Saturday, June 20, 2026
HomeBusinessउत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला...

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

चंडीगढ़। बेबी केयर और बच्चों की देखभाल के प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी पोपीज़ बेबी केयर ने उत्तर भारत में कदम रखते हुए चंडीगढ़ में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। सेक्टर-30 डी स्थित मेन मार्केट के एससीओ-7 में स्थापित इस स्टोर का उद्घाटन चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि, ग्राहक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नए स्टोर के माध्यम से ट्राइसिटी क्षेत्र के परिवारों को अब एक ही स्थान पर शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए आवश्यक उत्पाद उपलब्ध होंगे। स्टोर में नवजात शिशुओं के लिए जरूरी सामान, 0 से 4 वर्ष तक के बच्चों के परिधान, बैम्बू फैब्रिक से निर्मित विशेष कपड़े, डायपर, वाइप्स, शैंपू, स्नान सामग्री तथा ऑर्गेनिक बेबी केयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ बेबी केयर ने सुरक्षित, आरामदायक और किफायती उत्पादों के कारण देशभर में अभिभावकों का भरोसा जीता है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने से पहले 28 गुणवत्ता मानकों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। उद्घाटन के अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि शहर में इस तरह के विश्वसनीय बेबी केयर ब्रांड के आगमन से अभिभावकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। पोपीज़ बेबी केयर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शाजू थॉमस ने कहा कि चंडीगढ़ कंपनी के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बाजार है और उत्तर भारत में विस्तार का प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। उन्होंने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से अभिभावक पोपीज़ पर भरोसा जताते आ रहे हैं और कंपनी अब क्षेत्र के परिवारों के और करीब पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। डीगढ़ स्टोर कंपनी के विस्तार अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही दुनिया भर में पोपीज़ के स्टोरों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। भारत और मध्य-पूर्व एशिया में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कंपनी अब उत्तर भारत में तेजी से विस्तार की योजना पर काम कर रही है। आगामी महीनों में जीरकपुर, करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर खोले जाएंगे। कंपनी का कहना है कि गुणवत्ता आधारित नवाचार और विस्तृत रिटेल नेटवर्क के माध्यम से वह देशभर के अभिभावकों तक प्रीमियम बेबी केयर उत्पादों की पहुंच को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments