Tuesday, December 2, 2025
HomeReligionश्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर भव्य नगर कीर्तन...

श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

चंडीगढ़ । नवमी पातशाही, मानव अधिकारों के रक्षक और अद्वितीय साहस के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 22-डी से आरंभ हुआ। आयोजन चंडीगढ़ गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी, सेक्टर 22-डी द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक सेवा संगठनों ने पूरा सहयोग दिया। नगर कीर्तन की शुरुआत सिंह साहिब भाई कुलदीप सिंह , जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब, श्री अमृतसर साहिब द्वारा की गई अरदास से हुई। सचखंड पालकी साहिब जत्था द्वारा सुंदरता से सजाई गई पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब संगत के लिए दर्शन और श्रद्धा का मुख्य केंद्र रहे।

पंच प्यारे गुरमत परंपरा की शान के रूप में नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत कर श्री गुरु तेग बहादुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनमें डॉ. सतनाम सिंह संधू, सांसद (राज्यसभा), पवन कुमार बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, बाबा गुरदेव सिंह नानकसर, प्रतिष्ठित धार्मिक हस्ती, सरदार हरमोहिंदर सिंह लकी, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस, हरप्रीत कौर बाबला, मेयर, चंडीगढ़ और सरदार दलजीत सिंह चीमा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब शामिल थे।

नगर कीर्तन का मार्ग सेक्टर 22-डी से प्रारंभ होकर सेक्टर 17, 18, 8, 7, 19, 27, 30, 20, 21, 22, 23 और 24 की बाजारों से होता हुआ सेक्टर 36 के रास्ते शाम को सेक्टर 37-सी में संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में गुरुद्वारा कमेटियों, मार्केट एसोसिएशनों और सामाजिक संगठनों ने संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया और लंगर व जलपान की सेवा की। समापन पर चंडीगढ़ गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह चड्ढा और महासचिव सरदार गुरजोत सिंह सॉहनी ने संगत और सहयोगी संगठनों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष गरिमा जोड़ी। कमेटी ने चंडीगढ़ पुलिस पाइप बैंड का भी आभार प्रकट किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments