संजय टंडन करेंगे उद्घाटन, पहले से बुक पहली 10 कारों की होगी मुफ्त वॉशिंग
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारुति कार मालिकों के लिए ‘फ्रीडम सर्विस कार्निवल वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। विशेष सर्विस सप्ताह की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। इसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन 10 अगस्त को सुबह 11:30 बजे करेंगे। पूरे सप्ताह मारुति कार मालिकों के लिए कार सर्विस, मेंटेनेंस और विभिन्न विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर सर्विस के साथ विशेष लाभ देने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की जा रही है। कार क्लिनिक, इंडस्ट्रियल एरिया के विकास मनोचा ने बताया कि इस विशेष सप्ताह के लिए ग्राहकों में पहले से उत्साह है। उन्होंने बताया कि पहले से बुक की गई पहली 10 मारुति कारों की मुफ्त वॉशिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से शुरू होने वाला यह पूरा सप्ताह कार मालिकों के लिए अपनी गाड़ी की सर्विस और देखभाल कराने के साथ-साथ विशेष ऑफर का लाभ उठाने का अवसर होगा। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए सर्विस से जुड़ी सुविधाओं को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

