Friday, October 18, 2024
HomeEnvironmental Ecosystemमां की ममता और पेड़ का दान दोनों ही जन कल्याण करते...

मां की ममता और पेड़ का दान दोनों ही जन कल्याण करते हैं : दीपक शर्मा

चंडीगढ़। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सेक्टर 32 में बीजेपी मंडल नंबर 22 के पदाधिकारियों के द्वारा पौधरोपण करके पौधे लगाने की शुरुआत की गई।
मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और आने वाले दिनों में 31,32,33 औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 पार्क और सड़क के किनारे में आवश्यकता अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। दीपक शर्मा ने अंत में आए हुए सदस्यों आम जनता से निवेदन किया कि लोगों को अपने जीवन की हर खुशी के मौके जैसे अपने और अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर एक पौधा लगाकर पौधरोपण ज़रूर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular