Wednesday, March 11, 2026
HomeSports Newsमड एंड म्यूज़िक फेस्टिवल सफलतापूर्वक संपन्न, ऑफ-रोडिंग और संगीत का अनोखा संगम

मड एंड म्यूज़िक फेस्टिवल सफलतापूर्वक संपन्न, ऑफ-रोडिंग और संगीत का अनोखा संगम

चंडीगढ़ । मड म्यूजिक एंड मैडनेस (Mud, Music and Madness)” थीम पर आधारित मड एंड म्यूज़िक फेस्टिवल का पहला संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फारेस्ट हिल रिसॉर्ट मोहाली में हुए इस दो दिवसीय फेस्टिवल में ऑफ-रोडिंग, लाइव म्यूज़िक और एडवेंचर गतिविधियों का शानदार संगम देखने को मिला। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए ऑटोमोबाइल प्रेमियों और एडवेंचर उत्साही लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण मड चैलेंज रहा, जिसमें 45 ऑफ-रोड वाहनों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से आए प्रतिभागियों ने अपनी ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। फेस्टिवल के पहले दिन मड चैलेंज का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों ने कीचड़ भरे ट्रैक और चुनौतीपूर्ण बाधाओं का सामना किया। वहीं दूसरे दिन फॉरेस्ट ट्रेल ड्राइव आयोजित की गई, जिसमें 15 वाहनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रास्तों पर ऑफ-रोड ड्राइव का आनंद लिया। फेस्टिवल में लाइव म्यूज़िक परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। जम्मू से आए निस्सी बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी, जबकि चंडीगढ़ की डीजे सायना ने अपने जोशीले म्यूज़िक से माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। इसके अलावा मिराज बैंड की सूफी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फेस्टिवल का एक बड़ा आकर्षण JSW Gecko Motors का N1200 Ator मोबिलिटी व्हीकल रहा, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा। यह एक विशेष एम्फीबियस (जल-थल) वाहन है, जिसमें लोगों ने बैठकर इसका अनुभव भी लिया। यह वाहन पानी, कीचड़, पहाड़ और जंगल जैसे विभिन्न इलाकों में आसानी से चल सकता है, जिससे यह फेस्टिवल में चर्चा का केंद्र बना रहा। इसके इलावा टाटा मोटर्स का हाल ही में लॉन्च हुआ दमदार टाटा सिएरा रॉक एडिशन भी दर्शकों ने खूब पसंद किया, जो की अपनी दमदार और आकर्षक लुक्स की वजह से चर्चा का विषय बना रहा। ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए कस्टम और क्लासिक वाहनों की भी खास प्रदर्शनी लगाई गई। जयपुर से आए कुंवर कस्टम्स ने अपने विशेष रूप से मॉडिफाइड वाहनों का प्रदर्शन किया, जबकि बाइक फार्मर्स ग्रुप अपने हाई-एंड हेवी सीसी मोटरसाइकिल्स के साथ फेस्टिवल में शामिल हुआ। इसके अलावा विंटेज और क्लासिक जीप्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। फेस्टिवल में कई ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने भी अपने प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ का प्रदर्शन किया।

साक मोटर्स की ऑटोमोबाइल एक्सेसरीज़ और इन्फिनिटी ऑटो मॉल के एलॉय व्हील्स सेटअप को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस अवसर पर मड एंड म्यूज़िक फेस्टिवल के संस्थापक पीयूष पंजाबी ने बताया कि फेस्टिवल के पहले संस्करण को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह कोई हार्डकोर प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जहां लोग ऑफ-रोडिंग, संगीत और एडवेंचर को एक साथ महसूस कर सकें। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच देना था जहां वे ऑफ-रोडिंग, म्यूज़िक और नेचर के बीच एक अनोखा अनुभव ले सकें। हमें खुशी है कि प्रतिभागियों और दर्शकों ने इस फेस्टिवल का भरपूर आनंद लिया। पहले संस्करण की सफलता से उत्साहित आयोजकों ने जल्द ही मड एंड म्यूज़िक फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की घोषणा करने की बात भी कही है, जो और भी बड़े और रोमांचक रूप में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments