Friday, August 7, 2026
HomeBusinessएक्सिस बैंक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 35 नई शाखाएँ खोलेगा, सीजीसी...

एक्सिस बैंक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 35 नई शाखाएँ खोलेगा, सीजीसी यूनिवर्सिटी में डिजिटल-फर्स्ट बैंकिंग हब की शुरुआत

चंडीगढ़। एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 35 नई शाखाएँ खोलने की घोषणा की है। साथ ही, बैंक ने तकनीक-आधारित बैंकिंग को बढ़ावा देने की अपनी रणनीति के तहत सीजीसी यूनिवर्सिटी में डिजिटल-फर्स्ट एक्सप्रेस बैंकिंग लॉबी का उद्घाटन किया है। 30 जून, 2026 तक बैंक की इस क्षेत्र में 705 शाखाएँ हैं, जिनमें पंजाब में 428, हरियाणा में 252 और चंडीगढ़ में 25 शाखाएँ शामिल हैं। बैंक की जमा राशि (डिपॉजिट) चंडीगढ़ में ₹5,067 करोड़, पंजाब में ₹32,122 करोड़ और हरियाणा में ₹19,126 करोड़ रही, जबकि अग्रिम (एडवांसेज़) क्रमशः ₹4,207 करोड़, ₹25,339 करोड़ और ₹21,117 करोड़ रहे। बैंक अपने बर्गंडी प्राइवेट नेटवर्क, 539 भारत बैंकिंग शाखाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार कर वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास को और मजबूत बना रहा है। रेनॉल्ड डी’सूज़ा, ग्रुप हेड – ब्रांच बैंकिंग, नॉर्थ एवं टीएएससी बिजनेस, एक्सिस बैंक, ने कहा, “चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत यहाँ की उद्यमशीलता, तेजी से बढ़ते व्यवसाय और विकसित होती अर्थव्यवस्था है। हम इस क्षेत्र को अपार संभावनाओं वाला बाजार मानते हैं और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निवेश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य स्थानीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति, तकनीक, विशेष बैंकिंग समाधान और साझेदारियों के माध्यम से एक सशक्त बैंकिंग नेटवर्क तैयार करना है, जिससे व्यक्ति, व्यवसाय और संस्थान आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। सीजीसी यूनिवर्सिटी में शुरू की गई एक्सप्रेस बैंकिंग लॉबी इस दिशा में हमारी सोच का उदाहरण है, जो बैंकिंग को अधिक सहज, सुविधाजनक और सुलभ बनाती है। आशीष मेहरा, रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड – नॉर्थ 2, एक्सिस बैंक, ने कहा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ एक्सिस बैंक के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार हैं। शाखा विस्तार, डिजिटल क्षमताओं और ग्राहक-केंद्रित समाधानों में हमारा निरंतर निवेश सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह क्षेत्र में रिटेल, एमएसएमई, एनआरआई और संस्थागत बैंकिंग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments