खन्ना बखोंपीर में भैणां दी उम्मीद प्रोजेक्ट की महिलाओं के साथ की बैठक
संगरूर । उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अरविंद खन्ना ने कहा है कि उनकी संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रही योजनाओं का विस्तार करेगी।अरविंद खन्ना ने भिवानीगढ़ के गांव बखोंपीर में महिलाओं से रूबरू हुए। यहां उन्होंने उम्मीद संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट भैणां दी उम्मीद के साथ जुड़ी महिलाओं के साथ अब तक चलाई जा रही योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। प्रोजेक्ट इंचार्ज राजविंद्र कौर ने मौजूदा कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि यहां ड्रोन दीदी, डोने प्लेट आदि बनाने के कार्यों के साथ जुड़कर सैकड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है और पहले जहां वह अपने परिवार पर निर्भर थी अब परिवार की मदद कर रही हैं। अरविंद खन्ना ने मौजूदा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि उम्मीद संस्था के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा गांव के विकास के लिए कई योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

