Home Business सीपी67 मॉल में पहली बार सुपरकार शोकेस, फरारी-लैम्बॉर्गिनी ने खींची भीड़

सीपी67 मॉल में पहली बार सुपरकार शोकेस, फरारी-लैम्बॉर्गिनी ने खींची भीड़

0
169

मोहाली । ट्राईसिटी में लग्ज़री और स्पीड का अनोखा संगम देखने को मिला। सीपी67 मॉल में पहली बार ‘ओरिजिन्स ऑफ़ स्पीड – एरेना’ सुपरकार शोकेस का आयोजन हुआ। सुपरकार्स ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सहयोग से हुए इस इवेंट ने लोगों को ऑटोमोबाइल और लाइफ़स्टाइल का रोमांचक अनुभव दिया। मॉल के चारों ओर की सड़कें तब गूंज उठीं जब फरारी, लैम्बॉर्गिनी, पोर्शे और मॅकलेरन जैसी सुपरकार्स ने शानदार एंट्री की। शहर ही नहीं, आसपास से भी भारी संख्या में लोग इस नज़ारे को देखने पहुंचे। शो के दौरान लाइव स्टंट परफ़ॉर्मेंस और एडवेंचर डेमो ने दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि सीपी67 में ‘ओरिजिन्स ऑफ़ स्पीड – एरेना’ जैसे आयोजन की मेज़बानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमने एसईपीएच के साथ मिलकर यहां क्षेत्र की सबसे बेहतरीन और दुर्लभ कारें पेश कीं। हमारा लक्ष्य है कि हर विज़िट यहां आने वालों के लिए यादगार बने। यह आयोजन सिर्फ़ कार शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक लाइफ़स्टाइल फेस्टिवल जैसा बन गया। कार मालिक, शौक़ीन और आम लोग—सभी इस शानदार माहौल का हिस्सा बने।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here