चंडीगढ़ । विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक नूरमहल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सुरेश राणा को विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ विभाग का सह मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और चंडीगढ़ विभाग और अधिक सशक्त होगा। बैठक में चंडीगढ़ से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अरविंद मौदगिल, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी तथा सह मंत्री पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

