Home Business फेदरलाइट ने मोहाली में 8,000 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोला

फेदरलाइट ने मोहाली में 8,000 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर खोला

0
1

मोहाली। फेदरलाइट ने उत्तर भारत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन प्लाॅट नंबर 163, जेएलपीएल, सेक्टर 82, मोहाली, पंजाब में किया है। 8,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह सेंटर कॉर्पोरेट्स, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए आधुनिक वर्कस्पेस और लर्निंग एनवायरनमेंट के नए मानक प्रस्तुत करेगा। यह एक्सपीरियंस सेंटर आर्किटेक्ट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्यमियों, कैंपस प्लानर्स और प्रोक्योरमेंट टीमों को आधुनिक और अनुकूलनशील फर्नीचर समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। यहां एर्गोनोमिक चेयर, कोलैबोरेटिव ऑफिस सिस्टम, टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी परियोजनाओं के लिए विशेष समाधान प्रदर्शित किए गए है। सेंटर का उद्घाटन फेदरलाइट ग्रुप के निदेशक लव जे चेलारम ने किया। इस अवसर पर निदेशक राउफ शाह, गाजिया शाह तथा मैनेजर-डीलर मैनेजमेंट मनीष ग्वालिनी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान चेलारम ने कहा कि यह सेंटर पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फेदरलाइट को छह दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और कंपनी पूरे भारत में ऑफिस तथा एजुकेशन फर्नीचर सेगमेंट में अग्रणी रही है। 6.5 लाख वर्ग फुट से अधिक की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ कंपनी कॉरपोरेट ऑफिस, स्टार्ट-अप्स, को-वर्किंग स्पेस, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि कंपनी की नई रेंज में एकॉस्टिक पॉड्स, मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, टेक्नोलॉजी से जुड़े क्लासरूम सिस्टम और एडवांस लम्बर सपोर्ट वाली एर्गोनोमिक सीटिंग शामिल है। आधुनिक डिजाइन, बायोफिलिक एलिमेंट्स, न्यूट्रल कलर पैलेट और केबल मैनेजमेंट जैसी विशेषताएं इसकी पहचान है। सस्टेनेबिलिटी फेदरलाइट की प्रमुख प्राथमिकता है। कंपनी 3 मेगावाट रूफटॉप सोलर से संचालित प्लांट्स, रिस्पॉन्सिबली सोर्स्ड मटीरियल्स और लो-एमिशन फिनिश का उपयोग करती है। इसके साथ ही पुराना फर्नीचर इकट्ठा कर उसे पुन. उपयोग और रिसाइक्लिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाता है। मोहाली एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से फेदरलाइट ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईएसबी मोहाली, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ अपनी मजबूत भागीदारी को और आगे बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी ने टेक महिंद्रा, टीटेक इंडिया और क्वार्कसिटी इंडिया जैसी प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ भी काम किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here