अंजली बी गुप्ता बनीं मेवन मिस प्लस साइज इंडिया की विजेता

चंडीगढ़ । मेवन मिस प्लस साइज इंडिया 2025–26 (सीज़न 8) का ग्रैंड फिनाले। चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में भव्य रूप से आयोजित कियागया। यह आयोजन भारत में समावेशी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ। इस मंच के संस्थापक और दूरदर्शी निर्देशक हरदीप अरोड़ा के नेतृत्व में यह इवेंट सम्पन्न हुआ, जिनकी निरंतर प्रतिबद्धता ने मेवन को एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दियाहै।मैसूरु की अंजली बी गुप्ता को मेवन मिस प्लस साइज इंडिया सीज़न 8 (2025–26) की विजेता घोषित किया गया, जबकि मुंबई की रवीना करजोधकर प्रथम रनर-अप रहीं।प्रतियोगिता के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों से भी विजेताओं की घोषणा की गई।

चंडीगढ़ की रोशाली कपूर ने मेवन मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता;सिलीगुड़ी की शश्वती कर्माकर को मेवन मिस प्लस साइज ईस्ट इंडिया का ताज मिला;बेंगलुरु की अनन्या परेश ने मेवन मिस प्लस साइज साउथ इंडिया का खिताब अपने नाम किया;जबकि मुंबई की नर्गिस को मेवन मिस प्लस साइज वेस्ट इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया।द मेवन प्रोडक्शंस के संस्थापक हरदीप अरोड़ा ने कहा कि स्पष्ट दृष्टि के साथ स्थापित मेवन मिस प्लस साइज इंडिया प्लस-साइज महिलाओं को मुख्यधारा का मंच प्रदान करता है, जो वर्षों पुराने रूढ़िवादी मानकों को चुनौती देता है और पारंपरिक सौंदर्य की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ता है। यह प्रतियोगिता यह सशक्त संदेश देती है कि महिलाओं की पहचान इंच से नहीं, उनके प्रभाव से होती है; साइज से नहीं, उनके कौशल से होती है; और वजन-तोल की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी उपलब्धियों के महत्व से होती है।सात सफल सीज़न पूरे करने के बाद, सीजन 8 में भी देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और पृष्ठभूमियों से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशभर में आयोजित ऑडिशनों के बाद शीर्ष 50 फाइनलिस्ट चुनी गईं, जिन्हें अनुभव और सेलिब्रिटी मेंटर्स द्वारा गहन ग्रूमिंग प्रदान की गई। प्रतिभागियों को स्टेज प्रेज़ेंस, स्टाइलिंग, मेकअप, न्यूट्रिशन, रैम्प वॉक, फोटोशूट्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स और समग्र व्यक्तित्व विकास का पेशेवर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 50 फाइनलिस्ट्स के बीच एलिमिनेशन राउंड आयोजित हुआ, जिसमें से 15 प्रतिभागी अंतिम चरण के लिए चयनित हुईं। अंतिम राउंड चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र में सम्पन्न हुआ,जहां प्रतिष्ठित सेलिब्रिटी और इंडस्ट्री ज्यूरी पैनल द्वारा गहन प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से मूल्यांकन कियागया। समग्र अंकों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल छह विजेताओं को ताज पहनाया गया।ज्यूरी पैनल में विशिष्ट हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें अमन ग्रेवाल (मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2014), सेलिब्रिटी डाइटिशियन एवं वेलनेस कोच सिमरत कथूरिया, अभिनेत्री मेहरीन कलेका और लेखिका सोनी सांगवान शामिल थीं। यह ग्रैंड फिनाले आत्मविश्वास, दृढ़ता और प्रतिभा का उत्सव बनकर उभरा और वेवन मिस प्लस साइज इंडिया के इस मूल विश्वास को और सुदृढ़ किया कि सच्ची सुंदरता हर लेबल सेपरे—व्यक्तित्व, क्षमता और आत्मविश्वास में निहित होती है।

