पंचकूला। गंगूराम्स के प्रतिष्ठित समूह से जुड़ा आधुनिक बेकरी ब्रांड CakeRMon ने हाल ही में पंचकूला में के सेक्टर 9 पंचकूला और सेक्टर 20 पंचकूला में अपने नए आउटलेट्स की शुरुआत की है, जिसके साथ ब्रांड ने ट्राइसिटी क्षेत्र में कदम रखा है। वर्ष 1892 में स्थापित गंगूराम्स की 130 से अधिक वर्षों की विरासत से प्रेरित CakeRMon पारंपरिक गुणवत्ता, विश्वास और स्वाद को आधुनिक बेकरी उत्पादों के साथ प्रस्तुत करता है। आउटलेट पर ग्राहकों के लिए 100% एगलेस उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें फ्रेश क्रीम केक, कस्टमाइज्ड सेलिब्रेशन केक, पेस्ट्री, चीज़केक, डेज़र्ट्स और ताज़ा बेक किए गए स्नैक्स शामिल हैं। बेकरी उत्पादों के अलावा, कैफे में कोलकाता-स्टाइल काठी रोल्स, पिज्जा, बर्गर, पफ्स और विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ भी परोसे जाते हैं, जिससे ग्राहकों को एक संपूर्ण कैफे और डाइन-इन अनुभव मिलता है। देशभर में अपनी बढ़ती उपस्थिति के साथ CakeRMon का उद्देश्य ट्राइसिटी के उपभोक्ताओं तक प्रीमियम बेकरी उत्पादों और हर खास अवसर के लिए बेहतरीन सेलिब्रेशन केक पहुँचाना है।

