Wednesday, September 16, 2026
HomeBusinessसीआईएचएम चंडीगढ़ में टेस्ट ऑफ अमेरिका क्यूलिनेरी ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित

सीआईएचएम चंडीगढ़ में टेस्ट ऑफ अमेरिका क्यूलिनेरी ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित

चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (सीआईएचएमसीटी) में ‘टेस्ट ऑफ अमेरिका – फूड इंग्रेडिएंट्स ट्रेनिंग ’ नाम से विशेष क्यूलिनेरी ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी के विद्यार्थियों, क्यूलिनेरी एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन, प्रशिक्षण और विशेषज्ञों से बातचीत का अवसर मिला। कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अमेरिका के प्रीमियम फूड और एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता, उपयोगिता और भारतीय किचन में उनके इस्तेमाल की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध क्यूलिनेरी प्रोफेशनल शेफ नेहा दीपक शाह और हयात रीजेंसी चंडीगढ़ के एग्जीक्यूटिव शेफ बलविंदर पाल सिंह लुबाना द्वारा किया गया लाइव क्यूलिनेरी डेमोंस्ट्रेशन और मास्टरक्लास रहा। दोनों शेफ ने अमेरिकी खाद्य उत्पादों के इस्तेमाल से विभिन्न व्यंजन तैयार करने के तरीके बताए और प्रोफेशनल कुकिंग तकनीक, प्रेजेंटेशन तथा रेसिपी डेवलपमेंट से जुड़े व्यावहारिक टिप्स साझा किए। ट्रेनिंग के दौरान यू.एस. डक, अमेरिकन पेकान, क्रैनबेरी, कैलिफोर्निया पिस्ता, अखरोट और बादाम सहित विभिन्न अमेरिकी उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीआईएचएम के 200 से अधिक विद्यार्थियों के साथ शहर के अन्य प्रमुख संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादों तथा आधुनिक क्यूलिनेरी तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments