत नींव रख रही हैं। इससे सभी को एक साथ वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने यह तथ्य भी सामने रखा कि डिजिटल भुगतान और आत्मनिर्भरता में भारत की प्रगति को वैश्विक मान्यता मिली है। टंडन ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधार अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे और उन्होंने स्वदेशी के दृष्टिकोण के तहत सभी को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉन्फ्रेंस के थीम को संबोधित करते हुए, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी काउंसिल के चेयरमैन और एसएमएल इसुजु के सीएफओ, राकेश भल्ला ने इस बात पर जोर डाला कि ये सुधार अनुपालन जटिलताओं को कम करके और एक सुविधाजनक कारोबारी माहौल बनाकर विशेष रूप से एमएसएमई को लाभान्वित करेंगे।

सीटीयू वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों साथियों ने थामा इंटक का हाथ : नसीब जाखड़

0

चण्डीगढ़ । चंडीगढ़ इंटक का प्रोग्राम जाट भवन सेक्टर 27 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया ।इस प्रोग्राम का आयोजन सीटी यू वर्कर्स यूनियन की और से किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ इंटक के अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने शिरकत की । नसीब जाखड़ ने कहा कि सीटीयू विभाग का निजीकरण हो रहा है ,कर्मचारी समय समय पर आंदोलन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है ,समान काम समान वेतन नहीं दिया जा रहा है ,सीटीयू के बेड़े में बसों को नहीं बढ़ाया जा रहा। जाखड़ ने संगठन में नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा अब संगठन को और ज़्यादा मज़बूती मिली है अब हम सब मिलकर मांगों के लिए संघर्ष करेंगे । इस मौक़े पर सीटीयू वर्कर यूनियन के सैकड़ों लोगो ने इंटक संगठन में आस्था जताते हुए इंटक का दामन थामा । पार्टी प्रधान धर्मेंद्र सिंह राही और प्रधान जोगेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि सीटियू का निजीकरण हो रहा है ।

कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है ।अब समय आ गया है एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का । अब हम सभी साथियों में ये निर्णय किया है कि अगला चुनाव सीटीयू वर्कर यूनियन इंटक के बैनर तले लड़ा जाएगा । इंटक अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने इस प्रसताव के लिए अनुमति दे दी है ! इंटक के सीनियर उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह ढींडसा ,देवेंद्र प्रधान,इंटक के प्रवक्ता साहिल दुबे ने बोलते हुए सभी साथियों का संगठन में स्वागत किया और कहा कि सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारी हितों और सीटीयू की मांगों के लिए लड़ाई लड़ेंगे । इस मौक़े पर कर्मजीत वालिया,निर्मल सिंह ,प्रधान ओम प्रकाश ,रविश कुमार जरनल सेक्रेटरी दिनेश कुमार सरदार हाकम सिंह,नायब सिंह ,अतर सिंह,बलराज सिंह ,अशोक कुमार,नवीन कुमार,हरभजन सिंह,यार्ड मास्टर अमरदीप सिंह ने संबोधित किया और पैनल प्रधान जोगिंदर सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

बृजेन्द्र सिंह ने की राज्यव्यापी ‘सद्भाव यात्रा’ की घोषणा

0

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित, यह यात्रा  कांग्रेस  के दृष्टिकोण और मूल्यों को सीधे हरियाणा के लोगों तक पहुंचाएगी

चण्डीगढ़ । हरियाणा में सामाजिक एवं राजनीतिक नवीनीकरण का नया दौर शुरू होने जा रहा है क्योंकि सद्भाव यात्रा प्रदेश की धरती पर कदम रखने के लिए तैयार है। 5 अक्टूबर को नरवाना निर्वाचन क्षेत्र के दनौदा गांव से शुरू होने वाली इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता और सांसद के पूर्व सदस्य बृजेन्द्र सिंह करेंगे, जो दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पिछले दशक के दौरान सद्भाव यानि भाईचारे की भावना तनाव में आ गई है क्योंकि भाजपा ने अपनी विभाजनकारी राजनीति के ज़रिए हरियाणा में जातिगत, क्षेत्रीय एवं साम्प्रदायिक मतभेदों को बढ़ावा दिया है। सद्भाव यात्रा का उद्देश्य हरियाणवी समाज में भाईचारे की भावना को पुनःजीवित करना है। यह यात्रा राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को भी उजागर करेगी, जिसमें वोट चोरी (चुनावी कदाचार), विदेश नीतियों की असफलता और अंतर्राष्ट्रीय अलगाव, पेपर लीक, बेरोज़गारी, खराब कानूनी व्यवस्था, कृषि संकट, सरकारी कर्मचारियों की शिकायतें, दोषपूर्ण नौसेना भर्ती प्रक्रिया और भाजपा सरकार के तहत लोकतांत्रिक संस्थानों की गुणवत्ता गिरना शामिल है। इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि “कांग्रेस  हमेशा से एकजुटता में भरोसा रखती है और हरियाणा को भाईचारे की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। यह यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि सद्भाव को पुनःजीवित करने का मिशन है, किसानों, मजदूरों, युवाओं, कारोबारियों एवं महिलाओं की आवाज़ उठाने का एक जन अभियान है। सद्भाव यात्रा के माध्यम से हम हरियाणा की सभी 36 बिरादरियों में भाईचारे और न्याय को बढ़ाने के लिए एकजुट होकर मार्च कर रहे हैं। यह पदयात्रा राज्य के सभी 90 निर्वाचन क्षेत्रों: नरवाना, कलायत, सफीदों, जींद, जुलाना, नारनौंद, उचाना, उकलाना, बरवाला, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नलवा और आदमपुर से होकर गुज़रेगी। यात्रा के नारे ‘कांग्रेस  का हाथ, भाईचारे के साथ’ का उद्देश्य हरियाणा में सामाजिक सद्भाव को पुनःजीवित करते हुए लोगों को एकजुट करना है। यह हरियाणा की 36 बिरादरियों की साझा धड़कन को दर्शाती है। यात्रा का लोगो हरियाणा की पहचान और सामुहिक भावना का प्रतीक है, जिसमें दो उठे हुए हाथ दिखाई दे रहे हैं- नारंगी जो साहस और बलिदान का प्रतीक है तथा हरा जो कृषि एवं समृद्धि का प्रतीक है- ये हाथ जवान और किसान की धरती का जश्न मनाते हैं। बीच में तिरंगे के घेरे में कांग्रेस का हाथ है जो सद्भाव, समावेशन और एकजुटता को दर्शाता है। सद्भाव यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है, जहां उन्होंने कांग्रेस के दृष्टिकोण एवं मूल्यों को सीधे भारत के लोगों तक पहुंचाया था। सद्भाव यात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को भी एकजुट एवं प्रोत्साहित करेगी, जो 2024 के विधानसभा चुनावी परिणामों के बाद सरकार की हानिकारक नीतियों के खिलाफ खड़े होने के लिए ज़रूरी है।

तीसरे दिन कथावाचक इंद्रेश महाराज ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया

0

चंडीगढ़ । श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है I कथा के तीसरे दिन कथावाचक इंद्रेश महाराज ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, उन्होंने कहा कि वृंदावन स्वयं श्री कृष्ण है, और शरद पूर्णिमा की चंद्रमा साक्षात् किशोरी है, किशोरी जब शरद पूर्णिमा पर प्रकट होती है तो वृंदावन का रस अलग ही होता है, क्योंकि शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण का किशोरी से मिलन उत्सव होता है उस दिन चंद्रमा अपने प्रकाश व छांव से पूरे वृंदावन को रसयुक्त कर देता है कथा में मीरा बाई के मार्मिक चरित्र की चर्चा हुई, उन्होंने कहा कि बाई सा के चरित्र में ज्ञान, विलास नहीं है सिर्फ प्रेम ही प्रेम है, एक खास बात बताई कि राजस्थान में मीरा बाई नहीं कहते बाई सा बोलते है, उन्होंने ने कहा जब भागवत पथ पर चलते है तो प्रयास करना चाहिए कि आचार्यों के भी स्पष्ट नाम नहीं लेने चाहिए, उनको बाई सा बोल कर संबोधित करना चहिए I प्रसिद्ध भागवत वक्ता आचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज की पत्नी रेणुका गोस्वामी भी कथा में पहुंची उनके साथ उनकी माता हर्ष शर्मा भी कथा में पहुंची I

निमाई पाठशाला के बच्चे भी उनके साथ कथा श्रवण करने आए I साथ ही इंद्रेश महाराज ने धर्म ओर परमधर्म की बहुत सुंदर परिभाषा दी, उन्हें ने बताया कि खुद से, रिश्ते संबंधियों व संसार से प्रेम करना धर्म कलाता है और जिसने पूरा संसार बनाया उनसे प्रेम करना हमारा परमधर्म है I प्रेम वो है जो प्रेमी से कभी शिकायत न करे, जब100 वर्ष बाद ठाकुर किशोरी से कुरुक्षेत्र में मिले थे तब किशोरी की आंखों में कोई शिकायत नहीं थी, सिर्फ प्रेम था I उसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ राधा रमन हरि बोल से कथा की शुरुआत हुई। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य इंद्रेश महाराज ने कहा कि गायक बी प्राक के प्रयत्नों से चंडीगढ़ अब वृंदावन बन गया है। परम पूज्य इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में गोपी नाथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस्मत वाले लोगों को सत्संग सुनने को मिलता है और सत्संग में सुनी बातों को हमे अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है। गायक बी प्राक ने सभी संतों को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मुझे इस कार्यक्रम का आयोजन करने और महान संत महात्माओ की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की।

तीसरे दिन कथावाचक इंद्रेश महाराज ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया

0

चंडीगढ़ । श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है I कथा के तीसरे दिन कथावाचक इंद्रेश महाराज ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, उन्होंने कहा कि वृंदावन स्वयं श्री कृष्ण है, और शरद पूर्णिमा की चंद्रमा साक्षात् किशोरी है, किशोरी जब शरद पूर्णिमा पर प्रकट होती है तो वृंदावन का रस अलग ही होता है, क्योंकि शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण का किशोरी से मिलन उत्सव होता है उस दिन चंद्रमा अपने प्रकाश व छांव से पूरे वृंदावन को रसयुक्त कर देता है कथा में मीरा बाई के मार्मिक चरित्र की चर्चा हुई, उन्होंने कहा कि बाई सा के चरित्र में ज्ञान, विलास नहीं है सिर्फ प्रेम ही प्रेम है, एक खास बात बताई कि राजस्थान में मीरा बाई नहीं कहते बाई सा बोलते है, उन्होंने ने कहा जब भागवत पथ पर चलते है तो प्रयास करना चाहिए कि आचार्यों के भी स्पष्ट नाम नहीं लेने चाहिए, उनको बाई सा बोल कर संबोधित करना चहिए I प्रसिद्ध भागवत वक्ता आचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज की पत्नी रेणुका गोस्वामी भी कथा में पहुंची उनके साथ उनकी माता हर्ष शर्मा भी कथा में पहुंची I

निमाई पाठशाला के बच्चे भी उनके साथ कथा श्रवण करने आए I साथ ही इंद्रेश महाराज ने धर्म ओर परमधर्म की बहुत सुंदर परिभाषा दी, उन्हें ने बताया कि खुद से, रिश्ते संबंधियों व संसार से प्रेम करना धर्म कलाता है और जिसने पूरा संसार बनाया उनसे प्रेम करना हमारा परमधर्म है I प्रेम वो है जो प्रेमी से कभी शिकायत न करे, जब100 वर्ष बाद ठाकुर किशोरी से कुरुक्षेत्र में मिले थे तब किशोरी की आंखों में कोई शिकायत नहीं थी, सिर्फ प्रेम था I उसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ राधा रमन हरि बोल से कथा की शुरुआत हुई। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य इंद्रेश महाराज ने कहा कि गायक बी प्राक के प्रयत्नों से चंडीगढ़ अब वृंदावन बन गया है। परम पूज्य इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में गोपी नाथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस्मत वाले लोगों को सत्संग सुनने को मिलता है और सत्संग में सुनी बातों को हमे अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है। गायक बी प्राक ने सभी संतों को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मुझे इस कार्यक्रम का आयोजन करने और महान संत महात्माओ की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की।

पारस हेल्थ पंचकूला ने वर्ल्ड हार्ट डे पर साइक्लॉथान का किया आयोजन

0

पंचकूला । वर्ल्ड हार्ट डे 2025 के अवसर पर पारस हेल्थ पंचकूला ने हाई एनर्जी साइक्लॉथान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल की बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता फैलाना था। सुबह आयोजित इस साइक्लॉथान में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में फिटनेस प्रेमी, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और पहली बार साइकिल चलाने वाले शामिल रहे। सभी ने शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए पैडल मारकर यह संदेश दिया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, सही खानपान और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की शुरुआत एसीपी ट्रैफिक पंचकूला सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। भारत में हृदय रोग मौत का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं और करीब 31% मौतें इसके कारण होती हैं। ऐसे में साइक्लॉथान का उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना था कि सावधानी और स्वस्थ आदतें ही रोकथाम का सबसे मजबूत तरीका हैं।

आयोजन के दौरान साइकिलगिरी समूह के कई प्रेरणादायक साइकिलिस्टों को सम्मानित किया गया। 75 वर्षीय पूर्व नौसेना अधिकारी एसएस ढींढसा को उमलिंगला दर्रे तक साइकिल चलाकर दुनिया के सबसे बुजुर्ग साइकिलिस्ट बनने की उपलब्धि पर सम्मान मिला। पूर्व वायुसेना अधिकारी रूपेश बाली को लगातार 1241 दिनों तक प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइक्लिंग करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं 71 वर्षीय प्रो. एसएस भट्टी को सुखना झील तक रोज़ाना साइक्लिंग और पूरे वॉकिंग ट्रैक को पूरा करने की दिनचर्या के लिए सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों ने साबित किया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट और भारतीय साइक्लिंग महासंघ के एथलीट आयोग के अध्यक्ष, महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेता जगदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि आजकल युवा भी जीवनशैली संबंधी हृदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं। यह बीमारियाँ अचानक नहीं आतीं, बल्कि लंबे समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने, असंतुलित खानपान, तनाव और शुरुआती संकेतों की अनदेखी से होती हैं। साइक्लॉथान जैसी पहल रोकथाम को बढ़ावा देने का प्रयास है। रोज़ाना साइक्लिंग और वॉकिंग जैसे छोटे कदम भी दिल को मजबूत बना सकते हैं। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव नियंत्रण और समय पर हेल्थ स्क्रीनिंग से ही हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। साइक्लॉथान ने पंचकूला और आसपास के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी और पारस हेल्थ को केवल हेल्थकेयर प्रदाता ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय वेलनेस पार्टनर के रूप में स्थापित किया।

विश्व हृदय दिवस: मैक्स अस्पताल के वॉकथॉन में 300 लोगों ने लिया हिस्सा

0

बठिंडा । विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आज मैक्स अस्पताल, बठिंडा द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर के वॉकथॉन में 3 00 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस वॉकथॉन को एडीसी, बठिंडा पूनम सिंह और यूनिट हेड मैक्स अस्पताल, बठिंडा ओमराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन का आयोजन ललित वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था, जिसका उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और निवासियों में स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। वॉकथॉन के बाद, प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य-केंद्रित गतिविधियों में भी भाग लिया, जिसमें हेल्थ टॉक , क्विज़, ज़ुम्बा, भांगड़ा सेशन और एक कम्यूनिटी एक्सरसाइज सेशन शामिल थे। प्रतिभागियों की सामूहिक भावना और उत्साह ने एक स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में बढ़ती जागरूकता को उजागर किया।

मैक्स अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इश्तियाक मसूद और डॉ. दीक्षित गोयल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हृदय स्वास्थ्य, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और निवारक देखभाल पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और शीघ्र निदान और नियमित चिकित्सा जांच के महत्व पर ज़ोर दिया।