Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 18

गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट नं 8 में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन

0

मनीमाजरा । गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट नं 8 द्वारा वीरवार को स्कूल परिसर में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। इस फेस्ट में स्कूल के छात्र और छात्राओं ने मॉडल और चार्ट बनाकर पेश किए। फेस्ट में स्कूल की इंचार्ज रेणु बाला ने प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसके बारे में बताते हुए स्कूल की इंचार्ज रेणु बाला ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्कूल में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। इस लिटरेरी फेस्ट में तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों और छात्राओं द्वारा हिंदी, इंग्लिश व पंजाबी भाषा में विभिन्न मॉडल , चार्ट , रंगोली और पोस्टर बनाकर फेस्ट के बारे जानकारी दी। वहीं फेस्ट में बच्चों ने अन्य छात्राओं के मनोरंजन के लिए गेम्स व सेल्फी कार्नर भी बनाया। फेस्ट के अंत में सभी क्षेत्र के प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

14 नवंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा मैकमा एक्सपो का 12वां संस्करण

0

फॉर्च्यून एग्ज़िबिटर्स द्वारा आयोजित की जाएगी मशीन टूल्स व ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी

चंडीगढ़ । भारत की सबसे बड़ी मशीन टूल्स और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी मैकमा एक्सपो 2025 का 12वां संस्करण 14 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक सेक्टर-17, परेड ग्राउंड, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन फॉर्च्यून एग्ज़िबिटर्स प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने बताया कि मैकमा एक्सपो वर्षों से मशीन टूल्स उद्योग और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी के विकास में अग्रणी योगदानकर्ताओं को एक मंच पर लाने वाला प्रतिष्ठित आयोजन रहा है। यह आयोजन इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवाचार गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक है।प्रेस कॉन्फ्रेंस को फॉर्च्यून एग्ज़िबिटर्स प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर करमजीत सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ चरन सिंह, डायरेक्टर, फॉर्च्यून एग्ज़िबिटर्स प्रा. लि., तरलोचन सिंह, अध्यक्ष अल्मटी, लुधियाना, अरुण गोयल, महासचिव, चंडीगढ़ चेंबर ऑफ इंडस्ट्री, सुरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, चंडीगढ़ चेंबर ऑफ इंडस्ट्री, प्रो. सी. आर. सूरी, चेयरमैन डीएसटी-टीईसी पंजाब यूनिवर्सिटी, प्रो. रूपिंदर तेवारी, मेंटर डीएसटी-टीईसी, प्रो. मनु शर्मा, कोऑर्डिनेटर डीएसटी-टीईसी, तथा डॉ. अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक डीएसटी-टीईसी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर करमजीत सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी उद्योगपतियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मैकमा एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को उनके व्यावसायिक लक्षण को प्राप्त करने में सहयोग देना है, जिससे वह व्यावसायिक उत्कृष्टता हासिल कर सके।उन्होंने बताया कि यह चार दिवसीय प्रदर्शनी इंडस्ट्री और अकादमिक जगत को एक मंच पर लाकर ‘मेक इन इंडिया’ अभियान, तकनीकी विकास और शोध को उद्योग में लागू करने के उद्देश्य को प्रोत्साहित करेगी। डीएसटी टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ इस आयोजन में आईआईटी, सीएसआईआर तकनीकी विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेगा। यह आयोजन फॉर्च्यून एग्ज़िबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बार की प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, प्लास्टिक मशीनरी, ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी।इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जबकि 30,000 से ज्यादा आगंतुकों के आने की संभावना है। इस मौके 10,000 से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह उत्तर भारत की अग्रणी औद्योगिक प्रदर्शनी है, जो खरीदारों और विक्रेताओं को एक ही मंच पर जोड़ती है।इसकी मुख्य भागीदार कंपनियों में ज्योति सीएनसी, एलएमडब्ल्यू लिमिटेड, बचन लेज़र्स, हिंदुस्तान हाइड्रॉलिक्स, जैवू मशीन, हैको मशीनरी, मेहता हाईटेक इंडस्ट्रीज, सम ऑटोमेशन, गुरु कृपा ऑटोमेशन, गुरूचरण इंडस्ट्रीज, विश्वकर्मा हाइड्रॉलिक्स, यूफ्लो ऑटोमेशन आदि शामिल है।

सीपी67 मॉल में ट्राइसिटी का पहला हैलोवीन किड्स वर्कशॉप, बच्चों ने दिखाई शानदार क्रिएटिविटी

0

हंसी, मस्ती और क्रिएटिविटी से भरा रहा सीपी67 मॉल का हैलोवीन वीकेंड

मोहाली । मोहाली के प्रसिद्ध रिटेल और मनोरंजन डेस्टिनेशन सीपी67 मॉल में ट्राइसिटी का पहला हैलोवीन किड्स वर्कशॉप आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से सबका दिल जीत लिया।31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले इस कार्यक्रम के दौरान मॉल को रंग-बिरंगे हैलोवीन थीम से सजाया गया था। बच्चों ने ग्लो जार मेकिंग, फ्रिज मैग्नेट क्राफ्टिंग, बैग टैग डिजाइन, कद्दू सजावट और पेबल घोस्ट क्रिएशन जैसी गतिविधियों में भाग लिया। चार साल से अधिक उम्र के बच्चों ने पूरे जोश के साथ अपनी कल्पनाओं को कला के रूप में ढाला।होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा, “हमारे पहले हैलोवीन किड्स वर्कशॉप को मिला प्यार और उत्साह बेहद प्रेरणादायक रहा।

बच्चों को अपनी कल्पनाओं को साकार करते देखना इस बात का एहसास कराता है कि सामुदायिक स्थानों का असली उद्देश्य खुशियां और जुड़ाव फैलाना है। सीपी67 में हम केवल रिटेल नहीं, बल्कि ऐसे अनुभव बनाना चाहते हैं जो परिवारों के लिए यादगार बनें।”यह आयोजन सीपी67 मॉल के उस प्रयास का हिस्सा था जिसके तहत मोहाली को एक सांस्कृतिक और लाइफस्टाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मॉल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के थीम-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का भी आनंद ले सकें।

समाज सेवी संस्था फाइट फार ह्यूमन राइट्स वेलफेयर की ओर से लगाया मेडिकल चैकअप कैंप

0

नयागांव । धन धन गुरू नानक देव के प्रकाश दिवस पर संतोख हस्पताल सेक्टर 38 चंडीगढ़ व समाज सेवी संस्था फाइट फार ह्यूमन राइट्स वेलफेयर की ओर से गुरद्बारा बढ साहिब नया गांव में 28वां फ्री मेडिकल ओपीडी चेकअप कैंप लगाया गया । इस कैंप में कांसल के एमसी बीबी तरनजीत कौर विशेष तौर से पहुंचे । उन्होंने संस्था के समाज भलाई के कार्यों की सरहाना की । संस्था प्रधान जसबीर सिंह ने संस्था के कामों का वेरवा देते हुए बताया कि जिले के उन गांवों में जहां मेडिकल सहायता नहीं पहुंचती है वहां जा कर मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं । ये संस्था का 28वां मेडिकल कैंप है ।

उन्होंने बताया कि कैंप में संतोख हस्तपताल चंडीगढ़ से गुरमीत सिंह की अगुवाई में पहुंचे हड्डियों के माहिर डा. पवन ढिल्लों , जनरल बीमारियों के डा. हेमंत , दांतों के डा. जतिंदर सिंह व डां. अवनीत कौर तथा आंखों के मनीश कुमार की ओर से 100 के करीब मरीजों की बीमारियों का चैकअप किया गया । संस्था की और से जरूरत मंद मरीजों को फ्री दवाइयां वितरित की गई । कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया । इस अवसर संस्था के पदाधिकारी जगजीत पर सिंह , रछपाल सिंह , समाज सेवी रवनीत सिंह कांसल , सतनाम सिंह , नीम मुहमद ,गुरमीत कौर , सानादीप कौर , सरबजीत सिंह , कंवलजीत सिंह , प्रभजोत सिंह , सूरिंदर जोली , प्रेम प्रकाश ढींगरा, जागीर सिंह सैनी ,परमजीत सिंह व अन्य मैंबर भी मौजूद थे ।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया अन्न भंडारा

0

पंचकूला । कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में भक्ति और सेवा भाव से 188वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे में सैकड़ों जरूरतमंदों और स्थानीय निवासियों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।  ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दिन विशेष रूप से शुभ है क्योंकि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी के साथ-साथ त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी रहा। इसके साथ ही आज देवउठनी एकादशी व्रत का पारण भी हुआ — इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के शयन के बाद जाग्रत होते हैं। उन्होंने बताया कि इसलिए इस तिथि को धार्मिक कार्य, दान और भंडारे का विशेष महत्व माना गया है।  अमिताभ रुंगटा ने कहा कि जब इस दिन अन्न भंडारे का आयोजन किया जाता है, तो यह और भी पुण्यदायी होता है और इससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।  भंडारे के आयोजन में अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, मनीष सिंह, सुशांत,सुरेश जांगरा और निधि संधु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया और भक्तिभाव से भोजन वितरण किया।

माइंड ट्री स्कूल ने किया प्रथम इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

0

मंडी । आईआईटी मंडी परिसर के शांत वातावरण में इस सप्ताह खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला, जब माइंड ट्री आईआईटी मंडी कैंपस स्कूल, कमांड ने अपना प्रथम इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 27 से 29 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक आयोजित किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में मंडी ज़िले के सात विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।टूर्नामेंट का समापन 29 अक्टूबर को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें आरके इंटरनेशनल स्कूल, नबाही और महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदरनगर आमने-सामने थे। कड़े संघर्ष और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बाद महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदरनगर ने खिताब जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि आरके इंटरनेशनल स्कूल, नबाही उपविजेता घोषित हुआ।पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। महावीर पब्लिक स्कूल के राजवीर सिंह ठाकुर को फ़ाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि आरके इंटरनेशनल स्कूल के शुभम ठाकुर को पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माइंड ट्री ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या राखी ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया कि यह आयोजन नवगठित हिम प्रभा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स” के अंतर्गत आयोजित पहला प्रमुख प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक अवसर प्रदान करना है तथा भविष्य में इस टूर्नामेंट को राज्य स्तर तक विस्तार देने की योजना है।यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का मंच बना, बल्कि इसने विद्यार्थियों में खेल भावना और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

राजिंदर गुप्ता ने गौतम अडानी से की मुलाकात,पंजाब में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई

0

गुप्ता ने भारत के विकास में अडानी समूह की भूमिका की सराहना की

चंडीगढ़। पंजाब से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और उद्योगपति राजिंदर गुप्ता ने अहमदाबाद में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत के औद्योगिक विकास, नवाचार और देश के विकास में निजी क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई। गुप्ता ने अडानी के साथ पंजाब में निवेश के अवसरों और पंजाबी युवाओं के लिए रोज़गार सृजन की आवश्यकता पर भी चर्चा की। मुलाकात के बाद, राजिंदर गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अडानी के नेतृत्व और अडानी समूह के उद्यमों के परिवर्तनकारी पैमाने की प्रशंसा करते हुए लिखा, “आज अहमदाबाद में गौतम अडानी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं उस पैमाने, गति और महत्वाकांक्षा से सचमुच प्रभावित हुआ जिसके साथ अडानी समूह भारत की विकास गाथा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे दूरदर्शी नेताओं के साथ बातचीत करना बहुत प्रेरणादायक है जो न केवल एक मजबूत भारत का सपना देखते हैं बल्कि एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने के लिए ठोस कदम भी उठाते हैं। राजिंदर गुप्ता और गौतम अडानी की यह मुलाकात भारत के दो दूरदर्शी औद्योगिक नेताओं के बीच संवाद थी जो न केवल देश की आर्थिक मजबूती बल्कि पंजाब और भारत के समावेशी, सतत विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं और हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व में ट्राइडेंट समूह ने टेक्सटाइल, पेपर, ऊर्जा और केमिकल उद्योगों में वैश्विक पहचान बनाई है और इसके उत्पाद कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। गुप्ता न केवल एक दूरदर्शी उद्यमी हैं बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी हैं। वे स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य तकनीकी प्रशिक्षण, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। गौतम अडानी, अडानी समूह के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जो भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक है। समूह की गतिविधियाँ बंदरगाह, ऊर्जा, हवाई अड्डे, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में फैली हुई हैं।अडानी समूह ने भारत के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वित्तीय अनियमितताओं को लेकर धरने पर बैठा तैराकी कोच

0

चंडीगढ़। कोई और विकल्प न होने के कारण, प्रिंसिपल के कार्यालय के सामने धरने पर बैठा गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 चंडीगढ़ का तैराकी कोच, क्योंकि प्रिंसिपल किसी भी नियम का पालन करने की ज़हमत नहीं उठा रहे हैं, वित्तीय अनियमितताओं के बारे में भी चिंता नहीं कर रहे हैं और एप्लीकेशन उच्च अधिकारियों को भेजने से भी इनकार कर रहे हैं, जिसमें से निम्न है, तैराकी प्रतियोगिता के संबंध में प्राप्त कोई भी पत्र मुझे नहीं भेजा जा रहा है, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा निर्धारित तैराकी शुल्क डॉ. राजेश दहिया द्वारा जमा नहीं किया गया है। मामले की सूचना प्रिंसिपल को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिससे गंभीर वित्तीय अनियमितताएँ हो रही हैं। प्रिंसिपल शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही मेरी एप्लीकेशन उच्च अधिकारियों को उनके निवारण के लिए भेजे जा रहे हैं। कार्यालय के कर्मचारियों को कोई भी पत्र प्राप्त न करने का निर्देश दिया गया है। एक ओर, प्रिंसिपल ने मुझे परीक्षा क्लर्क से विश्वविद्यालय की प्रायोगिक सामग्री लेने का निर्देश दिया, वहीं दूसरी ओर किसी अन्य व्यक्ति को आंतरिक परीक्षक नियुक्त कर दिया जबकि नियमों के अनुसार, कक्षा में पढ़ाने वाला व्यक्ति ही आंतरिक परीक्षक हो सकता है। यह कुछ भी नहीं है, वे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्राचार्य ने अपने दिनांक 11.09.2025 के नोटिस द्वारा निम्नलिखित आदेश जारी किए:-
इसके द्वारा यह आदेश दिया जाता है कि अब से शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में कार्यरत सभी प्रशिक्षक (यह भली-भांति जानते हुए कि महाविद्यालय में केवल एक ही प्रशिक्षक है) और सहायक कर्मचारी, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे, जो सभी आधिकारिक एवं प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए उनके प्रथम रिपोर्टिंग अधिकारी होंगे। यह भली-भांति जानते हुए कि विभागाध्यक्ष बहुत हैं, फिर भी ऐसी शक्तियाँ केवल शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष को ही क्यों दी गई हैं, जो एक भी कक्षा नहीं ले रहे हैं। बातचीत के दरमियान परमिंदर ने बताया कि राजेश दहिया को 2018-2019 में मेरी शिकायत के बाद हुई इन्क्वायरी मे एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन पता नहीं कैसे वह फिर वापस आ गए हैं। इसके अलावा कोई आरटीआई डालते हैं तो उसका जवाब भी नहीं मिलता। यह किसी भी कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा किया जा रहा तानाशाही रवैया है जो छात्रों के भविष्य के लिए घातक है। मेरा एडमिनिस्ट्रेशन से आग्रह है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और नियमों के अनुसार कॉलेज को चलाया जाए।

एक्यूपंक्चर मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

यह चिकित्सा सामाजिक जरूरत है : डॉ. संदीप

चंडीगढ़। एक्यू हीलिंग वर्ल्ड, कंसल के द्वारा डॉक्टर कोटनीस एक्युपंचर अस्पताल, सलेम टाबरी, लुधियाना के सहयोग से चीन के लिए भारतीय चिकित्सा मिशन की 87वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में रविवार को मुफ्त एक्यूपंक्चर मेडिकल कैंप कांसल, खरड़ में आयोजित किया गया। इस कैंप में उत्तर भारत में एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति के संस्थापक तथा डॉ. कोटनीस चैरिटेबल एक्युपंचर हॉस्पिटल, लुधियाना के डायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। कैंप का आरंभ डॉ. कोटनिस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ संदीप कुमार (एक्यू हीलिंग वर्ल्ड, कंसल ), डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा की एक्यूपंक्चर चिकित्सा प्रणाली हर प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में पूर्ण रूप से कारगर है तथा एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति बिना दवाई तथा बिना ऑपरेशन के सिद्धांत पर कार्य करती है जिसका शरीर के ऊपर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता तथा यह अन्य इलाज की तुलना में बहुत ही कम खर्चे वाला है। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 50 वर्षों से मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है तथा यह कैंप अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस तथा डॉ. विजय कुमार बासु की याद में लगाया गया है, जिस प्रकार उन्होंने 1938 से 1942 तक चीन में मानवता की सेवा करते हुए हिंद-चीन दोस्ती तथा मानवता की सेवा की एक मिसाल कायम की थी उन्हीं के इस मिशन को आगे बढ़ते हुए डॉ. कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल की ओर से पूरे भारत में मुफ्त एक्यूपंक्चर कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कैंप में कमर दर्द, रीड का दर्द, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस जोड़ों का दर्द,सांस की तकलीफ दमा आदि का इलाज एक्यूपंक्चर चिकित्सा प्रणाली के द्वारा बिल्कुल मुफ्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार (एक्यू हीलिंग वर्ल्ड) तथा डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कैंप में अपनी मुफ्त सेवाएं प्रदान की। कैंप में लगभग 68 मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया गया। कैंप को सफल डॉ. संदीप कुमार तथा उनकी पूरी टीम, गगन भाटिया राजन आदि ने विशेष रूप से योगदान दिया।

सीपी67 मॉल में ट्राइसिटी का पहला हैलोवीन किड्स वर्कशॉप, बच्चों ने दिखाई शानदार क्रिएटिविटी

0

हंसी, मस्ती और क्रिएटिविटी से भरा रहा सीपी67 मॉल का हैलोवीन वीकेंड

मोहाली । मोहाली के प्रसिद्ध रिटेल और मनोरंजन डेस्टिनेशन सीपी67 मॉल में ट्राइसिटी का पहला हैलोवीन किड्स वर्कशॉप आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से सबका दिल जीत लिया। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले इस कार्यक्रम के दौरान मॉल को रंग-बिरंगे हैलोवीन थीम से सजाया गया था। बच्चों ने ग्लो जार मेकिंग, फ्रिज मैग्नेट क्राफ्टिंग, बैग टैग डिजाइन, कद्दू सजावट और पेबल घोस्ट क्रिएशन जैसी गतिविधियों में भाग लिया। चार साल से अधिक उम्र के बच्चों ने पूरे जोश के साथ अपनी कल्पनाओं को कला के रूप में ढाला। होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि हमारे पहले हैलोवीन किड्स वर्कशॉप को मिला प्यार और उत्साह बेहद प्रेरणादायक रहा।

बच्चों को अपनी कल्पनाओं को साकार करते देखना इस बात का एहसास कराता है कि सामुदायिक स्थानों का असली उद्देश्य खुशियां और जुड़ाव फैलाना है। सीपी67 में हम केवल रिटेल नहीं, बल्कि ऐसे अनुभव बनाना चाहते हैं जो परिवारों के लिए यादगार बनें। यह आयोजन सीपी67 मॉल के उस प्रयास का हिस्सा था जिसके तहत मोहाली को एक सांस्कृतिक और लाइफस्टाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मॉल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के थीम-आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का भी आनंद ले सकें।