पंजाब में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए एजुकेशनल विरासत, प्रोग्रेसिव लर्निंग और वैश्विक दृष्टिकोण को एक साथ लाने का लक्ष्य
जलवेहरा (फतेहगढ़ साहिब) । फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल ने एकेडमिक सेशन सत्र 2027-28 के लिए दाखिले की घोषणा की है। यह फतेहगढ़ साहिब और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है। एकेडमिक एक्सीलेंस, अनुभवात्मक शिक्षा, भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण पर जोर देते हुए स्कूल का लक्ष्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां हर बच्चा अपनी क्षमता को पहचान सके और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।स्कूल में प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के लिए दाखिले शुरू होंगे। कक्षाएं अप्रैल 2027 में शुरू होंगी। स्कूल की योजना अप्रैल 2028 से छठी कक्षा तक दाखिले का विस्तार करने की है, जिससे चरणबद्ध तरीके से एकेडमिक प्रोग्राम्स का दायरा बढ़ाया जा सके।स्कूल के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष श्री देविंदर संधू ने इसकी शैक्षणिक विरासत और विद्यार्थियों को परस्पर जुड़े विश्व के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि “फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता का अगला चैप्टर है। सीआईआईएस (कॉन्टिनेंटल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज) के माध्यम से इंटरनेशनल एकेडमिक प्रोग्राम्स के साथ हमारे अनुभव ने इस विश्वास को और मजबूत किया है कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

हमारा प्रयास मजबूत भारतीय मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, प्रोग्रेसिव लर्निंग पद्धतियों और वैश्विक स्तर पर सार्थक अनुभव प्राप्त करने के अवसरों के साथ जोड़ना है। हमारा दृष्टिकोण ऐसे आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और वैश्विक समझ रखने वाले व्यक्तियों को तैयार करना है, जो तेजी से बदलती दुनिया में सफल होने के लिए तैयार हों।”डॉ. अमृत पाल औजला, डायरेक्टर, फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल ने मॉडर्न और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, समग्र विकास और इनोवेटिव टीचिंग प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़ने के स्कूल के दृष्टिकोण पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि “फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल को एक स्पष्ट और लॉन्गटर्म दृष्टिकोण के साथ विकसित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य बच्चों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां एकेडमिक कठोरता, चरित्र निर्माण और भविष्य के लिए जरूरी कौशल के बीच संतुलन हो। हम विद्यार्थियों के लिए ऐसे अवसर तैयार करना चाहते हैं, जिनसे वे अपनी रुचियों को तलाश सकें, अपनी खूबियों को पहचान सकें और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का आत्मविश्वास विकसित कर सकें। संस्थान के निर्माण के दौरान हमारा ध्यान गुणवत्ता, इनोवेशन, मजबूत मूल्यों और प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा।”सुश्री मिली बोस, प्रिंसिपल, फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल ने बच्चों पर केंद्रित शिक्षा और व्यक्तिगत ध्यान के माध्यम से ‘उत्कृष्टता को प्रज्वलित करने’ (इगनिटिंग एक्सीलेंस) के सिद्धांत पर आधारित स्कूल की शैक्षणिक विचारधारा को स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि “फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल में हमारा मानना है कि हर बच्चा अनूठा है और उसे सीखने, खोज करने तथा आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। शुरुआती वर्ष विशेष रूप से जिज्ञासा, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और जीवनभर सीखते रहने की रुचि विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी शिक्षण पद्धति में खेल, कहानी सुनाने, संगीत, शारीरिक गतिविधियों, कला, प्रकृति आधारित गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। स्कूल के विस्तार के साथ हम विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा, कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी चरणबद्ध तरीके से शामिल करेंगे। इसके साथ ही मुख्य शैक्षणिक कौशल, रचनात्मकता, खेल, नेतृत्व और जीवन कौशल की मजबूत नींव बनाए रखी जाएगी।”स्कूल का लक्ष्य ऐसा समावेशी और सहयोगपूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थी खुद को महत्वपूर्ण महसूस करें और उन्हें पूरा सहयोग मिले। इसके साथ ही योग्य शिक्षकों, निरंतर व्यावसायिक प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को स्कूल की शैक्षणिक कार्यप्रणाली का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा।फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल नियमित अभिभावक-शिक्षक संवाद, प्रगति का पारदर्शी मूल्यांकन और निरंतर संपर्क पर जोर देगा, ताकि अभिभावक प्रत्येक बच्चे की एजुकेशनल सफर में पूरी तरह से सक्रिय भागीदार बने रहें।कक्षा में पढ़ाई के अलावा स्कूल खेल, प्रदर्शन कलाओं, नेतृत्व संबंधी गतिविधियों और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने का इरादा रखता है। इससे विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, कम्युनिकेशन स्किल्स, रचनात्मकता, विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में मदद मिलेगी।एजुकेशनल एक्सीलेंस, मजबूत मूल्यों और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई शैक्षणिक विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ फॉरेस्ट हिल वर्ल्ड स्कूल पंजाब के शैक्षणिक विकास में योगदान देने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान बनने की आकांक्षा रखता है।

