Wednesday, June 17, 2026
HomeBlogsसूर्या रोशनी ने पंजाब में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान...

सूर्या रोशनी ने पंजाब में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया

चंडीगढ़। सूर्या रोशनी लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में ई-वेस्ट संग्रहण और जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह पहल अधिकृत रीसाइक्लिंग एजेंसियों और स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के सहयोग से संचालित की गई, जिसका उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान और जिम्मेदार रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक करना था। यह अभियान जीरकपुर के अंसल वुडबरी अपार्टमेंट्स, चंडीगढ़ की पुष्पक सोसायटी और निर्वाणा सोसायटी तथा मोहाली के टीडीआई-1 में आयोजित किया गया। इस दौरान निवासियों से पुराने और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उत्पादों, जैसे लाइटिंग उत्पाद, घरेलू उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, को अधिकृत रीसाइक्लिंग चौनलों के माध्यम से निपटाने की अपील की गई। देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बढ़ते उपयोग के साथ ई-वेस्ट का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। यदि इसका सही तरीके से निपटान न किया जाए तो यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकता है और कई मूल्यवान संसाधनों की बर्बादी भी होती है। इस पहल के माध्यम से सूर्या रोशनी ने लोगों को जिम्मेदार ई-वेस्ट निपटान के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ (लाइटिंग एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) वासुमित्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कंपनियों की नहीं, बल्कि समाज और हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। हमारे ई-वेस्ट संग्रहण और जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों को जिम्मेदार निपटान के लिए प्रेरित करना और यह सुनिश्चित करना है कि पुराने उत्पाद अधिकृत रीसाइक्लिंग चैनलों के माध्यम से पुनर्चक्रित हों। सतत विकास हमारी कार्यशैली का अहम हिस्सा है और हम भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखेंगे जो संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments