Home Religion चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव के दूसरे दिन कथा में पहुंचे पंजाब...

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव के दूसरे दिन कथा में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया

0
2

चंडीगढ़ में बरसाना प्रकट उत्सव के दूसरे दिन राधा राधा नाम से गूंजा पंडाल

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में सात दिन की पुंडरीक गोस्वामी की श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी पंडाल राधा नाम रस में डूबा हुआ दिखा। राधा रस कथा के दूसरे दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी कथा श्रवण करने पहुंचे। गोस्वामी ने चंडीगढ़ में कथा होने का श्रेय राज्यपाल को भी दिया। और उन्होंने कहा कि श्री राधावल्लभ से प्रार्थना है कि पंजाब जो नशे के प्रभाव में उलझा हुआ है उससे मुक्त हो। पुण्डरीक गोस्वामी ने कहा कि हरियाणा में गोविंद आए थे, और पंजाब में गुरु विराजे थे। गुरु और गोविंद का केंद्र है भगवती चंडी का शहर चंडीगढ़ जहां राधा रानी भक्ति की कृपा धारा आज कथा के माध्यम से बह रही है। गोस्वामी जी ने कहा कि 7 दिन की कथा के समय ये सेक्टर 17 नहीं है ये बरसाना है, यहां बरसाना की रज विराजी है तो ये ही भाव रखे कि बरसाना जा रहे है क्योंकि भाव से ही प्रभु है और प्रभु में ही भाव है, उन्होंने कहा कि जब पाषाण में भगवान हो सकते है तो जहां बरसाना की रज है वहां बरसाना धाम है । आज ऐसा सौभाग्य बना है कि श्री वल्लभाचार्य जी की जयंती के मौके पर काफी संख्या में पंडाल में सूरदास (नेत्रहीन बच्चे ) भी पहुंचे है श्री वल्लभाचार्य जी ने सूरदास जी को कृष्ण भक्ति प्रदान की थी, उन्होंने बताया कि वृंदावन में और सभ्य भाषा में नेत्रहीन को सूरदास कहा जाता है।

कथा के दूसरे दिन जय किशोरी भी पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता संजय टंडन भी अपने परिवार के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे और आज मुख्य रूप से 25 नेत्रहीन बच्चे भी कथा सुनने आये । तेजस्विनी फाउंडेशन के फाउंडर हर्ष शर्मा ने कहा कि सभी को इस पावन कथा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू हुआ, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगी । गौरी शंकर सेवादल गौशाला, चंडीगढ़ से विनोद शर्मा जी ने कहा कि सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी। सातों दिन फ्री लंगर सेवा भी की गई है । कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर हर्ष शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल महाजन, रजनीश शर्मा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, अजय गुप्ता, सुनील अरोड़ा, मुनीश बजाज, टेक चंद, कमल गुप्ता और निमाई पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here