Thursday, October 23, 2025
HomeNewsवीनू चौहान को चंडीगढ़ कांग्रेस ने पब्लिक यूटिलिटी सेल का चेयरमैन किया...

वीनू चौहान को चंडीगढ़ कांग्रेस ने पब्लिक यूटिलिटी सेल का चेयरमैन किया नियुक्त

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ कांग्रेस ने वीनू चौहान को चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस समिति के पब्लिक यूटिलिटी सेल (जनोपयोगी प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि आप शहरवासियों की बेहतरी के लिए काम करना शुरू करें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों से जुड़ने के लिए ऐसे समूहों के साथ जुड़ना शुरू करें। वीनू चौहान ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वो पूरी कर्तव्यनिष्ठा और तहेदिल से निभाएंगे। वो कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय से पालन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments