स्थानीय गायत्री मानस चेतना केन्द्र सारंगपुर में आज सामूहिक गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। यह गायत्री महायज्ञ हर रविवार को गत 3 वर्षों से भी अधिक समय से किया जा रहा है।आज गायत्री उपासक श्री संतोष श्रीवास्तव के सुपुत्र रूद्रांश का यज्ञोपवीत संस्कार और श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव और श्री संतोष श्रीवास्तव का विवाहोत्सव मनाया गया।इसके उपरान्त प्रधानमन्त्री द्वारा चलाये जा रहे मिशन लाइफ़ के तहत पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प लिया गया और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने दैनिक जीवन में ईको फ़्रेण्डली कार्यों को बढ़ाने का वचन लिया।इस कार्यक्रम में चण्डीगढ़ प्रशासन पर्यावरण विभाग के साथ स्वररमनी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन तथा गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के सभी सदस्यगण सहभागी रहे। इस अवसर पर गायत्री मानस चेतना केन्द्र के प्रबन्धक श्री यशपाल तिवारी जी ने बताया कि गायत्री परिवार पर्यावरण संरक्षण हेतु पूर्णतः समर्पित होकर कार्य कर रहा है। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्री उमा शंकर जी ने पर्यावरण जागरूकता कार्यों हेतु श्री प्रभुनाथ शाही और रोहित कुमार तथा नेहा का धन्यवाद करते हुए शुभाशीष प्रदान किया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री मंगतराम शर्मा ने कहा कि गंगा दशहरा और गायत्री जयन्ती के पर्व पर कल दिनांक 29 मई, 2023 को गायत्री मानस चेतना केन्द्र सारंगपुर में प्रातः 9 बजे से लेकर 12 बजे तक अखण्ड गायत्री महामन्त्र का जप किया जाएगा और 30 मई, 2023 को सामूहिक गायत्री महायज्ञ किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित गवर्नमेंट कॉलेज सैक्टर 42 चंडीगढ़ के हिन्दी विभाग के डॉ संगम वर्मा का परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य जी के द्वारा लिखित साहित्य भेंट करके सम्मानित किया गया।