Tuesday, September 17, 2024
HomeEntertainmentFashionमिस इंडिया 2024 का ताज पाने के लिए राज्य विजेता हुए तैयार

मिस इंडिया 2024 का ताज पाने के लिए राज्य विजेता हुए तैयार

नई दिल्ली । हाल ही में टॉप्स और रजनीगंधा पल्स द्वारा सह- प्रायोजित फेमिना मिस इंडिया 2024 ने सभी राज्य विजेताओं की घोषणा की है, सभी विजेता आने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे और 60वीं फेमिना मिस इंडिया की विजेता को 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत की अगली वैश्विक सौंदर्य आइकन को खोजने के एक कदम और करीब ले जाता है। प्रजेंट का भव्य आयोजन पेजेंट के समृद्ध इतिहास को उभारने के साथ-साथ भारतीय महिलाओं के भविष्य को भी उज्जवल करता है।
पेजेंट की 5 महीने तक चलने वाली राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। ऑनलाइन स्क्रीनिंग के बाद, प्रेजेंट ने देश के हर क्षेत्र में पांच शहरों ( उत्तर में दिल्ली-एनसीआर, पूर्व में कोलकाता, उत्तर-पूर्व में गुवाहाटी, साउथ में बेंगलुरु और पश्चिम में मुंबई) का दौरा किया और क्षेत्रीय ऑडिशंस आयोजित किए। हजारों प्रतियोगियों ने अपने राज्य के किताब के लिए प्रतिस्पर्धा की। राज्य के शीर्ष 5 फाइनलिस्ट को मुंबई में मेगा ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया गया, जहां से 30 राज्य विजेताओं का चयन हुआ, जिनमें 29 राज्य से और 1 संघ शासित प्रदेश से हैं। ये सभी विजेता ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इंडस्ट्री एक्सपर्ट और पूर्व पेजेंट टाइटल होल्डर्स , यानी एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन सुंदरता, फिटनेस, बातचीत का तरीका, इंटेलिजेंस, व्यक्तित्व, स्टेज प्रजेंस, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास जैसे अलग-अलग मापदंडों पर किया। यह सभी राज्य विजेता आत्म सशक्त और आधुनिक भारतीय महिला की सच्चाई को दर्शाते हैं।
फेमिना मिस इंडिया 2024 के राज्य विजेता हैं: आभा कत्रे (फेमिना मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश 2024), अमृता सेठी (फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2024),साक्षी जोशी (फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड2024), सुप्रिया दहिया (फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2024), सिफ्टी सिंह सरंग (फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2024), दिव्यांशी बत्रा (फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2024),निकिता पोर्वल (फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2024), विशाखा राय (फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024), अनन्या पांडा (फेमिना मिस इंडिया ओडिशा 2024), रिया नंदिनी (फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2024), अदिति झा (फेमिना मिस इंडिया बिहार 2024), डॉली सिंह (फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल 2024),सहारा सुब्बा (फेमिना मिस इंडिया सिक्किम 2024),अरुंधति सैकिया (फेमिना मिस इंडिया असम 2024),ताडू लुनिया (फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024),जेंटिरन जामिर (फेमिना मिस इंडिया नागालैंड 2024),चंचुई खाई (फेमिना मिस इंडिया मणिपुर 2024), लालसंग्कीमी (फेमिना मिस इंडिया मिजोरम 2024), निकिता घोष (फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2024), एंजेलिया एन मारवेइन (फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024), भाव्या रेड्डी (फेमिना मिस इंडिया आंध्र प्रदेश 2024), प्राकृति कंबम (फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024), मलीना (फेमिना मिस इंडिया तमिलनाडु 2024), अक्षथा मीटिनाय (फेमिना मिस इंडिया केरल 2024),अपेक्शा शेट्टी (फेमिना मिस इंडिया कर्नाटक 2024), श्रुति राउल (फेमिना मिस इंडिया गोवा 2024), अर्शिया राशिद (फेमिना मिस इंडिया महाराष्ट्र 2024), आयुषी ढोलाकिया (फेमिना मिस इंडिया गुजरात 2024), वैष्णवी शर्मा (फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2024), रेखा पांडे (फेमिना मिस इंडिया संघशासित प्रदेश 2024)।
सभी फेमिना मिस इंडिया 2024 के राज्य विजेता अब एक बूट कैंप में भाग लेंगे, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल कंटेंट शूट, प्रमोशनल विजिट्स, सबटाइटल प्रतियोगिताएं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड और एक पुरस्कार समारोह शामिल होगा, जो ग्रैंड फिनाले के साथ ही समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular