पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इलैंड ग्रुप के चैनल पार्टनर्स से मिले उनसे बातचीत की
मोहाली / चंडीगढ़ । आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी पंजाब किंग्स के साथ अपने बढ़ते जुड़ाव और सहभागिता को आगे बढ़ाते हुए, हाइलैंड ग्रुप ने एक खास ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ग्रुप के प्रमुख अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट, हाइलैंड मेफ़ील्ड्स– ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ का जश्न भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों – निहाल वडेरा, प्रभसिमरन सिंह, ज़ेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़ और मार्को जानसेन की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। मेहमानों ने पारंपरिक ‘ढोल’ की थाप पर खिलाड़ियों की शानदार एंट्री देखी। इसके बाद मंच पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत, लाइव सवाल-जवाब का सेशन और कल्चरल प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें ‘भंगड़ा’ का प्रदर्शन और पंजाब किंग्स के एंथम की प्रस्तुति शामिल थी। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण – लीडरशिप का संबोधन और ब्रांड की पोजिशनिंग और भविष्य की सोच पर एक पैनल डिस्कशन रहे । इसका नेतृत्व हाइलैंड ग्रुप के डायरेक्टर्स – विशाल गोयल और हरजिंदर सिंह रंगी ने किया। इस आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, विशाल गोयल, डायरेक्टर, हाइलैंड ग्रुप ने कहा कि “हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की परिकल्पना ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ के रूप में की गई है – एक ऐसी जगह जो अपेक्षाओं, एक्सीलेंस और एक प्रीमियम लाइफस्टाइल को दर्शाती है। पंजाब किंग्स के साथ हमारा जुड़ाव इस सोच को एक नया डायमेंशन देता है, जिससे हम ऐसे अनुभव रच पाते हैं जो खेल, कम्युनिटी और लग्जरी लाइफस्टाइल को एक सार्थक तरीके से आपस में जोड़ते हैं। हरजिंदर सिंह रंगी, डायरेक्टर, हाइलैंड ग्रुप ने आगे कहा कि “यह ‘मीट एंड ग्रीट’ सिर्फ़ एक आयोजन नहीं था, बल्कि एनर्जी से भरपूर कम्युनिटीज के निर्माण के हमारे विजन का ही एक विस्तार था। पंजाब किंग्स के साथ हमारा सहयोग लगातार मजबूत होता जा रहा है, और ऐसे आयोजनों के ज़रिए हमारा लक्ष्य खेल की भावना को अपने हितधारकों और ग्राहकों के और करीब लाना है। इस कार्यक्रम में एवी वॉकथ्रू और विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रोजेक्ट हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की विस्तृत झलक भी दिखाई गई। इससे मेहमानों को हाइलैंड मेफ़ील्ड्स के विजिन, डिज़ाइन और लाइफस्टाइल से संबंधित ऑफर्स को और करीब से देखने का मौका मिला। जोश और उमंग से भरपूर इस कार्यक्रम में हाइलैंड ग्रुप का नेतृत्व, प्रमुख चैनल पार्टनर्स और पंजाब किंग्स के जाने-माने खिलाड़ी एक साथ आए, और उन्होंने ब्रांड व लाइफस्टाइल से जुड़े हर एक शानदार अनुभव का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को क्रिकेट के रोमांच और लग्जरी लाइफस्टाइल की भव्यता का एक बेहतरीन मेल बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था, जो हाइलैंड मेफ़ील्ड्स की मूल फिलॉसिफी को दर्शाता है। यह पहल हाइलैंड ग्रुप के व्यापक अभियान ‘द एड्रेस ऑफ किंग्स’ का हिस्सा थी, जो हाइलैंड मेफील्ड्स के ब्रांड नैरेटिव में खेल, लाइफस्टाइल और कम्युनिटी जुड़ाव को इंटीग्रेट करता है। क्रिकेट जगत की हस्तियों और रियल एस्टेट की एक्सीलेंस को एक साथ लाकर, हाइलैंड ग्रुप लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में एक्सपीरियंस बेस्ड मार्केटिंग को लगातार नए सिरे से आकार दे रहा है।

