Home Medical विश्व किडनी दिवस: सुखना झील पर वॉकथॉन में 100 लोगों ने भाग...

विश्व किडनी दिवस: सुखना झील पर वॉकथॉन में 100 लोगों ने भाग लिया

0
3

चंडीगढ़। विश्व किडनी दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सुखना झील पर शैल्बी अस्पताल, मोहाली द्वारा आयोजित वॉकथॉन में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, मोहाली के शैल्बी अस्पताल के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रोफेसर केएल गुप्ता ने गंभीर किडनी रोग के बढ़ते संकट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत में, क्रॉनिक किडनी रोग लगभग 15-17% वयस्क आबादी को प्रभावित करता है – यानी 2 करोड़ से अधिक लोग – और इंडियन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर और भी अधिक यानी 20-25% है। डॉ. गुप्ता ने चेतावनी दी कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप, जो देश भर में (और पंजाब में भी इसी तरह) 60-75% मामलों के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं, इस बीमारी को महामारी का रूप दे रहे हैं। अनट्रीटेड क्रॉनिक किडनी रोग जानलेवा हो सकता है, जो धीरे-धीरे अंतिम चरण की गुर्दे की विफलता, हृदय रोग या स्ट्रोक का कारण बन सकता है, और अकेले भारत में प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक लोगों की जान ले लेता है। डॉ. गुप्ता ने जोर देकर कहा कि विश्व स्तर पर 8 करोड़ लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच ही निर्णायक साबित हो सकती है। शैल्बी अस्पताल मोहाली के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ललित शर्मा ने कहा कि हम उपचार से रोकथाम की ओर बढ़ रहे हैं, और जागरूकता और सुलभ देखभाल के माध्यम से पंजाब कम्युनिटी को इस साइलेंट किलर के खिलाफ सशक्त बना रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here