मोहाली । मात-पिता गोधाम ट्रस्ट, मोहाली की जनरल हाउस मीटिंग मे संस्थापक ट्रस्टी गौचर दास ज्ञान की मौजूदगी में सर्व समिति से एक कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया । मीटिंग मे गौधाम के ट्रस्टी सुरनेश सिंगला,मामन राम गर्ग,जय गोपाल बंसल,अमरजीत बंसल तथा दीपक मित्तल सभी ट्रस्टियों की उपस्थिति में कश्मीरी लाल गुप्ता ट्रस्टी को चेयरमैन,सुभाष सिंगला प्रधान,सुशील बिंदल बरिष्ठ उप प्रधान,कपिल वर्मा उप प्रधान,सुरेश बंसल सेक्टरी,कुलदीप ठाकुर जनरल सेक्रेटरी,पंकज जैसवाल उप ख़ज़ांची,सूरत वालिया प्रेस सेक्रेटरी,जीवन बब्बू चेयरमैन भंडारा तथा के जी खना को कार्यकारी मेम्बर बनाया गया जिसका सभी ने समर्थन किया । सभी को बधाई देते हुए चेयरमैन कश्मीरी लाल गुप्ता ने बताया कि आज की मीटिंग में हर वर्ष की तरह इस बार भी आगामी 10 अप्रैल को होने वाला विशाल समारोह 15 वाँ मात पिता पूजन दिवस विश्व के प्रथम मात पिता मंदिर में गांव खल्लौर , बनूड़-अंबाला रोड, मोहाली में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा तथा बहुत जल्दी विश्व का पहला मात पिता मंदिर समाज समर्पित होगा । संस्थापक गौचर दास ज्ञान ने सभी देश वासिओं को अनुरोध करते हुए कहा कि 10 अप्रैल 2026 को ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपने माता पिता की पूजा करने के लिए मात पिता गोधाम में पधारे,सभी मात पिता भक्तों को पूजा की थाली सामग्री इत्यादि वहीं मिलेगी कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा तथा भंडारा दोपहर से अटूट चलेगा ।उन्होंने यह भी बताया कि यह दुनिया का पहला मंदिर होगा जिसमें अपने माता पिता में ही भगवान होने का अहसास होगा ।

