Tuesday, March 10, 2026
HomeBusinessLifestyleमहिला दिवस पर नेक्स्ट केयर इंक. ने ‘द एलिमेंट्स ऑफ हर’ फ्रेगरेंस...

महिला दिवस पर नेक्स्ट केयर इंक. ने ‘द एलिमेंट्स ऑफ हर’ फ्रेगरेंस रेंज लॉन्च की

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ स्थित तेजी से उभरते फ्रेगरेंस ब्रांड नेक्स्ट केयर इंक. ने महिलाओं के लिए अपनी नई फ्रेगरेंस रेंज ‘द एलिमेंट्स ऑफ हर’ लॉन्च की है। इस कलेक्शन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भावना, शक्ति और व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि नेक्स्ट केयर इंक. ऐसे फ्रेगरेंस बनाने के लिए जाना जाता है जो किफायती होने के साथ-साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक भावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।नेक्स्ट केयर इंक. के को-फाउंडर परमिंदर संधू ने कहा कि महिलाओं के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों से प्रेरित यह फ्रेगरेंस रेंज तीन अलग-अलग सुगंधों— ‘पेटल’, ‘पेबल’ और ‘पॉपी’ —को साथ लेकर आई है। प्रत्येक फ्रेगरेंस एक अलग भावनात्मक अभिव्यक्ति और मूड को दर्शाती है, जो इस विचार को सामने लाती है कि हर महिला के व्यक्तित्व में कई खूबसूरत रंग मौजूद होते हैं।उन्होंने आगे कहा कि ब्रांड की फिलॉसफी आत्मविश्वास और व्यक्तिगत पहचान पर आधारित है। ‘आई एम हैप्पी, आई एम कॉन्फिडेंट, आई एम नेक्स्ट’ हमारा मूल मंत्र है । ‘द एलिमेंट्स ऑफ हर’ के माध्यम से हम आज की महिलाओं को परिभाषित करने वाली विविध भावनाओं का उत्सव मना रहे हैं।गौरतलब है कि ‘पेटल’ ताजगी और जीवंतता का एहसास कराता है, ‘पेबल’ शांत और स्थिर आत्मविश्वास का प्रतीक है, जबकि ‘पॉपी’ चंचल और मुक्त ऊर्जा को दर्शाता है। ये तीनों फ्रेगरेंस मिलकर स्त्रीत्व की एक संपूर्ण कहानी प्रस्तुत करते हैं और आधुनिक महिलाओं के बदलते भावनात्मक अनुभवों तथा रोजमर्रा के खास पलों का जश्न मनाते हैं। प्रकृति से प्रेरित लेकिन आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह रेंज फ्रेगरेंस को आत्म-अभिव्यक्ति और आत्म-देखभाल का एक अर्थपूर्ण माध्यम बनाने का प्रयास करती है।‘द एलिमेंट्स ऑफ हर’ के लॉन्च के साथ नेक्स्ट केयर इंक. ने इस विश्वास को भी मजबूत किया है कि फ्रेगरेंस केवल सुगंध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पर्सनल “रिफ्रेश बटन” की तरह काम करता है, जो भावनात्मक बदलाव के छोटे-छोटे पल पैदा कर लोगों को आत्मविश्वासी और संतुलित महसूस करने में मदद करता है।यह कलेक्शन चंडीगढ़ से शुरू हुए इस ब्रांड की उस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत वह नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित उत्पादों के दम पर एक अग्रणी वैश्विक पर्सनल-केयर और लाइफस्टाइल ब्रांड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।फिलहाल यह रेंज 100 मि.ली. की बोतलों में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 499 रुपये प्रति बोतल रखी गई है। कंपनी जल्द ही 30 मि.ली. की बोतलें भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनकी कीमत लगभग 199 रुपये प्रति बोतल होगी।प्राइवेट लेबल के क्षेत्र में मजबूत अनुभव रखने वाली नेक्स्ट केयर इंक. तेजी से एक उपभोक्ता-केंद्रित फ्रेगरेंस ब्रांड के रूप में विकसित हुई है। वर्तमान में कंपनी की उपस्थिति जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, सीएसडी और सीपीसी सहित विभिन्न चैनलों में है। नेक्स्ट केयर के उत्पाद देशभर में 60,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में डियोड्रेंट्स, परफ्यूम, अत्तर, रूम और एयर फ्रेशनर्स शामिल हैं, जिन्हें मजबूत इन-हाउस फ्रेगरेंस आरएंडडी और सशक्त सोर्सिंग नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments