Sunday, October 11, 2026
HomeEducationएडुथॉन 6.0 में जुटे 1,200 से अधिक शिक्षा जगत के प्रतिनिधि, एआई...

एडुथॉन 6.0 में जुटे 1,200 से अधिक शिक्षा जगत के प्रतिनिधि, एआई और स्कूली शिक्षा के भविष्य पर हुआ मंथन

चंडीगढ़ । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्कूली शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित एडुथॉन 6.0 में देशभर से 1,200 से अधिक स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों, नीति निर्माताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘एआई और स्कूली शिक्षा का भविष्य’ रहा। ट्रिनिटी द्वारा प्रस्तुत और चितकारा यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का यह छठा संस्करण था। महज 70 स्कूल प्रमुखों की भागीदारी से शुरू हुआ यह आयोजन आज राष्ट्रीय स्तर के मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है और इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी मान्यता मिल चुकी है। सम्मेलन के प्रमुख सत्रों में बॉम्बे शेविंग कंपनी और बॉम्बे के संस्थापक शांतनु देशपांडे तथा ट्रिनिटी के संस्थापक निदेशक अंकुर मल्होत्रा के बीच विशेष संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर देशपांडे ने ‘आनंदी फेलोशिप’ की भी शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य देश की युवा व्यावसायिक प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर ट्रिनिटी के संस्थापक निदेशक अंकुर मल्होत्रा ने कहा, “शिक्षा जगत हर नई तकनीक के आने पर केवल उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं रह सकता। हमारी जिम्मेदारी यह समझना है कि क्या बदलाव हो रहे हैं और यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य के लिए तैयार होने की प्रक्रिया में हम उन मूल्यों को न भूल जाएं, जो शिक्षा को वास्तव में सार्थक बनाते हैं।

सम्मेलन में चितकारा यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक डॉ. मधु चितकारा; आर्किटेक्ट, फेमिना मिस इंडिया 2018 की रनर-अप एवं सिंप्लीफाई.एड की संस्थापक श्रेया यशवंत राव; एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन की चीफ बिजनेस ऑफिसर पूनम सिंह जमवाल, चितकारा एजुकेशनल ट्रस्ट की स्कूल एजुकेशन उपाध्यक्ष डॉ. नियति चितकारा, ‘द क्यूरियस पेरेंट’ के संस्थापक एवं ‘पेरेंटिंग गुरु’ के नाम से प्रसिद्ध हरप्रीत ग्रोवर तथा कुवैत के फ्यूचर बाइलिंगुअल स्कूल फॉर गर्ल्स की पूर्व मिडिल स्कूल वाइस प्रिंसिपल समृति शर्मा सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। विभिन्न स्कूल संगठनों की ओर से जॉइंट एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेज एंड फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब के अध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह धूरी, नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, कन्फेडरेशन फॉर इक्वैलिटी इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुभव अरोड़ा तथा इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रतिनिधित्व किया। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक एडुथॉन ने उल्लेखनीय विस्तार किया है। पहले संस्करण में जहां केवल 70 स्कूल प्रमुख शामिल हुए थे, वहीं छठे संस्करण में प्रतिभागियों की संख्या 1,200 से अधिक पहुंच गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण शिक्षण और सीखने के तरीकों में आ रहे बदलावों के बीच यह मंच स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को इस बात पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है कि तकनीक का उपयोग शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किस प्रकार किया जाए, ताकि मानवीय विवेक, सार्थक संवाद और शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका बरकरार रहे। एडुथॉन का लगातार बढ़ता दायरा स्कूली शिक्षा के भविष्य पर सार्थक चर्चा के लिए इस मंच की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments